Punjab Cabinet Expansion: पांच विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ, मुख्यमंत्री समेत अब कैबिनेट में 15 चेहरे, तीन की जगह अब भी बाकी
{"_id":"62c2b3d3caf26e4d8e4528a4","slug":"punjab-cabinet-expansion-live-updates-5-mlas-to-take-oath-as-minister-today-cm-bhagwant-mann-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Punjab Cabinet Expansion: पांच विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ, मुख्यमंत्री समेत अब कैबिनेट में 15 चेहरे, तीन की जगह अब भी बाकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mon, 04 Jul 2022 05:26 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 04 Jul 2022 05:26 PM IST
खास बातें
पंजाब मंत्रिमंडल का सोमवार को पहला विस्तार हुआ। विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के बाद आम आदमी पार्टी ने अपनी सरकार बनाई थी। मंत्रिमंडल में 10 मंत्रियों को शामिल किया गया था। इसके बाद अब मान कैबिनेट का पहला विस्तार हुआ। जानें पल-पल के अपडेट्स...
विज्ञापन
पंजाब कैबिनेट विस्तार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
10:54 PM, 04-Jul-2022
जो जिम्मेदारी मिलेगी, दिल से निभाऊंगा: अमन
अमन अरोड़ा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सरकार और पार्टी ने मुझ पर विश्वास जताया है और मैं उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा। जो जिम्मेदारी दी जाएगी, उसे मैं दिल से निभाऊंगा। लोगों के दिलों में आप सरकार का रुतबा कायम रखना है।
समस्याएं सुलझाने के लिए जनता की नब्ज टटोलूंगा: निज्जर
डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर ने कहा कि पार्टी ने पहले मुझे प्रोटेम स्पीकर बनाकर और अब मंत्री पद देकर मेरा सम्मान बढ़ाया है। इसके लिए मैं अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान का आभारी हूं। अब तक मैं सेहत समस्याएं जानने के लिए लोगों की नब्ज देखा करता था, अब बाकी समस्याएं हल करने के लिए जनता की नब्ज टटोलूंगा।
अब पूरे पंजाब के लिए काम करना है: अनमोल
अनमोल गगन मान ने कहा कि पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान मुझे राजनीति में लाए और अब मंत्री पद की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। मैं इस जिम्मेदारी को दिल से निभाऊंगी। अब मुझे सिर्फ अपने हलके के लिए नहीं बल्कि पूरे पंजाब के लिए काम करना है ताकि पार्टी का खुशहाल पंजाब का एजेंडा सफल हो सके।
वॉलंटियर को मंत्री बनाकर पार्टी ने सम्मान दिया: जौड़ामाजरा
चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने कहा कि पार्टी के एक वॉलंटियर को मंत्री पद, आम आदमी पार्टी में ही दिया जा सकता है। पार्टी और सरकार ने मेरा सम्मान बढ़ाया है। अब मैं पूरे पंजाब के लोगों के लिए काम करूंगा। सूबे के नौजवान विदेश न जाकर प्रदेश में ही रहें और यहां काम करें, इस एजेंडे पर भी काम करूंगा।
लोगों की समस्याएं सुलझाना ही प्राथमिकता: फौजा सिंह
फौजा सिंह सरारी ने कहा कि मैंने पंजाब पुलिस में 30 साल नौकरी की और सूबे में नशा तस्करी और बेरोजगारी को बहुत नजदीक से देखा है। मुझे मंत्री बनाकर मेरी राय सिख बिरादरी को जो सम्मान बख्शा गया है, मैं उसके लिए पार्टी का आभारी हूं। अब पंजाब के लोगों की समस्याओं को हल करना ही मेरी प्राथमिकता रहेगी।

03:17 PM, 04-Jul-2022
- अमन अरोड़ा: सुनाम से आप विधायक अमन अरोड़ा विधानसभा चुनाव में 75277 हजार वोटों के साथ प्रदेश में सबसे बड़ी जीत दर्ज करते हुए दोबारा विधायक चुने गए हैं।
- इंदरबीर सिंह निज्जर: अमृतसर दक्षिण के विधायक 66 वर्षीय डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर पेशे से रेडियोलॉजिस्ट हैं। उन्होंने राज्य विधानसभा चुनाव के दौरान शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार तलबीर सिंह गिल को 27,503 मतों के अंतर से हराया था।
- अनमोल गगन मान: पंजाबी गायक अनमोल 2020 में आप में शामिल हुई थीं। चुनाव के दौरान केजरीवाल पर गाना गाया। उन्होंने शिअद उम्मीदवार रंजीत सिंह गिल को 37,885 मतों के अंतर से हराया था।
- फौजा सिंह सरारी: एक सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी फौजा सिंह फिरोजपुर के गुरु हरसहाय से विधायक हैं। वह राय सिख समुदाय से हैं। उन्होंने शिअद उम्मीदवार वरदेव सिंह को 10,574 मतों के अंतर से हराया था।
- चेतन सिंह जौड़ामाजरा: समाना विधायक जौड़ामाजरा ने शिअद प्रत्याशी सुरजीत सिंह रखड़ा को 39,713 मतों से हराया था। वह दक्षिण कोरिया की फैक्टरी में मजदूरी करते थे।
विज्ञापन
03:02 PM, 04-Jul-2022
मंत्रिमंडल में अभी चार पद खाली
पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के चौथे महीने में सोमवार को पांच नए मंत्रियों को शपथ दिलाई गई, जिसके साथ ही मुख्यमंत्री भगवंत मान के मंत्रिमंडल में उनके सहित शामिल मंत्रियों की कुल संख्या 15 हो गई है। इस तरह अभी मंत्रिमंडल में तीन पद खाली हैं। सरकार गठन के समय मुख्यमंत्री ने 10 मंत्रियों के साथ कामकाज संभाला था लेकिन इनमें से एक मंत्री विजय सिंगला को भ्रष्टाचार के मामले में पद से हटा दिया गया।
दोपहर तक गोपनीय रखे गए नए मंत्रियों के नाम
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने मंत्रिमंडल के पहले विस्तार के दौरान किन नए चेहरों को स्थान दिया जाना है, के बारे में सोमवार दोपहर तक सस्पेंस बनाए रखा। दोपहर को पंजाब सरकार की तरफ से शपथ के लिए नए मंत्रियों के नामों की सूची राज्यपाल को भेजी गई। हालांकि फौजा सिंह सरारी ने रविवार शाम को ही एक वायरल वीडियो में खुद को मंत्री पद मिलने की बात कहते हुए आप संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान का आभार भी जता दिया था। अमन अरोड़ा को सोमवार सुबह भगवंत मान ने फोन करके मंत्रिमंडल में शामिल करने की बात बताई। इसी तरह अनमोल गगन मान व अन्य नए मंत्रियों को भी ऐन मौके पर मंत्री बनाए जाने का सरप्राइज दिया गया।

02:56 PM, 04-Jul-2022
Punjab Cabinet Expansion: पांच विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ, मुख्यमंत्री समेत अब कैबिनेट में 15 चेहरे, तीन की जगह अब भी बाकी
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए सोमवार को पंजाब सरकार में आप के पांच विधायकों को मंत्री के रूप में शामिल किया। इस साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव के दौरान राज्य में आप के सत्ता में आने के बाद मान के नेतृत्व वाली सरकार का यह पहला कैबिनेट विस्तार था। पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने सोमवार को पंजाब राजभवन के गुरु नानक देव सभागार में विधायकों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शपथ लेने वालों में सुनाम से विधायक अमन अरोड़ा, अमृतसर दक्षिण से विधायक इंदरबीर सिंह निज्जर, गुरु हरसहाय से विधायक फौजा सिंह, समाना से विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा और खरड़ से विधायक अनमोल गगन मान का नाम शामिल है। अनमोल दूसरी महिला हैं जो मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट में कैबिनेट मंत्री बनी हैं। इन सभी ने पंजाबी में शपथ ली।
पांच नए चेहरों में से चार विधायक मालवा क्षेत्र से हैं और एक माझा क्षेत्र से है। इस मौके पर विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां और डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण रोड़ी, आप सरकार के वरिष्ठ मंत्री व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। मुख्य सचिव अनिरुद्ध तिवारी ने शपथ ग्रहण समारोह की कार्रवाई का संचालन किया।