फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

DUSU Election 2026 Live: 52 मतदान केंद्रों पर 40.46 फीसदी मतदान, छात्रों के गुटों के बीच हाथापाई की नौबत भी आई

Fri, 18 Sep 2026 10:50 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 18 Sep 2026 10:50 PM IST
खास बातें

DUSU Election 2026 Voting Live Updates: दिल्ली विश्वविद्यालय के मॉर्निंग कॉलेजों में सुबह आठ बजे से मतदान जारी है। नॉर्थ कैंपस में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जवानों को सभी कॉलेजों में तैनात किया गया है। वहीं ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है।

विज्ञापन
DUSU Election 2026 Voting Live Delhi University Students Union election Updates in Hindi
डूसू चुनाव मतदान - फोटो : भूपिंदर सिंह

लाइव अपडेट

10:46 PM, 18-Sep-2026

डीयू चुनाव में 40.46 फीसदी मतदान, लॉ डिपार्टमेंट में गड़बड़ी की शिकायत पर हंगामा

छात्र संघ का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। एक दो जगहों पर छात्रों के गुटों के बीच हाथापाई की नौबत आई, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने हालात को तुरंत काबू कर लिया। लॉ डिपार्टमेंट में चुनाव के दौरान गड़बड़ी की शिकायत को लेकर छात्रों ने हंगामा किया। लेकिन डीयू प्रशासन की ओर से आरोप को खारिज किए जाने के बाद सभी शांत हो गए। उत्तर जिला पुलिस उपायुक्त निहारिका भट्ट ने बताया कि चुनावी प्रक्रिया शांतिपूर्ण संपन्न हुई। सभी 52 मतदान केंद्रों से प्राप्त विवरण के अनुसार कुल मतदान प्रतिशत 40.46 प्रतिशत रहा।
07:20 PM, 18-Sep-2026

डूसू चुनाव में शाम सात बजे तक 39.78 प्रतिशत मतदान

 दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में मतदान जारी है। शाम सात बजे तक 39.78 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।
 
विज्ञापन
03:05 PM, 18-Sep-2026

दिल्ली विश्वविद्यालय में मतदान जारी, सुरक्षा कड़ी

दिल्ली विश्वविद्यालय का डूसू चुनावी माहौल - फोटो : भूपिंदर सिंह
दिल्ली विश्वविद्यालय में डूसू चुनाव के दौरान चुनाव अनुशासित तरीके से कराया जा रहा है, जिसमें दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी है।
02:23 PM, 18-Sep-2026

DUSU चुनाव का पहला चरण संपन्न

दिल्ली विश्वविद्यालय का डूसू चुनावी माहौल - फोटो : भूपिंदर सिंह
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव का पहला चरण पूरा हो गया है, जिसमें 15 से 20 फीसदी मतदान हुआ। दूसरा चरण दोपहर तीन बजे से शुरू होकर शाम 7:30 बजे तक चलेगा। दोनों चरणों के परिणाम रात 10 बजे तक पता चलेंगे।
01:55 PM, 18-Sep-2026

कोर्ट का दिल्ली पुलिस को निर्देश, विजय जुलूस न निकलें

दिल्ली विश्वविद्यालय का डूसू चुनावी माहौल - फोटो : भूपिंदर सिंह
दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि किसी भी विजय जुलूस को न होने देना दिल्ली पुलिस की जिम्मेदारी होगी। यह भी स्पष्ट किया गया कि किसी भी उल्लंघन पर आपराधिक, प्रशासनिक कार्रवाई होगी और इसे अदालत की अवमानना भी माना जाएगा।
01:00 PM, 18-Sep-2026

कॉलेजों के बाहर सड़कों पर खुलेआम चुनावी पर्चे फेंके

दिल्ली विश्वविद्यालय का डूसू चुनावी माहौल - फोटो : भूपिंदर सिंह
डूसू चुनाव में मुद्रित प्रचार सामग्री पर प्रतिबंध लगाया गया था। इसके बावजूद परिसर और मुख्य सड़कों पर खुलेआम पर्चे फैले हुए थे। कुछ बच्चे इन फैले हुए पर्चों को समेटते हुए दिखे। वे इन्हें बेचकर चंद पैसे इकट्ठा कर अपनी दैनिक जिंदगी में खुशी तलाश रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:00 PM, 18-Sep-2026

छात्रों ने बताया किसे चुनेंगे इस बार

छात्रों ने पीजी, महिला सुरक्षा और फीस जैसे अलग-अलग मुद्दों को लेकर वोट दिया। श्याम लाल कॉलेज में पहली बार वोट देने आए युवकों ने कई खूबियों को देखते हुए अपने पसंदीदा उम्मीदवार को वोट दिया। एबीवीपी और एनएसयूआई के समर्थक साउथ कैंपस में मौजूद थे। मतदान के दौरान परिसर के बाहर भी नारेबाजी की गई।

12:58 PM, 18-Sep-2026

श्याम लाल कॉलेज के बाहर नारेबाजी, जाम लगा

श्याम लाल कॉलेज में मतदान के कारण जीटी रोड पर बैरिकेडिंग से जाम और मार्ग परिवर्तन हुआ। पुलिस अधिकारियों ने वोटिंग के दौरान छात्रों की भीड़ पर काबू पाया। पूर्वी दिल्ली स्थित श्याम लाल कॉलेज के बाहर नारेबाजी के दौरान पुलिस और नारे लगाने वालों के बीच विवाद हुआ।
12:58 PM, 18-Sep-2026

राजधानी कॉलेज पहुंचे आशीष सूद

श्याम लाल कॉलेज के बाहर ट्रैफिक जाम - फोटो : अमर उजाला
शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने राजधानी कॉलेज का दौरा किया। उन्होंने छात्रों के साथ खड़े होकर एबीवीपी की 7-3-3-3 टीम को अपना समर्थन दिया। 
12:57 PM, 18-Sep-2026

परिसर में खुलेआम कागजी प्रचार 

बैरिकेड लगाकर छात्रों को उनका पहचान पत्र देखकर ही अंदर जाने की अनुमति दी जा रही है। मुद्रित प्रचार सामग्री प्रतिबंधित होने के बावजूद परिसर में खुलेआम कागजी प्रचार चल रहा है। परिसर के साथ मुख्य सड़क भी पर्चों से भरी नजर आ रही है। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed