फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sambhal: Head-on collision between roadways bus and motorcycle; maternal uncle dies, nephew and son injured

संभल: रोडवेज बस और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, मामा की मौत, भांजा और बेटा घायल

Sat, 19 Sep 2026 11:54 AM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Vimal Sharma Updated Sat, 19 Sep 2026 11:54 AM IST
सार

बबराला में आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर रोडवेज बस और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में बाइक सवार रजनेश (26) की मौत हो गई। हादसे में उनका तीन वर्षीय बेटा भूरे मामूली और भांजा देव गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
Sambhal: Head-on collision between roadways bus and motorcycle; maternal uncle dies, nephew and son injured
बबराला में हुए में गवाई जान - फोटो : संवाद

विस्तार

बबराला थाना क्षेत्र में आगरा-मुरादाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारत पेट्रोल पंप के नजदीक शनिवार सुबह तेज रफ्तार पीतल नगरी रोडवेज डिपो की बस और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार रजनेश (26) निवासी गांव नदरौली, हाल निवासी लोहिया कॉलोनी बबराला की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


इसके साथ ही उनका तीन वर्षीय बेटा भूरे मामूली रूप से और भांजा देव निवासी बेलोन, थाना नरौरा जनपद बुलंदशहर गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि रजनेश अपने बेटे भूरे और भांजे देव के साथ बाइक से बबराला थाना क्षेत्र के गांव फरीदपुर से दूध लेने जा रहे थे।
विज्ञापन


बाइक में पेट्रोल कम होने के कारण वह पेट्रोल डलवाने आगरा मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर स्थित भारत पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंचे ही थे। उसी समय सामने से आ रही रोडवेज बस से बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सड़क पर दूर-दूर जा गिरे और घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर भीड़ लग गई । सूचना पर स्थानीय पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी बबराला पहुंचाया। चिकित्सकों ने रजनेश को मृत घोषित कर दिया। देव की हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं भूरे को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।


परिजनों ने बताया कि देव अपने ननिहाल बबराला में रहकर पढ़ाई करता था। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने रजनेश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही रोडवेज बस को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed