01:39 PM, 05-Mar-2024
मान ने दी बधाई
सीएम भगवंत मान ने बजट के लिए वित्तमंत्री हरपाल चीमा को बधाई दी। सीएम ने कहा कि बजट पंजाब को रंगला बनाने की दिशा में एक और कदम बढ़ाएगा। आम लोगों के पक्ष में ऐतिहासिक बजट पेश करने के लिए वित्त मंत्री को बधाई... यह बजट पंजाब के स्वास्थ्य, शिक्षा, व्यापार और कृषि को मुख्य रूप से ध्यान में रखकर पेश किया गया है। मुझे उम्मीद है कि आने वाले दिनों में बजट बेहतर होगा। पंजाब की आर्थिक स्थिति में और सुधार होगा।
12:41 PM, 05-Mar-2024
बजट अभिभाषण खत्म
बजट अभिभाषण खत्म हो गया है।
12:33 PM, 05-Mar-2024
सदन की कार्यवाही देखने पहुंचीं सीएम की मां
सीएम भगवंत मान की मां भी मंगलवार को पंजाब विधानसभा में बजट सत्र की कार्यवाही देखने पहुंचीं।
12:11 PM, 05-Mar-2024
Punjab Assembly Budget: खेती के लिए 13 हजार 784 करोड़ का बजट
बजट में खेती के लिए 13 हजार 784 करोड़ रुपये रखे गए हैं। स्कूली शिक्षा के लिए 16 हजार 967 करोड़ का बजट है। पंजाब में विकास दर 9.41 प्रतिशत है।
12:02 PM, 05-Mar-2024
Punjab Budget Live Updates: सभी विश्वविद्यालयों के लिए 1425 करोड़ रुपये
राज्य के तहत सभी विश्वविद्यालयों के लिए 1425 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है।
11:50 AM, 05-Mar-2024
दो साल में 40 हजार नौकरियां दी गई
किसानों को फ्री बिजली के लिए 9330 करोड़ का प्रावधान रखा गया है। वित्तमंत्री ने कहा कि दो साल में हमारी सरकार ने 40 हजार से ज्यादा नौकरियां दी।
11:39 AM, 05-Mar-2024
Punjab Budget Session live: फुलकारी से बना है बजट का कवर
रंगले पंजाब के बजट का कवर दिड़बा निर्वाचन क्षेत्र की लड़कियों द्वारा हाथ से बनाई गई फुलकारी से बनाया गया है
11:30 AM, 05-Mar-2024
Punjab Budget 2024-25: दो लाख करोड़ का बजट पेश
पंजाब सरकार ने 2,04,918 करोड़ का बजट पेश किया।
11:25 AM, 05-Mar-2024
Punjab Budget Session Live Update: बजट का प्रस्ताव रखा
वित्तमंत्री ने बजट का प्रस्ताव रखा।
10:59 AM, 05-Mar-2024
सदन में पहुंचे वित्तमंत्री
बजट पेश करने के लिए वित्तमंत्री हरपाल चीमा सदन में पहुंच गए हैं।