फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

DUSU Election Results 2026 LIVE: एबीवीपी की जीत पर नितिन नबीन ने दी बधाई; कहा- राष्ट्र प्रथम की भावना की जीत

Sat, 19 Sep 2026 05:22 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 19 Sep 2026 05:22 PM IST
खास बातें

DUSU Election Results 2026 LIVE: डूसू चुनाव में परिणाम आ चुका है। अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के यश डबास, उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय दीपांशु शोकीन, सचिव पद पर एबीवीपी की रिया छावड़ी और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी के लक्ष्य राज सिंह ने जीत दर्ज की है। कुल तीन पदों पर एबीवीपी ने जीत दर्ज की है, वहीं एक पद निर्दलीय उम्मीदवार के नाम रहा।

विज्ञापन
DUSU Election Results 2026 LIVe Delhi Univeristy union polls in ABVP Yash Dabas NSUI Vijay Shankar Meena
डूसू चुनाव रिजल्ट लाइव अपडेट - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

05:15 PM, 19-Sep-2026

एबीवीपी की जीत पर नितिन नबीन और जेपी नड्डा ने दी बधाई

नितिन नबीन और जगत प्रकाश नड्डा (फाइल फोटो)) - फोटो : अमर उजाला
डूसू चुनाव परिणाम के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने बधाई दी है। नितिन नबीन ने कहा, 'दिल्ली विश्वविद्यालय के मेरे सभी युवा साथियों को डूसू चुनाव में एबीवीपी की ऐतिहासिक जीत पर हार्दिक बधाई। यह जीत सकारात्मक और रचनात्मक छात्र राजनीति में युवाओं के निरंतर विश्वास को दर्शाती है, जो ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना पर आधारित है। साथ ही, यह ‘विकसित भारत’ के विजन में योगदान देने के उनके मजबूत संकल्प को भी दर्शाती है।'

वहीं, जगत प्रकाश नड्डा ने बधाई देते हुए कहा, 'दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव 2026 में अध्यक्ष, सचिव व संयुक्त सचिव पद पर शानदार जीत हासिल करने पर एबीवीपी के सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देता हूं।'
05:10 PM, 19-Sep-2026

डूसू चुनाव: जीत के बाद यश डबास बोले- 'एनएसयूआई का कैंपस से सफाया, अगली बार 4-0 से जीतेंगे'

डूसू चुनाव में अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज करने के बाद यश डबास ने कहा कि 'यह जीत राष्ट्रभक्ति और संघ की सामूहिक शक्ति की जीत है। पीयू से लेकर डीयू तक के संस्थानों के छात्रों ने हमारी जीत सुनिश्चित करने के लिए काम किया है। कैंपस से एनएसयूआई  का पूरी तरह से सफाया हो गया है। एनएसयूआई 4-0 से हार गई है।  हमारी मुख्य चिंता यह सुनिश्चित करना होगी कि हर पीजी और हॉस्टल का सुरक्षा ऑडिट कराया जाए। हम सबने सत्या निकेतन में हुई दुर्घटना को देखा है, हम नहीं चाहते कि ऐसी घटना भविष्य में किसी के साथ भी हो, और यही हमारी पहली प्राथमिकता होगी। हर कॉलेज, हॉस्टल और पीजी का सुरक्षा ऑडिट कराना। विद्यार्थी परिषद ने पिछली बार 3-1 से जीत हासिल की थी और इस बार भी 3-1 से ही जीती है। अगली बार हम 4-0 से जीतेंगे।"
विज्ञापन
04:50 PM, 19-Sep-2026

जानिए, डूसू चुनाव में किस पद पर किसे मिले कितने वोट

अध्यक्ष पद के विजेता: एबीवीपी
  • एबीवीपी: 24,576 मत
  • एनएसयूआई: 22,523 मत
  • लेफ्ट: 5,377 मत
  • एएसएपी: 1,388 मत

उपाध्यक्ष पद के विजेता: निर्दलीय
  • निर्दलीय: 30,615 मत
  • एबीवीपी: 16,910 मत
  • एनएसयूआई: 4,313 मत
  • लेफ्ट: 2,383 मत

सचिव पद के विजेता: एबीवीपी
  • एबीवीपी: 21,650 मत
  • एनएसयूआई: 14,869 मत
  • लेफ्ट: 8,734 मत
  • एएसएपी: 7,639 मत

संयुक्त सचिव पद के विजेता: एबीवीपी
  • एबीवीपी: 16,615 मत
  • एससीएस: 15,778 मत
  • एनएसयूआई: 15,206 मत
  •  लेफ्ट: 5,837 मत
04:28 PM, 19-Sep-2026

डूसू चुनाव: परिणाम आने के बाद ढोल-नगाड़ों पर झूमे छात्र, लगाए नारे



डूसू चुनाव में कुल मतों का विवरण आ चुका है। अध्यक्ष पद पर एबीवीपी यश डबास, उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय दीपांशु शोकीन, सचिव पद पद पर एबीवीपी की रिया छावड़ी और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी के लक्ष्य राज सिंह ने जीत दर्ज की है। कुल तीन पदों पर एबीवीपी ने जीत दर्ज की है। वहीं एक पद नीर्दलीय के नाम रहा। परिणाम आने के बाद ढोल-नगाड़ों की थाप पर छात्रों ने जमकर जश्न मनाया। जीत की खुशी में छात्र झूमते और नारे लगाते नजर आए। पूरे माहौल में उत्साह और उमंग देखने को मिली।
04:24 PM, 19-Sep-2026

डूसू चुनाव परिणाम: चारों पदों पर विजेता प्रत्याशियों को मिले कुल मत

जश्न मनाते हुए - फोटो : @ABVPVoice
  • अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के यश डबास- 24,576
  • उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय दीपांशु शोकीन- 30,615
  • सचिव पद पर एबीवीपी की रिया छावड़ी- 21,650
  • संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी के लक्ष्य राज सिंह- 16,615
04:17 PM, 19-Sep-2026

अध्यक्ष समेत तीन पदों पर एबीवीपी की जीत, उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय शोकीन का परचम

डूसू चुनाव में कुल मतों का विवरण आ चुका है। अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के यश डबास, उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय दीपांशु शोकीन, सचिव पद पर एबीवीपी की रिया छावड़ी और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी के लक्ष्य राज सिंह ने जीत दर्ज की है। कुल तीन पदों पर एबीवीपी ने जीत दर्ज की है, वहीं एक पद निर्दलीय उम्मीदवार के नाम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:45 PM, 19-Sep-2026

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव 18वें राउंड तक कुल मतों का विवरण

अध्यक्ष पद
  • यश डबास (एबीवीपी) - 21,109
  • विजय शंकर मीणा (एनएसयूआई) - 20,554

उपाध्यक्ष पद
  • इशु मौर्य (एबीवीपी) - 14,506
  • वीर छत्रथ (एनएसयूआई) - 3,827
  • दीपांशु शोकीन (निर्दलीय) - 27,501

सचिव पद
  • रिया छावड़ी (एबीवीपी) - 18,366
  • नम्रता चौधरी (एनएसयूआई) - 13,451

संयुक्त सचिव पद
  • लक्ष्य राज सिंह (एबीवीपी) - 14,156
  • गोपाल चौधरी (एनएसयूआई) - 13,829
  • विशेष यादव (एससीएस) - 14,045
03:12 PM, 19-Sep-2026

डूसू चुनाव परिणाम कुल 16 राउंड तक

अध्यक्ष
यश डबास (एबीवीपी)- 18786
विजय शंकर मीना (एनएसयूआई)- 18707

उपाध्यक्ष
ईशू मौर्य (एबीवीपी)- 12739
वीर चतरथ (एनएसयूआई)- 3496
दीपांशु शौकीन (निर्दलीय)- 24,943

सचिव
रिया छावड़ी (एबीवीपी)- 16,145
नम्रता चौधरी (एनएसयूआई)- 12,223

संयुक्त सचिव
लक्ष्य राज सिंह (एबीवीपी)- 12,435
गोपाल चौधरी (एनएसयूआई)- 12,647
विशेष यादव (एससीएस)- 12638
03:11 PM, 19-Sep-2026

डूसू चुनाव परिणाम कुल 15 राउंड तक

अध्यक्ष
यश डबास (एबीवीपी)- 17315
विजय शंकर मीना (एनएसयूआई)- 17021

उपाध्यक्ष
ईशू मौर्य (एबीवीपी)- 11670
वीर चतरथ (एनएसयूआई)- 3273
दीपांशु शौकीन (निर्दलीय)- 22682

सचिव
रिया छावड़ी (एबीवीपी)- 14731
नम्रता चौधरी (एनएसयूआई)- 11301

संयुक्त सचिव
लक्ष्य राज सिंह (एबीवीपी)- 11415
गोपाल चौधरी (एनएसयूआई)- 11912
विशेष यादव (एससीएस)- 11135
02:15 PM, 19-Sep-2026

डूसू चुनाव परिणाम में 13 राउंड पूरे

अध्यक्ष
एबीवीपी: यश डबास - 14,919
एनएसयूआई : विजय शंकर मीना - 15,203

उपाध्यक्ष
एबीवीपी: ईशू मौर्य  -10,127
एनएसयूआई: वीर चतरथ - 3168++201+177
इंडस्ट्रीज़: दीपांशु शौकीन - 19,973

सचिव
एबीवीपी: रिया छावड़ी - 12,751
एनएसयूआई: नम्रता चौधरी - 9,895


संयुक्त सचिव
एनएसयूआई: गोपाल चौधरी - 10,403
एबीवीपी: लक्ष्य राज सिंह - 9,755
एससीएस: विशेष यादव- 9,898
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed