फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi MCD Election 2022: BJP ने जारी किया पहला वचन पत्र, केजरीवाल आज लॉन्च करेंगे ‘केजरीवाल की 10 गारंटी’

Thu, 10 Nov 2022 09:29 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 10 Nov 2022 09:29 PM IST
खास बातें

Delhi MCD Election 2022 Live News in Hindi: एमसीडी चुनाव के मद्देनजर दिल्ली बीजेपी ने अपना पहला वचन पत्र जारी किया, इसमें पहला वचन दिल्ली की सभी झुग्गिवसियों को फ्लैट्स दिए जाने का है। वहीं, आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी आज ‘केजरीवाल की 10 गारंटी’ लॉन्च करेंगे।

विज्ञापन
Delhi MCD Election 2022 Updates Voting Date Opinion Poll AAP BJP Congress Candidates List News In Hindi
भाजपा ने जारी किया पहला वचन पत्र - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

03:48 PM, 10-Nov-2022

मनीष सिसोदिया ने तेलंगाना में एमएलए खरीदने का लगाया आरोप

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा है कि बातों को भटकाने की बजाय ये बताएं कि उनको अभी तक जांच में मिला क्या? कुछ नहीं। अब ये बताएं कि तेलंगाना में एमएलए खरीदने गए इनके लोग रंगे हाथों सौ करोड़ के साथ पकड़े गए। मोदी जी, वो सौ करोड़ किस से लिए?
03:38 PM, 10-Nov-2022

लैंड फिल साइट पर आप नेताओं का राजनीतिक पर्यटन शुरू

भाजपा ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के गाजीपुर लैंडफिल साइट दौरे को राजनीतिक पर्यटन करार दिया है। कहा है कि चुनाव नजदीक आते ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री को लैंडफिल साइट देखने का वक्त मिल गया है। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है की दिल्ली सरकार इस लैंडफिल साइट को साफ करने मे कोई प्रशासनिक रुचि लेती तो एमसीडी को जरूर आर्थिक सहयोग देती। दुर्भाग्य है कि पिछले 8 साल में नगर निगम के सामान्य सेनिटेशन फंड में तो कटौती की ही पर उसी के साथ ही लैंडफिल साइट सफाई का बजट भी जारी नहीं किया गया।
विज्ञापन
03:14 PM, 10-Nov-2022

घोषणापत्र का ड्राफ्ट तैयार

भाजपा इस बार केवल प्रत्याशियों की सूची जारी करने में देरी करना चाह रही है और न ही घोषणापत्र तैयार करने में। भाजपा के दिग्गज नेता घोषणापत्र तैयार करने के लिए बैठक तो कर ही रहे है साथ ही एक एजेंसी को भी इस काम में लगाया गया है। बुधवार को घोषणापत्र को लगभग ड्राफ्ट कर लिया गया है। केंद्रीय नेतृत्व के सामने जल्द ही इसे भी पेश किया जाएगा। इस पत्र में वादों की झड़ी होगी जिसमें दिल्ली को स्वच्छ शहर बनाने, प्रदूषण मुक्त करने, एमसीडी के स्कूल व अस्पताल को विश्वस्तरीय सुविधा प्रदान करने, भ्रष्टाचार मुक्त करने, कूड़े के पहाड़ों को जहांगीरपुरी लैंडफिल साइट की तरह बेहतर करने समेत कई वादों को शुमार किया गया है।
02:57 PM, 10-Nov-2022

हर स्तर पर चर्चा में जुटा प्रदेश नेतृत्व

आलाकमान के इस निर्देश पर प्रदेश भाजपा नेतृत्व काफी संजीदा है और हर स्तर पर चर्चा के बाद ही सूची तैयार करने में जुटा है। बुधवार को सभी जिला अध्यक्ष और जिले के प्रभारियों के साथ बैठक की गई। एक-एक दावेदार पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। भाजपा सूत्रों का कहना है कि शुक्रवार तक प्रदेश स्तर पर सूची फाइनल कर ली जाएगी और केंद्रीय नेतृत्व को सूची सौंप दी जाएगी। हालांकि प्रदेश नेतृत्व की निगाहे आम आदमी पार्टी की सूची पर भी है। उनके मजबूत वार्ड पर भी चर्चा की जा रही है ताकि उस वार्ड में अपने सबसे मजबूत दावेदार को प्रत्याशी बना सके।
02:52 PM, 10-Nov-2022

केंद्रीय नेतृत्व को जल्द सौंपी जाएगी प्रदेश पदाधिकारी की ओर से तैयार की गई सूची

भाजपा के लिए इस बार एमसीडी में वापसी करना बेहद अहम है। नगर निगम के एकीकरण और वार्ड की संख्या घटने और नये परिसीमन के बाद दावेदारों का आकलन करना भी कठिन हो रहा है। उधर, आम आदमी पार्टी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व ने भी स्पष्ट निर्देश दिया है कि टिकट वितरित करने के पूर्व यह सुनिश्चित कर ले कि प्रत्याशियों की छवि कैसी है और वार्ड में कितनी पकड़ है। किसी भी कमजोर प्रत्याशी को टिकट नहीं मिलनी चाहिए। हर वार्ड के लिए मजबूत प्रत्याशियों का नाम सामने आना चाहिए।
 
02:14 PM, 10-Nov-2022

रायशुमारी के बाद भाजपा में दावेदारों पर मंथन

एमसीडी चुनाव के लिए दावेदारों की संख्या ने भाजपा में बैठकों के दौर जारी है। वार्ड में रायशुमारी के बाद जिला व मंडल स्तर के नेताओं के साथ बैठक का दौर शुरू हुआ है। बुधवार देर रात तक बैठक का दौर जारी रहा लेकिन फाइनल सूची तैयार नहीं हो सकी। हालांकि, केंद्रीय नेतृत्व के दबाव की वजह से अगले एक से दो दिन में दिल्ली भाजपा सभी ढाई सौ वार्ड के लिए प्रत्याशियों की सूची तैयार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:04 PM, 10-Nov-2022

मतदाता सूची का ड्राफ्ट विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. रणवीर सिंह ने बताया कि विशेष सारांश संशोधन के दौरान वर्ष 2023 में योग्यता तिथि पर 18 वर्ष की आयु प्राप्त करने वाला नागरिक फॉर्म-छह में अपना नाम शामिल करने के लिए दावा दर्ज कर सकता है। उस पर संबंधित योग्यता तिथि के संदर्भ में वर्ष की संबंधित तिमाही में विचार किया जाएगा। विधानसभा क्षेत्रों के अनुसार मतदाता सूची का ड्राफ्ट विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। मतदाता सूची सभी मतदान केंद्रों पर भी उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के नाम मतदाता सूची से गलत तरीके से हटा दिए गए हैं, वे लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 24 के तहत 15 दिनों की के भीतर जिला निर्वाचन अधिकारी के पास अपील दायर कर सकते हैं। 
01:48 PM, 10-Nov-2022

मतदाता सूची में नाम शामिल करने का अभियान शुरू

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन कार्यालय ने बुधवार को मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त संशोधन अभियान चलाया। इस दौरान एक जनवरी 2023 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं के नाम मतदाता सूची में शामिल किए गए। सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में चले अभियान के का प्राथमिक उद्देश्य नए पात्र और छूटे हुए मतदाताओं के नाम सूची में शामिल करना है। 
01:41 PM, 10-Nov-2022

दिल्ली में जहरीली गैस के प्रदूषण के लिए बड़ा कारक बनी: कांग्रेस

प्रदेश अध्यक्ष चौ. अनिल कुमार ने कहा कि भाजपा ने 15 वर्षों में दिल्ली में कूड़े के निस्तारण की कोई योजना नहीं बनाई। इस कारण लैंडफिल कूड़े के पहाड़ों में बदल गए और दिल्ली में जहरीली गैस के प्रदूषण के लिए बड़ा कारक बनी, वहीं केजरीवाल सरकार 2014 से ही दिल्ली का प्रदूषण कम करने के बड़े-बड़े दावे कर रही है, परंतु यहां प्रदूषण खतरनाक स्तर पर बना हुआ है। दोनों पार्टियों ने विकास के बजाय केवल झूठे और गुमराह करने वाले खोखले वादे किए हैं। चुनाव में जनता उन्हें माकूल जवाब देगी। 
01:32 PM, 10-Nov-2022

एमसीडी चुनावों में भाजपा और आप का सफाया करेगी कांग्रेस: अनिल कुमार

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने दावा किया है कि जनता भाजपा और आम आदमी पार्टी के झूठे और भ्रमित करने वाले प्रचार के बहकावे में नहीं आएगी और इस बार कांग्रेस को मौका देगी। कांग्रेस पार्टी मेरी चमकती दिल्ली का नारा बुलंद करते हुए भाजपा व आप का सफाया कर देगी। प्रदेश अध्यक्ष चौ. अनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली में व्याप्त भ्रष्टाचार के लिए भाजपा और आम आदमी पार्टी की सरकार पूरी तरह जिम्मेदार है। 


 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed