Gorakhpur Nikay Chunav Result: गोरखपुर में खिला कमल, यहां पढ़ें अन्य जिलों में कहां से कौन जीता
Gorakhpur UP Nikay Chunav Result 2023 Live: नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। इस बार कोई भी विजयी प्रत्याशी जीत का जुलूस नहीं निकाल सकेगा। यहां पढ़ें निकाय चुनाव की मतगणना से जुड़ा हर अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
शाम सात बजे तक का अपडेट
कुशीनगर की नगरपालिका व नगर पंचायतों में अध्यक्ष के अब तक के परिणाम
रुद्रपुर जीते हुए सभासद
नगर पालिका/नगर पंचायत प्रत्याशी पार्टी जीते/आगे चल रहे
महराजगंज जनपद से विजयी प्रत्याशी
सिद्धार्थनगर जिले की रिपोर्ट
शाम छह बजे तक का अपडेट
गोरखपुर नगर निगम मेयर पद भाजपा लगातार चौथी बार जीती
यहां पढ़ें पूरी खबर: CM योगी के शहर में लगातार चौथी बार खिला कमल, गोरखपुर में बड़े अंतर से मिली जीत
गोरखपुर नगर निगम मेयर पद पर भाजपा का कब्जा
गोरखपुर मेयर पद पर भाजपा ने जीत दर्ज कर लिया है। यहां भाजपा प्रत्याशी डॉ मंगलेश श्रीवास्तव ने सपा प्रत्याशी काजल निषाद को 60876 मतों से हरा दिया हैं। भाजपा को 180629 और सपा को 119753 मत प्राप्त हुए हैं।बस्ती की तीन नगर पंचायतों में खिला कमल
नगर पंचायत चुनाव में नवगठित गनेशपुर और गायघाट नगर पंचायत में भाजपा ने जीत दर्ज की है। वहीं बभनान नगर पंचायत पर भी लगातार तीसरी बार भाजपा को जीत हासिल हुई।
यहां भी पढ़ें: बस्ती की तीन नगर पंचायतों में खिला कमल, इस सीट पर लगाई हैट्रिक
संतकबीरनगर में मतगणना की रफ्तार सुस्त
संतकबीरनगर निकाय चुनाव की मतगणना शुरू होने के करीब दो घंटे के बाद खलीलाबाद शुगर मिल के इर्दगिर्द प्रत्याशियों के समर्थक भारी संख्या में जुट गए। मतपत्रों की गिनती के बाद जैसे ही सदस्य पद का परिणाम निकलने लगा और परिणाम की सूचना जैसे उनको मिलती रही, वैसे ही उनके चेहरे का हाव भाव भी बदलता रहा।
यहां पढ़ें पूरी खबर: जैसे-जैसे आया परिणाम, सदस्य पद के विजयी प्रत्याशी बाहर आए