Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Person who broke into a house and stole jewellery and an iPad arrested

Chandigarh News: घर का ताला तोड़कर गहने और आईपैड चुराने वाला गिरफ्तार

Mon, 16 Nov 2026 02:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Person who broke into a house and stole jewellery and an iPad arrested
चंडीगढ़ के रामदरबार में हुई थी वारदात, हिमाचल गए परिवार के घर को बनाया था निशाना
विज्ञापन

आरोपी पर पहले से चोरी, लूट समेत 12 मामले दर्ज
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। रामदरबार फेज-2 में घर का ताला तोड़कर आभूषणों से भरा बैग चोरी करने के मामले में सेक्टर-31 थाना पुलिस ने 36 वर्षीय आरोपी सुनील यादव को गिरफ्तार किया है। आरोपी रामदरबार फेज-2 का रहने वाला है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण, आईपैड और अन्य सामान बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ पहले से चंडीगढ़ और मोहाली में 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता गोपाल कृष्ण 13 नवंबर को परिवार के साथ हिमाचल प्रदेश स्थित अपने पैतृक गांव गए थे। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने उनके घर का ताला तोड़कर आभूषणों से भरा बैग चोरी कर लिया। बैग में सोने की चेन, टॉप्स, मंगलसूत्र, नथ, पुरुषों की सोने की अंगूठी, चांदी की अंगूठी, कड़े, सिक्के, आईपैड और गुल्लक थी।
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 305(बी) और 331(4) के तहत केस दर्ज किया। जांच के दौरान 14 नवंबर को सुनील यादव को गिरफ्तार कर चोरी का सामान जब्त किया गया। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, आरोपी पर वर्ष 2010 से 2015 के बीच चोरी, लूट, मारपीट, घर में घुसकर चोरी और आबकारी अधिनियम के तहत कुल 12 मामले दर्ज हैं। आरोपी को अदालत में पेश किया जा रहा है और मामले की आगे जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरामद सामान:
-एक सोने की चेन
-एक जोड़ी सोने के टॉप्स
-एक जोड़ी चांदी के टॉप्स
-एक सफेद प्लास्टिक का डिब्बा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed