Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Markets across the state see a windfall on Dhanteras; business worth ₹5,500 crore recorded, with strong sales

हिमाचल: धनतेरस पर प्रदेश के बाजारों में बरसा धन, 5500 करोड़ का कारोबार, खरीदारी करने उमड़े लोग

Sat, 07 Nov 2026 12:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 07 Nov 2026 12:00 AM IST
सार

शुभ मुहूर्त में खरीदारी के लिए सुबह से ही बाजारों में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। प्रदेशभर में 1200 से अधिक वाहन शुक्रवार को खरीदे गए। 

विज्ञापन
Markets across the state see a windfall on Dhanteras; business worth ₹5,500 crore recorded, with strong sales
धनतेरस पर प्रदेश के बाजारों में बरसा धन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धनतेरस के पर्व पर हिमाचल प्रदेश के बाजारों में जमकर धनवर्षा हुई। प्रदेशभर में करीब 5500 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान है। शुभ मुहूर्त में खरीदारी के लिए सुबह से ही बाजारों में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। प्रदेशभर में 1200 से अधिक वाहन शुक्रवार को खरीदे गए। सोने-चांदी के आभूषण बीते साल के मुकाबले हालांकि कम बिके लेकिन लोगों ने शुभ मुहूर्त में अपने बजट के अनुसार खरीदारी जरूर की। उधर, बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक सामान लोगों की पहली पसंद रहे। शिमला, मंडी, सोलन और कांगड़ा सहित प्रदेश के प्रमुख शहरों में कारोबारियों के चेहरे खिले रहे। राजधानी शिमला में धनतेरस पर वाहनों की खूब बिक्री हुई। शहर में 400 से अधिक गाड़ियां बिकने का अनुमान है। वाहन शोरूम में दिनभर ग्राहकों की आवाजाही बनी रही।

विज्ञापन
Trending Videos

दोपहिया वाहनों से लेकर कारों तक की खरीदारी के लिए लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। वहीं, शहर के सभी प्रमुख बाजारों और उपनगरों में दिनभर रौनक रही। खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोगों के घरों से निकलने के कारण जगह-जगह ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। शिमला शहर में 100 करोड़ का कारोबार होने की उम्मीद है। पूरे जिला में करीब 700 करोड़ की खरीदारी होने का अनुमान है। कांगड़ा जिले में भी धनतेरस पर करीब 300 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान है। जिले के बाजारों में सोने-चांदी के आभूषणों, बर्तनों, वाहनों और अन्य सामान की खूब बिक्री हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी और सोलन में भी वाहन कारोबारियों के साथ सर्राफा और बर्तन कारोबारियों को अच्छा कारोबार मिला। सोलन में 350 और मंडी में 100 करोड़ का कारोबार होने का अनुमान है। हमीरपुर में करीब 50 करोड़ और ऊना में 20 करोड़ रुपये का व्यापार हुआ। धनतेरस पर सोने-चांदी की खरीदारी को शुभ मानने की परंपरा के चलते आभूषणों की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ रही। लोगों ने अपनी क्षमता के अनुसार सोने-चांदी के सिक्के, आभूषण और अन्य सामान खरीदा। इसके अलावा बर्तनों की दुकानों पर भी दिनभर खरीदारों की आवाजाही लगी रही। प्रदेश के छोटे-बड़े बाजारों में देर शाम तक रौनक बनी रही। धनतेरस के मौके पर हुई इस खरीदारी से व्यापारियों को दिवाली से पहले कारोबार में अच्छी तेजी की उम्मीद जगी है।

विज्ञापन

 महंगाई के बावजूद लोगों में दिखा उत्साह : इंद्रजीत
प्रदेश व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने बताया कि धनतेरस पर खरीदारों का उत्साह देखने लायक रहा। महंगाई के बावजूद लोगों ने जमकर खरीदारी की। यह पर्व कारोबारियों के लिए बेहद शुभ साबित हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed