Delhi Mundka Fire Live: दिल्ली सरकार ने किया मृतकों के परिजनों को 10 लाख के मुआवजे का एलान, 7 शवों की हुई पहचान
{"_id":"627f26c70d8deb429e003b12","slug":"delhi-mundka-fire-accident-live-updates-delhi-fire-breaks-out-in-building-near-mundka-metro-station-news-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"Delhi Mundka Fire Live: दिल्ली सरकार ने किया मृतकों के परिजनों को 10 लाख के मुआवजे का एलान, 7 शवों की हुई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sat, 14 May 2022 04:10 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 14 May 2022 04:10 PM IST
खास बातें
Live Updates Delhi Mundka Fire Accident: मुंडका इलाके में मेट्रो स्टेशन के पास स्थित तीन मंजिला व्यावसायिक इमारत में शुक्रवार शाम भीषण आग लग गई। हादसे में महिला समेत 27 लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग झुलस गए, जिन्हें ग्रीन कॉरिडोर बनाकर संजय गांधी अस्पताल भेजा गया। शनिवार सुबह तक आग जरूर बुझा ली गई है लेकिन राहत व बचाव कार्य अब भी जारी है। कई लोगों के लापता होने के चलते परिजन उनकी तलाश कर रहे हैं। यहां पढ़ें घटना से जुड़ा हर अपडेट...
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल और सिसोदिया पहुंचे मुंडका
- फोटो : एएनआई
लाइव अपडेट
04:06 PM, 14-May-2022
इन सात शवों की हुई पहचान
अब तक कुल सात शवों की पहचान हो चुकी है, इनके नाम निम्नलिखित हैं..1) तानिया भूषण पुत्री चंद्र भूषण
2) मोहिनी पाल पत्नी विजय पाल
3) यशोदा देवी पत्नी विश्वजीत
4) रंजू देवी पत्नी संतोष
5) विशाल पुत्र मिथलेश
6) दृष्टि पुत्र गणपत
7) कैलाश ज्ञानी पुत्र राम ज्ञानी
03:43 PM, 14-May-2022
हर शव की होगी डीएनए से पहचान- डॉ. एसके अरोड़ा
संजय गांधी अस्पताल के एमएस डॉ. एसके अरोड़ा ने बताया कि हमें 27 शव मिल हैं, सभी बुरी तरह से जले हुए थे। इसमें अब तक सात शवों की शिनाख्त हो चुकी है। लोगों के रिश्तेदार अब भी पहचान के लिए आ रहे हैं। कम से कम सात परिवार अपने परिजनों की तलाश कर रहे हैं। जिन शवों की पहचान नहीं हो पा रही है या जिनकी पहचान हो भी रही है उनका डीएनए सैंपल लिया जाएगा। एक शव को चार रिश्तेदारों के आधार पर पहचाना जाएगा। हम कुछ और परिवारों के आने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
02:33 PM, 14-May-2022
गायब लोगों की सूची आई सामने
- गीता चौहान (45 वर्ष, महिला) पत्नी रामभवन
- सोनम (20 वर्ष, महिला) भाई अनुराग
- आशा (30 वर्ष, महिला) भाई वीरपाल
- सोनी कुमारी (35 वर्ष, महिला) पत्नी मनोज ठाकुर
- तानिया (27 वर्ष, महिला) पुत्री चंद्र भूषण
- नरेंद्र (26 वर्ष, पुरुष) पुत्र कन्हैया लाल
- मोहिनी (38 वर्ष, महिला) पत्नी विजय पाल
- पूजा (19 वर्ष, महिला) पुत्री राजेश
- भारती देवी (42 वर्ष, महिला) पत्नी चमन
- गीता देवी (42 वर्ष, महिला) पत्नी उपेंद्र सिंह
- कैलाश जानी (55 वर्ष, पुरुष) पुत्र बहादुर सिंह
- प्रवीन (33 वर्ष, पुरुष) पुत्र आशाराम
- पूजा (19 वर्ष, महिला) बहन मोनी
- मोहिनी (40 वर्ष, महिला) मां पीयूष
- मधु (21 वर्ष, महिला) पुत्री राकेश
- पूनम (19 वर्ष, महिला) पुत्री महिपाल
- प्रीति (24 वर्ष, महिला) पुत्री महिपाल
- निशा कुमारी (18 वर्ष, महिला) चाचा सुमन
- विशाल (24 वर्ष, पुरुष) पुत्र मिथलेश
- मधु (24 वर्ष, महिला) चाचा अकन
- अमित जानी (34 वर्ष, पुरुष) पुत्र कैलाश जानी
- मधु देवी (29 वर्ष, महिला) पत्नी अमित कुमार
- मोनिका (21 वर्ष, महिला) पुत्री विजय बहादुर
- यशोदा देवी (35 वर्ष, महिला) पत्नी विश्वजीत
- मुस्कान (22 वर्ष, महिला) पुत्री इस्लामुद्दीन
- स्वीटी (32 वर्ष, महिला) पत्नी मनोज कुमार
- भारती नेगी (45 वर्ष, महिला) बहन वीरेंद्र नेगी
- रंजू देवी (32 वर्ष, महिला) देवर राजकुमार
- जशोदा देवी (34 वर्ष, महिला) पड़ोसी रवि कुमार
01:43 PM, 14-May-2022
भाजपा सांसद ने किया घटनास्थल का दौरा
सांसद प्रवेश वर्मा मुंडका घटनास्थल पर पहुंचे। यहां उन्होंने मौके का जायजा लिया और फिर राहत-बचाव कार्य का भी जायजा लिया।01:29 PM, 14-May-2022
घटनास्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम
घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम पहुंच चुकी है और वह मौके से साक्ष्य जुटा रही है।12:51 PM, 14-May-2022
हर दोषी के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई- डीसीपी समीर शर्मा
दिल्ली बाहरी जिला के डीसीपी समीर शर्मा ने बताया कि हमने उचित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। जिन्होंने भी कुछ गलत किया है या नियम फॉलो नहीं किए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हम उचित कार्रवाई करेंगे और अगर कोई अधिकारी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होगी। अब तक 27 शव बरामद हो चुके हैं और स्लॉट के हिसाब से उनके पहचान की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:42 PM, 14-May-2022
पूरी इमारत में आग फैल गई थी और निकलने का नहीं था रास्ता- पीड़िता
संजय गांधी अस्पताल से छुट्टी पाकर घर लौट रही पीड़िता ने बताया कि हम लोग एक मीटिंग में बैठे थे और मुझे नहीं पता कि आग कब लगी। हमारे निकलने के लिए कोई रास्ता नहीं था। सिर्फ एक ही रास्ता था और आग पहले ही फैल चुकी थी। हम तीसरी मंजिल पर थे। उस वक्त इमारत में 250-300 लोग थे।12:27 PM, 14-May-2022
घायल महिला ने बताई आपबीती
बिमला नाम की एक घायल महिला जो संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में भर्ती है, ने बताया कि हम सब एक मीटिंग में बैठे थे। तभी अचानक से लाइट चली गई और किसी ने कहा धुएं का गुबार उठ रहा है। तब वहां अफरा-तफरी मच गई, खिड़कियों के शीशे तोड़े जाने लगे और हमें नीचे उतरने के लिए लोग हमारी तरफ रस्सियां फेंकने लगे।12:20 PM, 14-May-2022
30 तक पहुंच सकती है मृतकों की संख्या
फायर अधिकारी ने बताया कि सुबह हमें कुछ और अवशेष मिले हैं और ऐसा लगता है कि दो-तीन शव होंगे। ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 30 हो सकती है। इमारत में आग ने इसलिए तेजी पकड़ी क्योंकि यहां बहुत सारे प्लास्टिक के सामान थे। अधिकारी ने ये भी बताया कि जब आग लगी तो 50 लोगों की बैठक चल रही थी। चूंकि दरवाजा बंद था इसलिए वह अंदर ही फंस गए। राहत व बचाव कार्य खत्म हो चुका है और अब हम भी अपना काम खत्म कर लौटने की तैयारी कर रहे हैं।12:05 PM, 14-May-2022