UP Board Result 2023: महराजगंज की बेटियों ने किया कमाल, 10वीं और 12वीं में किया टॉप
जिन छात्रों ने इस साल परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अपना परिणाम छात्र अमर उजाला की results.amarujala.com वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से घोषित किए गए टाप टेन परिणाम के मुताबिक जिले के नौ विद्यार्थियों ने प्रदेश की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की सूची में स्थान बना कर जिले को गौरवान्वित करने का कार्य किया है।
बोर्ड की ओर से घोषित किए गए हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम के मुताबिक प्रदेश की हाईस्कूल की टाप टेन सूची में 179 विद्यार्थियों ने स्थान बनाया है। इसमें पंडित जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज बरगाहपुर लेेेहड़ा की अनामिका, रामहर्ष इंटर कॉलेज निचलौल की दिव्या विश्वकर्मा व रामप्यारे इंटर कॉलेज बीजापार के अभय नारायण ने संयुक्त रूप से सातवां स्थान प्राप्त किया है।
रामप्यारे इंटर कॉलेज की छात्रा सामिया परवीन ने नौवां व पंडित जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज लेहड़ा की छात्रा अराधना व महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज महराजगंज के छात्र आशुतोष पटेल ने संयुुक्त रूप से दसवां स्थान प्राप्त किया।
इसे भी पढ़ें: यूपी बोर्ड परीक्षाफल घोषित, जानिए गोरखपुर-बस्ती मंडल में कौन बना टॉपर
इसी प्रकार इंटरमीडिएट में 253 विद्यार्थियों ने प्रदेश की टाप टेन सूची में स्थान बनाया है, इसमें पंडित दीनदयाल इंटर कॉलेज की छात्रा सोनिया गुप्ता ने छठां, सरदार पटेल इंटर कॉलेज कसमरिया के छात्र विनय कुमार वर्मा ने सातवां व राम प्यारे इंटर कॉलेज की छात्रा तान्या शाही ने नौवां स्थान प्राप्त करते हुए जिले को गौरवान्वित किया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ राय ने कहा कि प्रदेश की टाप टेन सूची में नौ विद्यार्थियों ने स्थान बना कर जिले को गौरवान्वित करने का कार्य किया है। इससे अन्य विद्यार्थियों को प्रेरणा मिलेगी एवं वे भी प्रेरित होकर भविष्य में अच्छा परिणाम देंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.