{"_id":"6afa174a8aaceae8d70cde7b","slug":"social-issues-raised-through-literary-works-at-a-literary-gathering-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1175023-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: साहित्यिक गोष्ठी में रचनाओं के जरिए उठाए सामाजिक मुद्दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: साहित्यिक गोष्ठी में रचनाओं के जरिए उठाए सामाजिक मुद्दे
विज्ञापन
सुभाष शर्मा की पुस्तक ‘गांधारी-शकुनि संवाद’ का विमोचन, कहानी, व्यंग्य और कविताओं का पाठ
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। सार्थक साहित्य की ओर से सेक्टर-40 में साहित्यिक गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें व्यंग्य, कहानी, लघुकथा और कविता पर चर्चा हुई। डॉ. दलजीत कौर ने डॉ. मेहंदीरत्ता की कहानी ‘पोरफाइरिया’ का पाठ किया। इसमें पंजाब में कर्फ्यू के दौर, सामाजिक परिस्थितियों, नायिका सावित्री के साहस और पीजीआई में बीमारी के पहले मामले का जिक्र किया गया।
इस दौरान पंजाबी साहित्यकार सुभाष शर्मा की पुस्तक ‘गांधारी-शकुनि संवाद’ का विमोचन हुआ। उन्होंने व्यंग्य रचना ‘लेखक अते पाठक दी गुफ्तगू’ सुनाई।नीना बहल ने बचपन के खोने और बच्चों को साहित्य से जोड़ने की जरूरत बताई। उन्होंने कहानी ‘स्याह इंद्रधनुष’ सुनाई। डॉ. दलजीत कौर ने लघुकथा ‘कीमत’ प्रस्तुत की। डॉ. शशि प्रभा ने ‘निश्चित तो नहीं’ और ‘क्या मैं पीछे छूटी हूं?’ कविताएं सुनाईं। ललिता पुरी ने कविता के जरिए स्त्री की भावनाओं और सामाजिक अपेक्षाओं को अभिव्यक्त किया।