फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A dilapidated wall collapsed during the rain, burying a mother and son, and the son died

Lakhimpur Kheri News: बारिश में भरभराकर गिरी जर्जर दीवार, मां-बेटा दबे, बेटे की मौत

Fri, 11 Sep 2026 10:59 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 11 Sep 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
A dilapidated wall collapsed during the rain, burying a mother and son, and the son died
खमरिया (खीरी)। लगातार बारिश के बीच शुक्रवार सुबह जर्जर दीवार भरभराकर गिरने से मां-बेटा मलबे में दब गए। परसिया गांव में हुए हादसे में 40 वर्षीय गुड्डू सिंह की मौत हो गई, जबकि उनकी 65 वर्षीय मां हेमवती गंभीर रूप से घायल हो गईं। महिला का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन

हादसा सुबह करीब 6:30 बजे हुआ। गुड्डू और उनकी मां अपने घर के छप्पर के नीचे सो रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी विपिन सिंह के घर की जर्जर पक्की दीवार अचानक ढह गई। दीवार के दूसरी ओर होने के कारण दोनों मलबे की चपेट में आ गए। दीवार गिरते ही चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला गया। निजी वाहन से उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने गुड्डू को मृत घोषित कर दिया। हेमवती का उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर खमरिया पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई।
सीओ धौरहरा शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि बारिश के दौरान दीवार गिरने से मां-बेटा मलबे में दब गए थे। हादसे में बेटे की मौत हुई है। घायल मां का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed