फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Pomegranate prices surge; rates jump by up to 20 in two days.

Kullu News: अनार के भाव ने पकड़ी रफ्तार, दो दिन में 20 रुपये तक उछले दाम

Fri, 11 Sep 2026 10:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Pomegranate prices surge; rates jump by up to 20 in two days.
कुल्लू। भुंतर सब्जी मंडी में शुक्रवार को अनार के दामों में अचानक तेजी आने से बागवानों के चेहरे खिल उठे। दो दिन में अनार के भाव में 15 से 20 रुपये प्रति किलोग्राम तक का उछाल आया है। इससे अनार उत्पादकों को फसल के बेहतर दाम मिलने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

मंडी में अनार की विभिन्न किस्मों के भाव में तेजी दर्ज की गई है। गांधारी किस्म के अनार का दाम बढ़कर 75 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। कुछ दिन पहले यही अनार 50 से 55 रुपये प्रति किलो बिक रहा था। ऐसे में दो दिन में भाव बढ़ने से बागवानों को राहत मिली है।
विज्ञापन

आढ़ती रामपाल, वीर सिंह, गुलशन सिंह और इशान चौधरी ने बताया कि मंडी में अनार के दाम मांग और आवक के आधार पर तय हो रहे हैं। मौजूदा समय में गांधारी किस्म को मिल रहे बेहतर भाव से उत्पादकों में उत्साह है। उन्होंने कहा कि श्राद्ध, नवरात्र और आगामी त्योहारी सीजन में अनार की मांग बढ़ने पर दाम में और तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बागवान प्रकाश चौधरी, डागू राम, नारायण सिंह और हरि सिंह ने कहा कि खाद, दवाइयों, मजदूरी समेत फसल तैयार करने की लागत लगातार बढ़ रही है। ऐसे में बेहतर दाम मिलने से उत्पादन पर होने वाले खर्च की भरपाई में मदद मिलेगी। मंडी में दामों में आया उछाल कुल्लू के अनार उत्पादकों के लिए राहत का संकेत माना जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed