फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Woman murdered in Sonipat Husband, under influence of alcohol, hacks wife to death with spade

सोनीपत में महिला की हत्या: शराब के नशे में पति ने कस्सी से पत्नी को काटा, मासूम के सिर से उठा मां का साया

Sat, 26 Sep 2026 10:42 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Sat, 26 Sep 2026 10:42 AM IST
सार

गांव सिटावली में घरेलू कलह के चलते एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां खेत में बने एक कमरे में रहने वाले शख्स ने शराब के नशे में अपनी ही 32 वर्षीय पत्नी की कस्सी से हमला कर निर्मम हत्या कर दी।

विज्ञापन
Woman murdered in Sonipat Husband, under influence of alcohol, hacks wife to death with spade
मौके की तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

गांव सिटावली में किसान के खेत में बने कमरे में रह रही 32 वर्षीय राजवंती की कस्सी से हमला कर हत्या कर दी गई। महिला के पति नरेश पर हत्या करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि दंपती के बीच अक्सर घरेलू कलह रहता था। आरोप है कि वारदात के समय नरेश शराब के नशे में था। घटना की सूचना मिलने पर मोहाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया।

विज्ञापन


मूलरूप से बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी नरेश कुमार अपनी पत्नी राजवंती और करीब दस साल के बेटे के साथ गांव सिटावली में किसान राजेंद्र के खेत में बने कमरे में रहते थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद को लेकर अक्सर कहासुनी होती थी। नरेश ने शराब के नशे में व पुराने विवाद के चलते राजवंती पर कस्सी से हमला कर दिया। राजवंती के चेहरे, सिर व पेट पर कई वार किए गए हैं। हमले में महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन


परिजनों के बयान के आधार पर होगी कार्रवाई
मोहाना थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बलीराम ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं। परिजनों के बयान और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed