PU Election: अध्यक्ष पद पर ABVP के गाैरव वीर सोहल आगे, 258 वोट की है बढ़त
{"_id":"68b7b2bf651505bbab0f8b1c","slug":"panjab-university-student-union-elections-voting-live-today-all-update-pu-election-2025-09-03","type":"live","status":"publish","title_hn":"PU Election: अध्यक्ष पद पर ABVP के गाैरव वीर सोहल आगे, 258 वोट की है बढ़त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Wed, 03 Sep 2025 05:11 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 03 Sep 2025 05:11 PM IST
खास बातें
Panjab University Election 2025 Live Updates in Hindi: पंजाब यूनिवर्सिटी में आज छात्र संघ अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद का चुनाव है। उम्मीदवारों के बीच कड़ी टक्कर की उम्मीद है। सभी प्रमुख छात्र संगठनों ने अन्य गुटों के साथ गठबंधन करके अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। जानें सभी अपडेट...
विज्ञापन
एसडी कॉलेज में आईएसएफ ने बाजी मारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
04:17 PM, 03-Sep-2025
अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के गौरव वीर सोहल आगे
पीयू छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के गौरव वीर सोहल आगे चल रहे हैं।03:19 PM, 03-Sep-2025
गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स सेक्टर 42 से श्रीयाल चौहान जीतीं
गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स सेक्टर 42 से श्रीयाल चौहान प्रधान पद के लिए चुनी गई। इन्हें 413 वोट मिले। उपप्रधान पद पर जानकी राणी विजेता हुई। इन्हें 290 वोट मिले।
विज्ञापन
03:00 PM, 03-Sep-2025
सेक्टर 11 पीजी काॅलेज में महकदीप जीतीं
सेक्टर 11 स्थित पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज फॉर गर्ल्स में बीए थर्ड ईयर की महकदीप अध्यक्ष पद पर विजयी रही हैं। वहीं उपाध्यक्ष पद पर राधिका शर्मा और महासचिव पद पर मलीहा शर्मा ने जीत दर्ज की। सेक्टर 11 के ही पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज में हिंदुस्तान स्टूडेंट्स एसोसिएशन के सचिन सिंह ने 668 वोट पाकर जीत दर्ज की, जबकी हरभजन लाल 968 वोट पाकर उपाध्यक्ष चुने गए। सचिव पद पर 980 वोट हासिल करके प्रियांश ठाकुर ने जीत हासिल की।02:28 PM, 03-Sep-2025
गुरु गोबिंद सिंह महिला महाविद्यालय की अध्यक्ष बनीं भूमि
गुरु गोबिंद सिंह महिला महाविद्यालय, सेक्टर 26 में बीकॉम तृतीय वर्ष की भूमि अध्यक्ष चुनी गई हैं। उपाध्यक्ष अकोईजाम जेसिता बीए तृतीय वर्ष, सचिव दिव्या जे. मांगैन बीसीए द्वितीय वर्ष और संयुक्त सचिव वंशिका बीएससी प्रथम वर्ष चुनी गई हैं। निर्वाचित प्रतिनिधियों ने अपनी जीत का जश्न मनाया। प्राचार्य डॉ. जतिंदर कौर ने नवनिर्वाचित परिषद सदस्यों को हार्दिक बधाई दी।
02:17 PM, 03-Sep-2025
डीएवी कॉलेज सेक्टर 36 में अपराजिता जीतीं
मेहरचंद महाजन डीएवी कॉलेज सेक्टर 36 के चुनाव में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा अपराजिता बाली प्रधान पद पर जीत गई हैं। बीए तृतीय वर्ष की छात्रा आरुषि बक्शी उपप्रधान चुनी गई। सेक्रेटरी पद पर बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा ओजस्विता कौर चुनी गईं।
01:47 PM, 03-Sep-2025
देव समाज कॉलेज फॉर विमेन की अध्यक्ष बनीं खुशी
देव समाज कॉलेज फॉर विमेन की अध्यक्ष खुशी बन गई हैं। खुशी ने कहा कि हम सबके हैं और सब मेरे। मैं सबके लिए काम करूंगी। हम सभी को मिलकर छात्राओं के कल्याण के लिए काम करना है।चुनाव में अंतिका उपाध्यक्ष, हरलीन कौर सचिव और परनीत कौर संयुक्त सचिव बनी है। परिषद के लिए चुनी गई छात्राओं ने कहा कि हम सब मिलकर काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:08 PM, 03-Sep-2025
एसडी कॉलेज में आईएसएफ ने बाजी मारी
एसडी कॉलेज में आईएसएफ ने बाजी मार ली है।12:32 PM, 03-Sep-2025
मतदान खत्म
पीयू छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान खत्म हो गया। अब मतगणना होगी। देर शाम तक परिणाम आएगा।
12:22 PM, 03-Sep-2025
लॉ डिपार्टमेंट के बाहर छात्रों का हंगामा, चेयरपर्सन से बहस
वोट नहीं डालने देने पर पंजाब विश्वविद्यालय के लॉ डिपार्टमेंट के बाहर छात्रों ने हंगामा कर दिया है। कुछ छात्रों को वोट नहीं डालने देने पर छात्रों ने जब बैलेट बॉक्स लेने के लिए गाड़ी आई तो उसके आगे रास्ता रोककर प्रदर्शन किया। इस दाैरान चेयरपर्सन वंदना अरोड़ा और छात्रों के बीच जमकर गहमागहमी हुई।11:44 AM, 03-Sep-2025