{"_id":"6aee1cb2e7c15f687c02125c","slug":"ramps-and-special-tracks-for-persons-with-disabilities-will-be-constructed-in-four-of-the-citys-parks-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-84749-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: शहर के चार पार्काें में दिव्यांगों के लिए बनेंगे रैंप और स्पेशल ट्रैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: शहर के चार पार्काें में दिव्यांगों के लिए बनेंगे रैंप और स्पेशल ट्रैक
विज्ञापन
पार्कों में अपनी व्हीलचेयर के साथ आसानी से सैर कर सकेंगे दिव्यांग
बाबा फरीद, सरस्वती, अटल और आदर्श पार्क में विकसित होंगी सुविधाएं
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर के पार्कों में अब दिव्यांगों के लिए भी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। नगर निगम की ओर से बाबा फरीद पार्क, सरस्वती पार्क, अटल पार्क और आदर्श पार्क में दिव्यांगजनों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके लिए निगम की ओर से करीब 1.04 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
सारी सुविधाएं तैयार होने के बाद दिव्यांग जनों को भी पार्कों में सामान्य लोगों की तरह घूमने-फिरने और सार्वजनिक सुविधाओं का इस्तेमाल करने में सक्षम बनाया जा सकेगा। अभी शहर के अधिकतर पार्कों में दिव्यांगों के लिए पर्याप्त सुविधाएं नहीं हैं। पार्कों में प्रवेश के लिए सीढ़ियां, ऊबड़-खाबड़ रास्ते और बैठने की जगह तक पहुंचने में होने वाली परेशानी के कारण व्हीलचेयर का इस्तेमाल करने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। नई व्यवस्था के तहत पार्कों में दिव्यांगों की पहुंच आसान बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
-- -
व्हीलचेयर से पार्क में घूमना होगा आसान
पार्कों में दिव्यांगों के लिए रैंप और सुगम रास्ते विकसित किए जाने से व्हीलचेयर का इस्तेमाल करने वाले लोग बिना किसी की मदद के पार्क में प्रवेश कर सकेंगे। समतल और बाधारहित रास्तों से वे पार्क के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंच सकेंगे। वहीं, दिव्यांगों की सुविधा के अनुसार बैठने और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं भी विकसित की जा सकती हैं। इससे बुजुर्गों और चलने-फिरने में परेशानी महसूस करने वाले लोगों को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
नगर निगम के एक्सईएन नितिन कात्यान ने बताया कि शहर के चार पार्कों में दिव्यांगजनों के लिए विशेष सुविधाएं मुहैया कराने के लिए योजना तैयार कर ली गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी की जा रही है और जल्दी ही काम शुरू कर दिया जाएगा।