Live
Amar Ujala Teacher Award Live: 210 शिक्षकों को मिलेगा अमर उजाला शिक्षक सम्मान, उप मुख्यमंत्री करेंगे सम्मानित
{"_id":"6aa4d522ce4dfeaaa400e791","slug":"amar-ujala-teacher-award-live-teachers-to-be-honoured-in-noida-winners-list-brajesh-pathak-2026-09-12","type":"live","status":"publish","title_hn":"Amar Ujala Teacher Award Live: 210 शिक्षकों को मिलेगा अमर उजाला शिक्षक सम्मान, उप मुख्यमंत्री करेंगे सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sat, 12 Sep 2026 12:49 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sat, 12 Sep 2026 12:49 PM IST
खास बातें
Amar Ujala Teacher Award : गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद के 210 प्रिय शिक्षकों को शनिवार को अमर उजाला शिक्षक सम्मान से नवाजा जाएगा। सेक्टर-125 स्थित एमिटी विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित होने वाले समारोह में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शिक्षकों को सम्मानित करेंगे। करीब 95 हजार विद्यार्थियों ने मतदान कर इन शिक्षकों का चयन किया है।
विज्ञापन
अमर उजाला शिक्षक सम्मान
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
12:41 PM, 12-Sep-2026
अमर उजाला शिक्षक सम्मान समारोह का शुभारंभ
अमर उजाला शिक्षक सम्मान समारोह में डिप्टी सीएम
- फोटो : अमर उजाला
12:29 PM, 12-Sep-2026
अमर उजाला शिक्षक सम्मान समारोह में डिप्टी सीएम
अमर उजाला शिक्षक सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक कार्यक्रम स्थल पर पहुंच चुके हैं। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शिक्षकों को सम्मानित करेंगे
विज्ञापन
12:10 PM, 12-Sep-2026
मतदान से मिली लोकतांत्रिक प्रक्रिया की जानकारी
अमर उजाला शिक्षक सम्मान
- फोटो : अमर उजाला
11:26 AM, 12-Sep-2026
अच्छा शिक्षक वही, जो बच्चों को सिर्फ पढ़ाए नहीं, समझे भी : अमृता बोरा
शिक्षक सिर्फ किताबों का पाठ पढ़ाने वाला नहीं, बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व को दिशा देने वाला होता है। एक अच्छा शिक्षक वही है जो हर बच्चे की क्षमता और जरूरत को समझकर उसे आगे बढ़ने का अवसर दे। अमर उजाला की ओर से आयोजित किए जा रहे शिक्षक सम्मान समारोह में गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद के 210 शिक्षकों को सम्मान के लिए चुना गया है। इनमें नोएडा के सरकारी स्कूल में पढ़ाने वाली शिक्षिका अमृता बोहरा भी शामिल हैं। लंबे समय से बच्चों को पढ़ा रहीं अमृता ने बताया कि एक बेहतर शिक्षक बनने के लिए किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।
अमृता बोहरा के अनुसार, शिक्षक को सबसे पहले बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखना चाहिए, ताकि वे बिना झिझक अपनी बात कह सकें। हर बच्चा एक जैसा नहीं होता। किसी की पढ़ाई में रुचि अधिक होती है तो कोई खेल, कला या दूसरी गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करता है। ऐसे में शिक्षक को बच्चों की अलग-अलग क्षमताओं को पहचानकर उन्हें प्रोत्साहित करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि पढ़ाई को केवल किताबों तक सीमित रखने के बजाय उसे रोजमर्रा की जिंदगी से जोड़ना चाहिए। उदाहरण के जरिए पढ़ाने से बच्चे विषय को आसानी से समझते हैं और लंबे समय तक याद रखते हैं। इसके साथ ही शिक्षक को लगातार खुद भी सीखते रहना चाहिए और पढ़ाने के नए तरीकों को अपनाना चाहिए।
अमृता ने बताया कि बच्चों को गलती करने पर डांटने के बजाय उनकी गलती समझाकर सुधारने का मौका देना चाहिए। शिक्षक का व्यवहार बच्चों के आत्मविश्वास पर सीधा असर डालता है। इसलिए हर बच्चे को यह महसूस होना चाहिए कि उसकी बात सुनी जा रही है और शिक्षक उसके साथ खड़ा है।

10:37 AM, 12-Sep-2026
'विद्यार्थियों का विश्वास ही शिक्षक के लिए सबसे बड़ा पुरस्कार'
जेपी पब्लिक स्कूल सेक्टर-128 की शिक्षिका स्वाति शर्मा और आरती जोशी ने कहा कि छात्रों की ओर से लोकप्रिय शिक्षक चुना जाना इस सम्मान की सबसे बड़ी खासियत है। विद्यार्थियों का विश्वास ही शिक्षक के लिए सबसे बड़ा पुरस्कार होता है।10:30 AM, 12-Sep-2026
परिवार संग कार्यक्रम स्थल पर पहुंच रहे शिक्षक
अमर उजाला शिक्षक सम्मान
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला शिक्षक सम्मान 2026 की शुरुआत हो चुकी है। लंबे समय से इस सम्मान का इंतजार कर रहे शिक्षकों में आज खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। शिक्षक अपने परिवार और बच्चों के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंच रहे हैं। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शिक्षक सम्मान समारोह में शामिल होंगे। जहां मुख्य अतिथि, विजेता शिक्षकों को सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:27 AM, 12-Sep-2026
प्रिय शिक्षक के रूप में चुना जाना गर्व का विषय: शिक्षिका डॉ. शिविका वर्मा
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज होशियारपुर की शिक्षिका डॉ. शिविका वर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों की ओर से प्रिय शिक्षक के रूप में चुना जाना उनके लिए गर्व का विषय है। यह सम्मान उन्हें आगे भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देगा।10:09 AM, 12-Sep-2026
विजेता शिक्षिका शालिनी पांडेय ने कहा- यह गर्व और खुशी का पल है
सेक्टर-30 स्थित डीपीएस की विजेता शिक्षिका शालिनी पांडेय ने कहा कि छात्रों ने निष्पक्ष मतदान के माध्यम से उन्हें चुना है यह गर्व और खुशी का पल है। उन्होंने कहा कि शिक्षक सम्मान की चयन प्रक्रिया अनूठी रही। इससे विद्यार्थियों को मतदान प्रक्रिया को समझने का अवसर भी मिला।
09:59 AM, 12-Sep-2026
95 हजार विद्यार्थियों ने मतदान कर चुना
करीब 95 हजार विद्यार्थियों ने मतदान कर इन शिक्षकों का चयन किया है। समारोह में शिक्षकों के साथ परिजन स्कूलों के प्रधानाचार्य समेत अन्य शिक्षक भी शामिल होंगे। समारोह के लिए करीब 2000 से ज्यादा शिक्षकों को नॉमिनेट किया गया था।09:46 AM, 12-Sep-2026
Amar Ujala Teacher Award Live: 210 शिक्षकों को मिलेगा अमर उजाला शिक्षक सम्मान, उप मुख्यमंत्री करेंगे सम्मानित
गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद के 210 प्रिय शिक्षकों को शनिवार को अमर उजाला शिक्षक सम्मान से नवाजा जाएगा। सेक्टर-125 स्थित एमिटी विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित होने वाले समारोह में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शिक्षकों को सम्मानित करेंगे।