UP Panchayat Election 2021: सोनभद्र में फर्जी वोटिंग को लेकर विरोध, पुलिस ने भांजी लाठियां, मथुरा में प्रत्याशी की मौत
{"_id":"608a11f7656b4357fc0c7d93","slug":"up-panchayat-election-2021-phase-4-poll-in-17-districts-live-voting-news-updates","type":"live","status":"publish","title_hn":"UP Panchayat Election 2021: सोनभद्र में फर्जी वोटिंग को लेकर विरोध, पुलिस ने भांजी लाठियां, मथुरा में प्रत्याशी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Thu, 29 Apr 2021 06:43 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 29 Apr 2021 06:43 PM IST
खास बातें
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चौथे और अंतिम चरण में 17 जिलों में मतदान हुए। सुबह सात बजे से शुरू हुई वोटिंग शाम छह बजे तक जारी रहे। हालांकि कई केंद्रों पर छह बजे के बाद तक मतदान जारी रहे। अंतिम चरण में कुल 19035 मतदान केंद्र और 48554 मतदेय स्थल बनाए गए थे। कुल 2 करोड़ 98 लाख से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव 2021
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
05:38 PM, 29-Apr-2021
हथूरी में फायरिंग
सीतापुर में इमलिया सुल्तानपुर इलाके के हथूरी गांव में वोट डालने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ। ईंट पत्थर के साथ लाठी डंडे चले। फायरिंग भी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस को भी भागकर अपनी जान बचानी पड़ी।05:16 PM, 29-Apr-2021
तेजी से बढ़ी कंट्रोल रूम में शिकायतें
यूपी में पंचायत मतदान खत्म होने की ओर है। इसी बीच विवाद भी बढ़ गए हैं। अचानक से कंट्रोल रूम में शिकायतें तेजी से आ रही हैं। पुलिस व प्रशासन अलर्ट हो गया है। मतपेटियां सुरक्षित तौर पर स्ट्रांग रूम तक पहुंचाने को लेकर सभी अलर्ट हैं।
विज्ञापन
05:10 PM, 29-Apr-2021
शाम पांच बजे तक बुलंदशहर में 62.66 और मथुरा में 63.61 फीसदी मतदान
बुलंदशहर में शाम पांच बजे तक 62.66 फीसदी मतदान हुआ। अभी तक जिले में शांति पूर्ण तरीके से मतदान चल रहा है। फिलहाल कई मतदान केंद्रों पर अभी भी लंबी कतारें लगी हुई हैं। वहीं मथुरा जिले में शाम पांच बजे तक 63.61 फीसदी मतदान हुआ।04:01 PM, 29-Apr-2021
सोनभद्र में फर्जी वोटिंग को लेकर विरोध, भांजी लाठियां
सोनभद्र में बभनी विकास खंड के घघरा ग्राम पंचायत में फर्जी वोटिंग को लेकर ग्रामीणों ने विरोध किया। इस पर पुलिस ने विरोध करने वालों पर लाठी भांजी। गांव में लोगों के घरों के दरवाजे तक तोड़ दिए। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे बाजी कर विरोध प्रदर्शन किया।
03:24 PM, 29-Apr-2021
तीन बजे तक मतदान प्रतिशत
हापुड़ 56 फीसदीबुलंदशहर 50.8 फीसदी
कुशीनगर 47.35 फीसदी
मथुरा 52.22 फीसदी
बस्ती 50.92 फीसदी
बांदा 42.99 फीसदी
03:00 PM, 29-Apr-2021
दोपहर एक बजे तक 37.14 फीसदी मतदान
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के आखिरी चरण में आज दोपहर 1.00 बजे तक कुल 37.14 फीसदी वोटिंग हुई। अब भी लोग भारी संख्या में वोटिंग कर रहे हैं।
मथुरा में रुकी वोटिंग
मथुरा जिले के फरह के गांव गजोली के प्रधान प्रत्याशी रणधीर सिंह की कोरोना से मौत हो गई है। इसके चलते प्रधान पद के लिए हो रहा मतदान रोक दिया गया है।
अलीगढ़ में फर्जी मतदान के दौरान हंगामा
अलीगढ़ गांव आलमपुर में मतदान के दौरान हंगामा हुआ। ग्रामीणों ने फर्जी वोटिंग का आरोप लगाते हुए सेक्टर मजिस्ट्रेट की गाड़ी पर पथराव किया और तोड़े शीशे। पुलिस प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों पर लाठियां फटकार कर दौड़ाया, भगदड़ के दौरान कई लोग हुए चोटिल हो गए और एक महिला की तबीयत बिगड़ गई। यह मामला थाना विजयगढ़ इलाके के ग्राम आलमपुर का है। मौके पर भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे आला अधिकारी फोर्स के साथ मौके पर मौजूद हैं।

01:50 PM, 29-Apr-2021
मतदान सूची में गड़बड़ी पर लोगों ने मतपेटी में डाला पानी, किया हंगामा
सीतापुर के कोतवाली तालगांव इलाके के ब्लॉक परसेंडी क्षेत्र के समैसा पंचायत में वार्ड संख्या-9 में मतदान सूची में मतदाताओं के नाम कम व बाहर सूची में नाम पूरे होने पर हंगामा खड़ा हो गया। गुस्साए मतदाताओं ने मतपेटियों में पानी डालकर जमकर नारेबाजी की। सूचना पाकर जोनल मजिस्ट्रेट, एसडीएम, सीओ समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है। अफसरों ने लोगों को शांत कराया है।
अलीगढ़ में लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते हुए।
अलीगढ़ में लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते हुए।
People queue up as they await their turn to cast vote for UP Panchayat polls. Visuals from a polling station in Aligarh. pic.twitter.com/Yhq7QfNTof
— ANI UP (@ANINewsUP) April 29, 2021
01:34 PM, 29-Apr-2021
दोपहर 1.00 बजे तक मतदान प्रतिशत
बांदा 35 प्रतिशतबस्ती 37.57 प्रतिशत
संभल 36 प्रतिशत
01:23 PM, 29-Apr-2021
हापुड़ में चुनाव में दो उम्मीदवारों में टकराव
हापुड़ के धौलाना के गांव लालपुर में मतदान केंद्र के बाहर दो प्रत्याशियों के समर्थक आपस में भिड़ गए। दोनों ओर से चले लाठी-डंडों में करीब 6 लोग घायल हो गए। सूचना पर भारी पुलिस बल मतदान केंद्र पर पहुंची और हंगामा कर रहे ग्रामीणों को लाठियां फटकार कर खदेड़ा। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराते हुए पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है।
कुशीनगर में ढाई घंटे बाद शुरू हुआ मतदान
कुशीनगर के कसया क्षेत्र के चकदेइयां गांव में बीडीसी पद के उम्मीदवार का गलत मत पत्र पहुंच जाने के चलते सुबह लगभग ढाई घंटे तक मतदान बाधित रहा। सुबह साढ़े नौ बजे बूथ पर चार उम्मीदवारों वाला मत पत्र पहुंचा तब जाकर मतदान शुरू हो सका। कसया ब्लाक के चकदेइयां ग्राम पंचायत के प्राथमिक विद्यालय में बने बूथ संख्या 613 पर बीडीसी के चार प्रत्याशियों की जगह तीन प्रत्याशियों के ही चुनाव चिह्न वाला मत पत्र पहुंचा था। सुबह पोलिंग एजेंट ने देखकर इस पर आपत्ति जताई। जिसके चलते मतदान रोकना पड़ा। पीठासीन अधिकारी ने सेक्टर मजिस्ट्रेट को सूचना दी तो अफसरों में हड़कंप मच गया। इसके बाद ब्लॉक मुख्यालय पर इसकी जांच कर दूसरा मतपत्र भेजा गया। इसके चलते इस बूथ पर सुबह ढाई घंटे तक मतदान बाधित रहा।

12:01 PM, 29-Apr-2021
मथुरा के बरसाना में चलीं गोलियां
मथुरा के थाना बरसाना की ग्राम पंचायत राकोली के गांव नहारा में मतदान के दौरान गोलियां चल गईं। सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ एसडीएम गोवर्धन राहुल यादव मौके पर पहुंच गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार सियाराम व मलखान पक्ष में गोलियां चली हैं। घटना में आठ लोगों के घायल होने की सूचना है।