फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haripur-Koti-Minas motor road reopens after being closed for

Dehradun News: छह घंटे बंद रहने के बाद खुला हरिपुर-कोटी-मीनस मोटर मार्ग

Sun, 13 Sep 2026 06:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Sun, 13 Sep 2026 06:37 PM IST
विज्ञापन
Haripur-Koti-Minas motor road reopens after being closed for
हरिपुर-कालसी से आगे धोईरा घाट नामक स्थान पर रविवार को पहाड़ी से भारी मलबा व मिट्टी-पत्थर गिरने से हरिपुर-कोटी-मीनस मोटर मार्ग बंद हो गया। इससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची लोक निर्माण विभाग की टीम ने पत्थर व मलबे को साफ करके छह घंटे के बाद यातायात सुचारू कराया।
विज्ञापन


हरिपुर-कोटी-मीनस मोटर मार्ग पर अधिक वर्षा होने के दौरान अक्सर मलबा व मिट्टी-पत्थर गिरने से मार्ग बाधित हो जाता है। इसी क्रम में रविवार सुबह करीब पांच बजे भारी मात्रा में मलबा व मिट्टी-पत्थर मार्ग पर आ गिरा। सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग के अस्थाई खंड साहिया के कर्मचारी जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचे और उन्होंने तत्काल मार्ग खोलने का प्रयास शुरू किया। लेकिन सड़क से मलबा-पत्थर हटाने में उन्हें करीब छह घंटे का समय लगा। इस दौरान विकासनगर, कोटी, क्वानू, मीनस, त्यूणी आदि के लिए आवाजाही करने वाले वाहन मार्ग पर फंसे रहे। नगदी फसलें ले जा रहे काश्तकार व सेब की उपज से भरे ट्रक भी मार्ग पर फंसे रहे। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अनुज भारद्वाज ने बताया लगभग 11 बजे मार्ग खोल दिया गया था, इसके बाद से यातायात सुचारू है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed