Arvind Kejriwal Live: मुख्यमंत्री केजरीवाल और CM मान ने किया रोड शो; सभी से 25 मई को मतदान करने की अपील की
Delhi CM Arvind Kejriwal Meeting Today Live Updates : दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को पार्टी की बड़ी मीटिंग बुलाई। इसमें पार्टी के सभी विधायकों के साथ बैठक की गई। बैठक के बाद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और फिर शाम को सीएम रोड शो किया।
लाइव अपडेट
भाजपा संविधान बदलकर देश के अंदर चुनाव-आरक्षण खत्म कर देगी: आप
सीएम केजरीवाल और भगवंत मान ने पश्चिमी दिल्ली के प्रत्याशी के समर्थन में किया रोड शो
#WATCH | Delhi CM Arvind Kejriwal along with Punjab CM Bhagwant Mann conducts a roadshow in the Uttam Nagar area, in support of AAP West Delhi Lok Sabha candidate Mahabal Mishra.
— ANI (@ANI) May 12, 2024
Delhi to vote on all 7 Parliamentary seats on 25th May.
#LokSabhaElection2024 pic.twitter.com/1SrBzG4HLk
केजरीवाल का पीएम मोदी पर वार
'इन गारंटियों को पांच साल में युद्ध स्तर पर पूरा किया जाएगा'
पीएम मोदी ने गारंटी नहीं की पूरी: केजरीवाल
केजरीवाल ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने पिछले 10 वर्षों में महंगाई कम करने, हर साल 2 करोड़ रोजगार देने, 15 लाख रुपए और किसानों की आय दोगुनी करने समेत कई गारंटियां दी थीं लेकिन आजतक एक भी गारंटी पूरी नहीं हुई है। वहीं मैंने दिल्ली और पंजाब के चुनावों में फ्री बिजली-पानी और अच्छे स्कूल और अस्पताल की गारंटी दी थी, जो मैंने पूरी की।चीन से अपनी जमीन वापस लेंगे: केजरीवाल
केजरीवाल ने देश को दी ये 10 गारंटियां
1. मुफ्त बिजली की गांरटीपूरे देश में 24 घंटे बिजली का इंतजाम करेंगे। कहीं पावर कट नहीं लगेगा। पूरे देश के गरीबों की बिजली फ्री करेंगे।
2. बेहतर शिक्षा की गारंटी
हर गांव और हर मोहल्ले में शानदार सरकारी स्कूल बनाएंगे। इस देश में पैदा होने वाले हर बच्चे के लिए अच्छी और मुफ्त शिक्षा का इंतजाम किया जाएगा।
3. शानदार और फ्री इलाज की व्यवस्था करेंगे
हर गांव और मोहल्ले में मोहल्ला क्लिनिक बनाएंगे। हर जिले में शानदार सरकारी अस्पताल बनाएंगे। देश के हर व्यक्ति के लिए शानदार और फ्री इलाज की व्यवस्था करेंगे।
4. चीन से जमीन वापस लेने की गारंटी
चीन द्वारा अवैध तरीके से कब्जा की भारत की जमीन वापिस लाने के लिए सेना को जरूरी कदम उठाने के लिए पूरी स्वतंत्रता दी जाएगी।
5. अग्निवीर योजना बंद कर, अग्निवीरों को पक्का करने की गांरटी
अग्निवीर योजना को बंद करके सारी सैन्य भर्तियों को पुरानी प्रक्रिया की तहत किया जाएगा। अभी तक भर्ती किए गए सभी अग्निवीरों को पक्का किया जाएगा।
6. किसानों के लिए गांरटी
किसानों को स्वामीनाथन आयोग के मुताबिक सभी फसलों पर MSP निर्धारित करके उन्हें फसलों के पूरे दाम दिलवायेंगे।
7. दिल्ली को पूर्ण राज्य की गारंटी
दिल्ली वालों की दशकों पुरानी मांग को पूरा किया जाएगा। दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलवाएंगे।
8. रोजगार की गारंटी
बेरोजगारी को व्यवस्थागत तरीके से दूर किया जायेगा। अगले एक वर्ष में 2 करोड़ रोजगार की व्यवस्था की जाएगी।
9. भ्रष्टाचार से मुक्ती की गारंटी
भाजपा की वाशिंग मशीन का विनाश किया जाएगा। ईमानदारों को जेल भेजने और भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने की मजबूत व्यवस्था को समाप्त किया जाएगा। दिल्ली और पंजाब की तरह भ्रष्टाचार पर सही मायने में प्रहार किया जाएगा।
10. व्यापारी को खुलकर व्यापार करने की गारंटी
जीएसटी का सरलीकरण किया जाएगा। हम ऐसी व्यवस्था करेंगे, जिससे व्यापारी खुलकर व्यापार कर सकेंगे। GST को पीएमएलए से बाहर किया जाएगा।
केजरीवाल ने देश को दी 10 गारंटियां
अरविंद केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा देश में मोदी की गारंटी की चर्चा है। मोदी की गारंटी पर विश्वास करना या केजरीवाल की गारंटी पर करना है ये जनता का फैसला है। उन्होंने 15 लाख रुपये खाते में देने की गारंटी दी थी, जो नहीं हुआ। उन्होंने कहा दो करोड़ रोजगार देंगे, वह भी नहीं हुआ। स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करके किसानों को फसलों के दाम दिए जाएंगे और 2022 तक किसानों की इनकम डबल हो जाएगी, यह भी नहीं हुआ। 100 स्मार्ट सिटी की मोदी जी गारंटी दी थी। लेकिन उन्होंने एक भी गांरटी पूरी नहीं की।सीएम आवास पर पहुंचे AAP विधायक
आम आदमी पार्टी के विधायक दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंचे। सीएम केजरीवाल ने अपने आवास पर पार्टी विधायकों के साथ बैठक बुलाई है।#WATCH | Aam Aadmi Party MLAs arrive at the residence of Delhi CM and AAP national convenor Arvind Kejriwal.
— ANI (@ANI) May 12, 2024
CM Kejriwal has called a meeting with the party MLAs at his residence. pic.twitter.com/NKbwt1laHW