Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Faridabad: Neighbor shot dead in parking dispute

फरीदाबाद: पार्किंग विवाद में पड़ोसी की गोली मारकर हत्या, कुत्ते को लेकर भी थी खुन्नस; वारदात के बाद आरोपी फरार

Sat, 07 Nov 2026 12:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 07 Nov 2026 12:00 AM IST
सार

आरोप है कि एक पड़ोसी ने दूसरे पड़ोसी करीब 42 वर्षीय परमजीत को गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन
Faridabad: Neighbor shot dead in parking dispute
इसी फ्लैट में हुई हत्या... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरीदाबाद के सेक्टर-21सी में  पड़ोसियों के बीच पार्किंग और कुत्ते को शौच कराने को लेकर चल रहा विवाद  खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि एक पड़ोसी ने दूसरे पड़ोसी करीब 42 वर्षीय परमजीत को गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, सेक्टर-21सी में रहने वाले दोनों पड़ोसियों के बीच पहले से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि कुत्ते को शौच कराने और गाड़ी की पार्किंग को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। इसी विवाद ने कथित तौर पर गंभीर रूप ले लिया और एक पड़ोसी ने परमजीत पर गोली चला दी। गोली लगने से परमजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बचाने के प्रयास किए गए, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। 
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। सूरजकुंड थाना एसएचओ प्रहलाद ने हत्या की पुष्टि की है। फिलहाल पुलिस को लिखित शिकायत मिलने का इंतजार है। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी की तलाश भी की जा रही है। थाना एसएचओ ने बताया कि पड़ोसियों के बीच किसी न किसी बात को लेकर विवाद चलता रहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed