फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Common wolf snake entered house at midnight Manikpur woman feared bitten snake friend Jitendra Sarthi rescued

सीजी: बिस्तर के पास बैठा था सांप, महिला की चीख से मचा हड़कंप; सर्प मित्र ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

Sat, 26 Sep 2026 10:38 AM IST
कोरबा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Sat, 26 Sep 2026 10:38 AM IST
सार

कोरबा के मानिकपुर में रात 3:30 बजे घर में कॉमन वुल्फ स्नेक घुसने से हड़कंप मच गया। सर्प मित्र जितेंद्र सारथी ने सुरक्षित रेस्क्यू किया। अस्पताल में महिला की हालत सामान्य मिली। लौटते समय उन्हें नर-मादा सियार भी दिखाई दिए।

 

विज्ञापन
Common wolf snake entered house at midnight Manikpur woman feared bitten snake friend Jitendra Sarthi rescued
सांप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आधी रात जब पूरा शहर गहरी नींद में था, तब मानिकपुर क्षेत्र में इंसानियत और वन्यजीव प्रेम की मिसाल देखने को मिली। रात करीब 3:30 बजे मानिकपुर बस्ती के एक घर में सांप घुस गया। सांप बिस्तर के एक किनारे पर बैठा हुआ था। घर की महिला की नजर जैसे ही सांप पर पड़ी, वह चीखने लगी। परिजनों को आशंका हुई कि सांप ने महिला को डस लिया है। इसके बाद पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

मामले की सूचना पुलिस विभाग में पदस्थ सिपाही हितेश राव को दी गई। उन्होंने तत्काल वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम नोवा नेचर के प्रमुख और सर्प मित्र जितेंद्र सारथी को फोन कर घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सामने वाले घर में सांप घुस आया है और महिला को सांप के काटने की आशंका है।

विज्ञापन

सूचना मिलते ही जितेंद्र सारथी ने फोन पर ही महिला को एहतियात के तौर पर तत्काल जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके कुछ ही मिनट बाद वे मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेस्क्यू के दौरान सांप की पहचान कॉमन वुल्फ स्नेक (Common Wolf Snake) के रूप में हुई। जितेंद्र सारथी ने बताया कि यह सांप देखने में करैत जैसा लगता है, जिसके कारण लोग अक्सर इसे जहरीला समझ लेते हैं और मार देते हैं। जबकि यह बिना जहर वाला सांप है और इंसानों के लिए हानिरहित होता है।


पढ़ें:  सभी स्कूलों में आज अवकाश, सीएम साय ने कलेक्टर्स को जारी किये ये निर्देश,पढ़ें

रेस्क्यू के बाद भी जितेंद्र सारथी ने सावधानी बरतते हुए जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचकर महिला और ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक से मुलाकात की। उन्होंने स्पष्ट किया कि पकड़ा गया सांप जहरीला नहीं था। यह जानकारी मिलने के बाद महिला और उसके परिजनों ने राहत की सांस ली। चिकित्सकों ने भी महिला की स्थिति सामान्य बताई।

इस पूरे मामले में सिपाही हितेश राव की भूमिका की भी सराहना की जा रही है। जितेंद्र सारथी ने कहा कि हितेश राव ने पुलिसकर्मी के साथ-साथ एक जागरूक नागरिक की भूमिका निभाई। इससे वन्यजीवों के प्रति जागरूकता और पुलिस प्रशासन के प्रति लोगों का भरोसा भी मजबूत होता है।

रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा करने के बाद जितेंद्र सारथी मानिकपुर थाना और एसईसीएल जीएम कार्यालय होते हुए रविशंकर नगर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान रात के सन्नाटे में सड़क किनारे उन्हें दो सियार दिखाई दिए। एक नर और एक मादा सियार रात में विचरण कर रहे थे। जितेंद्र ने इस दृश्य को अपने कैमरे में कैद कर लिया। कुछ देर बाद दोनों सियार झाड़ियों की ओर चले गए।

जितेंद्र सारथी ने बताया कि सियार पारिस्थितिकी तंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। वे प्रकृति के सफाईकर्मी की भूमिका निभाते हैं और मृत जीवों को खाकर पर्यावरण को साफ रखने में मदद करते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि सियारों को देखकर घबराने या उन्हें नुकसान पहुंचाने के बजाय सुरक्षित दूरी बनाए रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed