Haryana Lok Sabha Election: 65 फीसदी मतदान, यमुनानगर में 70% से ज्यादा वोटिंग, जानें बाकी जगहों का हाल
{"_id":"66512f1360b0643a990a2716","slug":"lok-sabha-election-2024-phase-6-voting-live-date-booth-wise-bjp-congress-evm-machine-glitch-2024-05-25","type":"live","status":"publish","title_hn":"Haryana Lok Sabha Election: 65 फीसदी मतदान, यमुनानगर में 70% से ज्यादा वोटिंग, जानें बाकी जगहों का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sat, 25 May 2024 10:50 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 25 May 2024 10:50 PM IST
खास बातें
Haryana Lok Sabha Election 2024 Phase 6 Voting: हरियाणा में दस लोकसभा सीटों और करनाल उपचुनाव का भाग्य आज ईवीएम में बंद हो गया। दो करोड़ 76 हजार 768 मतदाता 223 उम्मीदवारों में से अपना प्रतिनिधि चुनेंगे। प्रदेश के 20,031 मतदान केंद्रों में सुबह सात बजे से लेकर शाम छह बजे तक वोट डाले गए। मतदान के बारे में जानें सभी अपडेट...
विज्ञापन
फतेहाबाद में मतदान केंद्र का गेट बंद करते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
10:09 PM, 25-May-2024
गर्मी ने कम किया उत्साह, 65 फीसदी मतदान, 2019 की तुलना में 5.34 फीसदी कम रहा मतदान
भीषण गर्मी व लू ने हरियाणा के मतदाताओं के उत्साह पर पानी फेर दिया है। राज्य की दस लोकसभा सीटों पर कुल 65 फीसदी मतदान हुआ। यह आंकड़ा रात आठ बजे तक का है। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में 70.34 फीसदी मतदान हुआ था। पिछली बार की तुलना में इस बार करीब 5.34 फीसदी कम मतदान हुआ। वहीं, करनाल विधानसभा उपचुनाव में 57.8 फीसदी मतदान हुआ। मतदान कम होने से राजनीतिक दल असमंजस में हैं। देर रात तक सभी गुणा-भाग करने में जुटे रहे।
हरियाणा की दस लोकसभा सीटों व करनाल विधानसभा उपचुनाव के लिए शनिवार को मतदान की प्रक्रिया पूरी होने साथ ही 223 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में बंद हो गया। छिटपुट झड़पों को छोड़कर पूरे प्रदेश में मतदान शांतिपूर्ण रहा। मतदान कम होने के पीछे भीषण गर्मी और मतदाताओं की उदासीनता को माना जा रहा है। शनिवार को सभी जिलों में 41 से 46.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। कड़ी धूप होने से दोपहर में लोग घरों से नहीं निकले।
पिछले चार चुनावों को देखें तो इस बार सबसे कम मतदान देखा गया है। 2004 में 66.72 फीसदी, 2009 में 67.49, 2014 में 71.45 फीसदी, 2019 में 70.34 फीसदी मतदान दर्ज हुआ था। राज्य में सबसे ज्यादा मतदान सिरसा लोकसभा सीट में 69 फीसदी हुआ। पिछले चुनाव में इस सीट पर 75.99 फीसदी मतदान हुआ था। सबसे कम मतदान फरीदाबाद लोकसभा सीट पर 59.7 फीसदी रिकॉर्ड हुआ। इस लोकसभा सीट पर पिछले साल 64.1 फीसदी मतदान हुआ था।
जहां किसान आंदोलन का असर, वहां ज्यादा मतदान
मतदान के आंकड़े बता रहे हैं कि जिन इलाकों में किसान आंदोलन का असर था, वहां ज्यादा मतदान हुआ है। पिछले दिनों हुए किसान आंदोलन का सबसे ज्यादा असर सिरसा, अंबाला, कुरुक्षेत्र में देखा गया। इन जगहों पर मतदान अच्छा हुआ है। माना जा रहा है कि किसानों ने यहां पर बंपर वोटिंग की है।
चौंका सकते हैं नतीजे : विशेषज्ञ
दिल्ली स्थित इंस्टीट्यूट आफ सोशल साइसेंज और रोहतक के महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के एकेडमिक अफेयर्स के पूर्व डीन प्रो. सुरेंद्र कुमार ने बताया कि मतदान कम होने के पीछे दो वजह हैं, एक तो 2019 की तरह लोगों में उत्साह नहीं था। पिछले चुनाव में राष्ट्रवाद व सर्जिकल स्ट्राइक जैसे मुद्दे छाए थे, जिसकी वजह से लोग मतदान केंद्रों में गए थे। दूसरा बड़ा कारण इस बार गर्मी ज्यादा थी। खासकर बीमार व बुजुर्गों ने वोट डालने से परहेज किया है। उन्होंने बताया कि पुराने ट्रेंड व शोध बताते हैं कि मतदान कम या ज्यादा होने का परिणाम मिश्रित रहा है। किसी को भी फायदा या नुकसान हो सकता है। इतना तय है कि चार जून को नतीजे चौंकाने वाले हो सकते हैं। जिस तरह से सत्ता पक्ष के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर थी, उससे ऐसा लगता है कि भाजपा को नुकसान उठाना पड़ सकता है।
सबसे अधिक मतदान वाले तीन जिले
यमुनानगर 71.4
फतेहाबाद 69.9
सिरसा 69.6
सबसे कम मतदान वाले तीन जिले
फरीदाबाद 57.0
गुरुग्राम 57.9
सोनीपत 60.5
लोकसभा क्षेत्रवार मतदान की स्थिति
लोकसभा क्षेत्र मतदान % 2019 मतदान % 2024
अंबाला 71.11 66.9
कुरुक्षेत्र 74.29 66.2
सिरसा 75.99 69.0
हिसार 72.33 64.6
करनाल 68.35 63.2
सोनीपत 71.02 62.2
रोहतक 70.52 64.5
भिवानी-महेंद्रगढ़ 70.48 65.2
गुड़गांव 67.33 60.6
फरीदाबाद 64.1 59.7
कुल 70.34 65
09:49 PM, 25-May-2024
मतदान के लिए अतिरिक्त समय न मिलने पर ग्रामीणों ने किया हंगामा, डीसी व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे
झज्जर के माजरा दुबलधन गांव में ईवीएम मशीन तकनीकी खामी आने पर तीन घंटे तक बंद रही। तीन घंटे बाद मशीन शुरू हुई। उसके बाद मतदान प्रक्रिया शुरू हुई, लेकिन मतदान से तीन घंटे वंचित रहे ग्रामीणों को बाद में अतिरिक्त समय देने से पाेलिंग पार्टियों ने इंकार कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि बूथ नंबर-118 पर ईवीएम तीन घंटे खराब रही।
शाम को पोलिंग पार्टियों ने अतिरिक्त समय देने से इंकार कर दिया। इस पर ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया और बूथ के बाहर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों का कहना है कि जिस समय ईवीएम खराब हुई थी, उस समय पोलिंग पार्टियों ने कहा था कि चाहे रात 9 बजे जाए, वह सभी का मतदान करवाएंगे, लेकिन अब केवल लाइन में लगे लोगों के ही मतदान कराया जा रहा है।
सभी लोगों का मतदान होना चाहिए। सूचना मिलने पर भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। सूचना पाकर डीसी शक्ति सिंह और अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गई। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक प्रशासनिक अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच बैठक कर रही थी।

09:22 PM, 25-May-2024
चुनाव एजेंट के साथ मारपीट, केस दर्ज
झज्जर के पलड़ा गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में ड्यूटी पर तैनात चुनाव एजेंट के साथ एक व्यक्ति ने मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज किया है। पलड़ा निवासी अरुण कुमार ने पुलिस में शिकायत दी है कि वह शनिवार को चुनाव एजेंट की ड्यूटी पर स्कूल में था। सुबह मॉकपोल चल रही थी। इसी दौरान पलड़ा निवासी रवि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के बूथ नंबर-136 पर पहुंच गया। उस समय मॉकपोल चल रही थी। आते ही रवि ने उसके साथ कहासुनी कर मारपीट शुरू कर दी। आरोपी जाते हुए उसे जान से मारने की धमकी भी दे गया। पुलिस ने शिकायत पर रवि के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

09:19 PM, 25-May-2024
सोनीपत लोकसभा में जींद की 3 विधानसभाओं का पोलिंग रिजल्ट परसेंटेज
जींद में 62.8%
जुलाना में 68.2%
सफीदों में 66.8%
जींद की जुलाना विधानसभा ( सोनीपत लोकसभा ) में हुआ सबसे ज्यादा मतदान।
हिसार लोकसभा सीट पर जींद की उचाना विधानसभा का पोलिंग रिजल्ट
उचाना में 63%
सिरसा लोकसभा सीट पर जींद की विधानसभा नरवाना का पोलिंग रिजल्ट
नरवाना में 64.8%
08:27 PM, 25-May-2024
हरियाणा में मतदान का समय खत्म हो चुका है। यमुनानगर में 70 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है।
06:33 PM, 25-May-2024
कुरुक्षेत्र लोकसभा में 6 बजे तक कुल 62.0% मतदान
1.गुहला-61.7%2.कैथल-64.9%
3.कलायत-59.8%
4.लाडवा-66.8%
5.पिहोवा-57.1%
6.पूंडरी- 56.7%
7.रादौर-66.3%
8.शाहाबाद-64.5%
9.थानेसर-59.0%
विज्ञापन
विज्ञापन
06:04 PM, 25-May-2024
ऐलनाबाद में मतदान के दौरान पैसे बांटने का भाजपा कार्यकर्ता पर आरोप
सिरसा संसदीय क्षेत्र में ऐलनाबाद के बूथ नंबर-15 पर भाजपा नेताओं पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रुपये बांटने का आरोप लगाते हुए हंगामा मचा दिया। इस दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप था कि एक दुकान में बैठकर लोगों को रुपये बांटे जा रहे हैं। इसके बाद कांग्रेस के तीन नेता बूथ के बाहर डटे रहे। एसपी ने पैसे लेने वाली महिला को हिरासत में लिया। कांग्रेस के नेताओं ने भाजपा के नेता पर एक हजार रुपये प्रति वोट के हिसाब से रुपये देने का आरोप लगाया। कांग्रेस और भाजपा के नेता के बीच इस पर जमकर विवाद हुआ।
06:03 PM, 25-May-2024
हिसार संसदीय क्षेत्र में शाम 5.00 बजे तक कुल मतदान 53.85%
नलवा में 59.50%
उचाना कलां 54.10%
हांसी में 53.40%
उकलाना में 55.0%
आदमपुर में 54.90%
नारनौंद में 52.70%
हिसार शहर में 53.0%
बवानीखेड़ा में 49.00%
बरवाला में 53.90%
उचाना कलां 54.10%
हांसी में 53.40%
उकलाना में 55.0%
आदमपुर में 54.90%
नारनौंद में 52.70%
हिसार शहर में 53.0%
बवानीखेड़ा में 49.00%
बरवाला में 53.90%
06:03 PM, 25-May-2024
सिरसा संसदीय क्षेत्र में शाम 5.00 बजे तक कुल मतदान 59.57%
ऐलनाबाद में 63.0%
रानिया में 63.0%
फतेहाबाद में 60.00%
सिरसा में 57.00%
डबवाली में 60.70%
टोहाना में 58.00%
कालांवाली 59.50%
नरवाना में 57.00%
रतिया में 59.00%
रानिया में 63.0%
फतेहाबाद में 60.00%
सिरसा में 57.00%
डबवाली में 60.70%
टोहाना में 58.00%
कालांवाली 59.50%
नरवाना में 57.00%
रतिया में 59.00%
06:02 PM, 25-May-2024
भिवानी-महेंद्रगढ़ क्षेत्र में शाम 5.00 बजे तक कुल 56.11% मतदान
अटेली - 62.80%
महेंद्रगढ़- 63.70%
नारनौल - 60.40%
नांगल चौधरी- 54.30%
दादरी - 52.50%
लोहारू - 56.20%
तोशाम - 54.60%
बाढड़ा - 52.00%
भिवानी - 50.00%
महेंद्रगढ़- 63.70%
नारनौल - 60.40%
नांगल चौधरी- 54.30%
दादरी - 52.50%
लोहारू - 56.20%
तोशाम - 54.60%
बाढड़ा - 52.00%
भिवानी - 50.00%