फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Mundka Fire Live: दिल्ली सरकार ने किया मृतकों के परिजनों को 10 लाख के मुआवजे का एलान, 7 शवों की हुई पहचान

Sat, 14 May 2022 04:10 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 14 May 2022 04:10 PM IST
खास बातें

Live Updates Delhi Mundka Fire Accident: मुंडका इलाके में मेट्रो स्टेशन के पास स्थित तीन मंजिला व्यावसायिक इमारत में शुक्रवार शाम भीषण आग लग गई। हादसे में महिला समेत 27 लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग झुलस गए, जिन्हें ग्रीन कॉरिडोर बनाकर संजय गांधी अस्पताल भेजा गया। शनिवार सुबह तक आग जरूर बुझा ली गई है लेकिन राहत व बचाव कार्य अब भी जारी है। कई लोगों के लापता होने के चलते परिजन उनकी तलाश कर रहे हैं। यहां पढ़ें घटना से जुड़ा हर अपडेट...

विज्ञापन
Delhi Mundka Fire Accident Live Updates Delhi Fire Breaks Out In Building Near Mundka Metro Station News in Hindi
अरविंद केजरीवाल और सिसोदिया पहुंचे मुंडका - फोटो : एएनआई

लाइव अपडेट

04:06 PM, 14-May-2022

इन सात शवों की हुई पहचान

अब तक कुल सात शवों की पहचान हो चुकी है, इनके नाम निम्नलिखित हैं..

1) तानिया भूषण पुत्री चंद्र भूषण

2) मोहिनी पाल पत्नी विजय पाल

3) यशोदा देवी पत्नी विश्वजीत

4) रंजू देवी पत्नी संतोष

5) विशाल पुत्र मिथलेश

6) दृष्टि पुत्र गणपत

7) कैलाश ज्ञानी पुत्र राम ज्ञानी
03:43 PM, 14-May-2022

हर शव की होगी डीएनए से पहचान- डॉ. एसके अरोड़ा

संजय गांधी अस्पताल के एमएस डॉ. एसके अरोड़ा ने बताया कि हमें 27 शव मिल हैं, सभी बुरी तरह से जले हुए थे। इसमें अब तक सात शवों की शिनाख्त हो चुकी है। लोगों के रिश्तेदार अब भी पहचान के लिए आ रहे हैं। कम से कम सात परिवार अपने परिजनों की तलाश कर रहे हैं। जिन शवों की पहचान नहीं हो पा रही है या जिनकी पहचान हो भी रही है उनका डीएनए सैंपल लिया जाएगा। एक शव को चार रिश्तेदारों के आधार पर पहचाना जाएगा। हम कुछ और परिवारों के आने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
02:33 PM, 14-May-2022

गायब लोगों की सूची आई सामने

  1. गीता चौहान (45 वर्ष, महिला) पत्नी रामभवन
  2. सोनम (20 वर्ष, महिला) भाई अनुराग
  3. आशा (30 वर्ष, महिला) भाई वीरपाल
  4. सोनी कुमारी (35 वर्ष, महिला) पत्नी मनोज ठाकुर
  5. तानिया (27 वर्ष, महिला) पुत्री चंद्र भूषण
  6. नरेंद्र (26 वर्ष, पुरुष) पुत्र कन्हैया लाल
  7. मोहिनी (38 वर्ष, महिला) पत्नी विजय पाल
  8. पूजा (19 वर्ष, महिला) पुत्री राजेश
  9. भारती देवी (42 वर्ष, महिला) पत्नी चमन  
  10. गीता देवी (42 वर्ष, महिला) पत्नी उपेंद्र सिंह
  11. कैलाश जानी (55 वर्ष, पुरुष) पुत्र बहादुर सिंह
  12. प्रवीन (33 वर्ष, पुरुष) पुत्र आशाराम 
  13. पूजा (19 वर्ष, महिला) बहन मोनी
  14. मोहिनी (40 वर्ष, महिला) मां पीयूष
  15. मधु (21 वर्ष, महिला) पुत्री राकेश
  16. पूनम (19 वर्ष, महिला) पुत्री महिपाल
  17. प्रीति (24 वर्ष, महिला) पुत्री महिपाल
  18. निशा कुमारी (18 वर्ष, महिला) चाचा सुमन
  19. विशाल (24 वर्ष, पुरुष) पुत्र मिथलेश 
  20. मधु (24 वर्ष, महिला) चाचा अकन
  21. अमित जानी (34 वर्ष, पुरुष) पुत्र कैलाश जानी
  22. मधु देवी (29 वर्ष, महिला) पत्नी अमित कुमार
  23. मोनिका (21 वर्ष, महिला) पुत्री विजय बहादुर
  24. यशोदा देवी (35 वर्ष, महिला) पत्नी विश्वजीत
  25. मुस्कान (22 वर्ष, महिला) पुत्री इस्लामुद्दीन
  26. स्वीटी (32 वर्ष, महिला) पत्नी मनोज कुमार
  27. भारती नेगी (45 वर्ष, महिला) बहन वीरेंद्र नेगी
  28. रंजू देवी (32 वर्ष, महिला) देवर राजकुमार
  29. जशोदा देवी (34 वर्ष, महिला) पड़ोसी रवि कुमार
01:43 PM, 14-May-2022

भाजपा सांसद ने किया घटनास्थल का दौरा

सांसद प्रवेश वर्मा मुंडका घटनास्थल पर पहुंचे। यहां उन्होंने मौके का जायजा लिया और फिर राहत-बचाव कार्य का भी जायजा लिया।
01:29 PM, 14-May-2022

घटनास्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम

घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम पहुंच चुकी है और वह मौके से साक्ष्य जुटा रही है।
12:51 PM, 14-May-2022

हर दोषी के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई- डीसीपी समीर शर्मा

दिल्ली बाहरी जिला के डीसीपी समीर शर्मा ने बताया कि हमने उचित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। जिन्होंने भी कुछ गलत किया है या नियम फॉलो नहीं किए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हम उचित कार्रवाई करेंगे और अगर कोई अधिकारी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होगी। अब तक 27 शव बरामद हो चुके हैं और स्लॉट के हिसाब से उनके पहचान की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:42 PM, 14-May-2022

पूरी इमारत में आग फैल गई थी और निकलने का नहीं था रास्ता- पीड़िता

संजय गांधी अस्पताल से छुट्टी पाकर घर लौट रही पीड़िता ने बताया कि हम लोग एक मीटिंग में बैठे थे और मुझे नहीं पता कि आग कब लगी। हमारे निकलने के लिए कोई रास्ता नहीं था। सिर्फ एक ही रास्ता था और आग पहले ही फैल चुकी थी। हम तीसरी मंजिल पर थे। उस वक्त इमारत में 250-300 लोग थे।
12:27 PM, 14-May-2022

घायल महिला ने बताई आपबीती

बिमला नाम की एक घायल महिला जो संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में भर्ती है, ने बताया कि हम सब एक मीटिंग में बैठे थे। तभी अचानक से लाइट चली गई और किसी ने कहा धुएं का गुबार उठ रहा है। तब वहां अफरा-तफरी मच गई, खिड़कियों के शीशे तोड़े जाने लगे और हमें नीचे उतरने के लिए लोग हमारी तरफ रस्सियां फेंकने लगे।
12:20 PM, 14-May-2022

30 तक पहुंच सकती है मृतकों की संख्या

फायर अधिकारी ने बताया कि सुबह हमें कुछ और अवशेष मिले हैं और ऐसा लगता है कि दो-तीन शव होंगे। ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 30 हो सकती है। इमारत में आग ने इसलिए तेजी पकड़ी क्योंकि यहां बहुत सारे प्लास्टिक के सामान थे। अधिकारी ने ये भी बताया कि जब आग लगी तो 50 लोगों की बैठक चल रही थी। चूंकि दरवाजा बंद था इसलिए वह अंदर ही फंस गए। राहत व बचाव कार्य खत्म हो चुका है और अब हम भी अपना काम खत्म कर लौटने की तैयारी कर रहे हैं।
12:05 PM, 14-May-2022

गायब व मृत लोगों की पहचान के लिए तैनात किए लोग: केजरीवाल

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, यह भीषण आग थी जिसमें कई लोगों की मौत हो गई। लोगों के शव इतनी बुरी तरह से जल गए हैं कि उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल है। हमने गायब हुए और मृत लोगों की पहचान के लिए लोगों को तैनात किया है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed