{"_id":"6afa1758f6ae8c494309a2c0","slug":"pu-has-released-the-datesheet-for-the-third-semester-of-various-courses-including-ma-msc-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1175085-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पीयू ने एमए, एमएससी समेत कई कोर्सों के तीसरे सेमेस्टर की डेटशीट की जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पीयू ने एमए, एमएससी समेत कई कोर्सों के तीसरे सेमेस्टर की डेटशीट की जारी
विज्ञापन
25 नवंबर से शुरू होंगी परीक्षाएं, पेपर में टकराव होने पर 10 दिन के भीतर करना होगा आवेदन
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी ने एमए, एमएससी, एमपीएड और एमकॉम के तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। नवंबर-दिसंबर 2026 में होने वाली ये परीक्षाएं 25 नवंबर से शुरू होंगी। परीक्षाएं सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की जाएंगी। इसमें रेगुलर विद्यार्थियों के साथ री-अपीयर, अतिरिक्त विषय और इंप्रूवमेंट वाले विद्यार्थी भी शामिल होंगे।
जारी डेटशीट के अनुसार 25 नवंबर को बायोटेक्नोलॉजी, कम्युनिटी एजुकेशन एंड डेवलपमेंट, केमिस्ट्री, डिफेंस एंड स्ट्रैटेजिक स्टडीज, इकोनॉमिक्स, हिंदी, हिस्ट्री, जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, कॉमर्स, मैथेमेटिक्स, साइकोलॉजी, संस्कृत, जूलॉजी, बॉटनी और अंग्रेजी समेत कई विषयों के पेपर होंगे। वहीं 26 नवंबर को इतिहास, मानवाधिकार, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, फिजिक्स, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन और समाजशास्त्र समेत विभिन्न विषयों की परीक्षाएं होंगी। 27 नवंबर को एंशिएंट इंडियन हिस्ट्री, एनवायरनमेंट साइंस, गांधी एंड पीस स्टडीज, मास्टर इन डिजास्टर मैनेजमेंट, ज्योग्राफी, फिलॉसफी, पॉलिटिकल साइंस, साइकोलॉजी और स्टेटिस्टिक्स के पेपर होंगे।
पेपर टकराने पर 10 दिन में करें आवेदन
पीयू ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी विद्यार्थी के दो पेपर एक ही दिन या एक ही समय पर पड़ रहे हैं तो उसे क्लैश के लिए आवेदन करना होगा। इसके लिए निर्धारित फॉर्म भरकर परीक्षा की तारीख से 10 दिन के भीतर आवेदन किया जा सकता है। विद्यार्थी आवेदन हाथ से जमा करवा सकते हैं या datesheet@ pu.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं। बिना निर्धारित फॉर्म के भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इसके अलावा किसी दूसरे ईमेल पर भेजे गए आवेदन पर भी विचार नहीं किया जाएगा। फॉर्म पीयू की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी ने एमए, एमएससी, एमपीएड और एमकॉम के तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। नवंबर-दिसंबर 2026 में होने वाली ये परीक्षाएं 25 नवंबर से शुरू होंगी। परीक्षाएं सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की जाएंगी। इसमें रेगुलर विद्यार्थियों के साथ री-अपीयर, अतिरिक्त विषय और इंप्रूवमेंट वाले विद्यार्थी भी शामिल होंगे।
जारी डेटशीट के अनुसार 25 नवंबर को बायोटेक्नोलॉजी, कम्युनिटी एजुकेशन एंड डेवलपमेंट, केमिस्ट्री, डिफेंस एंड स्ट्रैटेजिक स्टडीज, इकोनॉमिक्स, हिंदी, हिस्ट्री, जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, कॉमर्स, मैथेमेटिक्स, साइकोलॉजी, संस्कृत, जूलॉजी, बॉटनी और अंग्रेजी समेत कई विषयों के पेपर होंगे। वहीं 26 नवंबर को इतिहास, मानवाधिकार, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, फिजिक्स, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन और समाजशास्त्र समेत विभिन्न विषयों की परीक्षाएं होंगी। 27 नवंबर को एंशिएंट इंडियन हिस्ट्री, एनवायरनमेंट साइंस, गांधी एंड पीस स्टडीज, मास्टर इन डिजास्टर मैनेजमेंट, ज्योग्राफी, फिलॉसफी, पॉलिटिकल साइंस, साइकोलॉजी और स्टेटिस्टिक्स के पेपर होंगे।
विज्ञापन
पेपर टकराने पर 10 दिन में करें आवेदन
पीयू ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी विद्यार्थी के दो पेपर एक ही दिन या एक ही समय पर पड़ रहे हैं तो उसे क्लैश के लिए आवेदन करना होगा। इसके लिए निर्धारित फॉर्म भरकर परीक्षा की तारीख से 10 दिन के भीतर आवेदन किया जा सकता है। विद्यार्थी आवेदन हाथ से जमा करवा सकते हैं या datesheet
विज्ञापन
