{"_id":"6ab71d0c6d33b26466083ce7","slug":"noida-bus-fire-attempt-to-give-the-incident-a-communal-color-fir-registered-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"साजिश: नोएडा बर्निंग बस हादसे को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश, उपनिरीक्षक की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साजिश: नोएडा बर्निंग बस हादसे को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश, उपनिरीक्षक की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज
Sat, 26 Sep 2026 06:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 26 Sep 2026 06:47 AM IST
सार
सोशल मीडिया मंच एक्स पर भ्रामक जानकारी फैलाने के बाद कार्रवाई की गई है। घटना को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर रूमा खातून नाम से बनी प्रोफाइल से अपलोड की गई पोस्ट मेंं मृतकों को गलत धार्मिक पहचान के आधार पर जोड़ा गया था।
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यमुना एक्सप्रेसवे पर बस में आग लगने की घटना को सांप्रदायिक रंग देने के आरोप में साइबर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। सोशल मीडिया मंच एक्स पर भ्रामक जानकारी फैलाने के बाद कार्रवाई की गई है। घटना को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर रूमा खातून नाम से बनी प्रोफाइल से अपलोड की गई पोस्ट मेंं मृतकों को गलत धार्मिक पहचान के आधार पर जोड़ा गया था।
विज्ञापन
पुलिस मीडिया सेल में तैनात उपनिरीक्षक सुमित कुमार की शिकायत पर दर्ज हुई शिकायत में बताया गया है कि रूमा खातून की पोस्ट में दावा किया गया कि भाजपा और आरएसएस के लोगों ने बस में आग लगाई। जिसमें 30 मुस्लिम और ईसाई यात्रियों की मौत हो गई।
विज्ञापन
पोस्ट में पीएम मोदी के लिए भी अभद्र शब्द लिखे गए। शिकायतकर्ता उपनिरीक्षक सुमित कुमार के अनुसार, यह पोस्ट लोगों में भय, आक्रोश और प्रशासन के प्रति अविश्वास पैदा कर सकती थी। इससे कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की
विज्ञापन
आशंका थी। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि ऐसी भ्रामक सामग्री समाज में तनाव बढ़ा सकती है।
प्राथमिकी की जांच निरीक्षक विनोद कुमार यादव को सौंपी गई है। पुलिस पोस्ट के स्रोत और उसे प्रसारित करने वाले खातों और उसकी पहुंच की पड़ताल कर रही है। डीसीपी साइबर क्राइम शैव्या गोयल ने बताया कि थाना पुलिस सभी तथ्यों पर जांच कर रही है।
बस संचालक कंपनी का मैनेजर विकास गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा। पुलिस ने बस संचालक कंपनी राज कल्पना ट्रैवल्स के मैनेजर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विकास निवासी शामली के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक हादसे की जांच के दौरान बस संचालन और उससे जुड़े लोगों की भूमिका सामने आने के बाद विकास को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बस के संचालन, रखरखाव और सुरक्षा मानकों में लापरवाही की जिम्मेदारी किन-किन लोगों की थी। ब्यूरो
दोबारा लगी आग
यमुना सिटी। यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसे का शिकार हुई हुई बस में एक बार फिर आग भड़क उठी। शुक्रवार सुबह से लेकर शाम तक बस से धुआं निकलता रहा। शाम करीब 4 बजे आग पर काबू पा लिया गया।