Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   IMA elections on the 22nd; two doctors face off for the post of president

Gorakhpur News: आईएमए का चुनाव 22 को, अध्यक्ष पद के लिए दो डॉक्टर आमने-सामने

Mon, 16 Nov 2026 02:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
IMA elections on the 22nd; two doctors face off for the post of president
गोरखपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की जिला कार्यकारिणी सत्र 2026-27 का चुनाव 22 नवंबर को होगा। इसमें अध्यक्ष पद पर डॉ. वीएन अग्रवाल और डॉ. एके चतुर्वेदी के बीच मुकाबला हो सकता है। अन्य प्रमुख पदों पर एक-एक नामांकन होने से निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति है।
विज्ञापन

नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 18 नवंबर निर्धारित की गई है। मतदान सीतापुर नेत्र चिकित्सालय स्थित आईएमए क्लीनिकल हॉल में सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक होगा। आईएमए अध्यक्ष डॉ. आरपी शुक्ला और सचिव डॉ. वाई सिंह ने चुनाव कार्यक्रम की जानकारी दी।
विज्ञापन

सचिव ने बताया कि नामांकन की प्रक्रिया 14 नवंबर को पूरी हो चुकी है। अध्यक्ष पद पर दो दावेदार हैं। संगठन की ओर से दोनों के बीच सहमति बनाकर निर्विरोध निर्वाचन कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव पद पर डॉ. संजीव सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर डॉ. दिनेश चंद्र, उपाध्यक्ष पद पर डॉ. डीके भागवानी और डॉ. अमरेश सिंह ने नामांकन किया है। संयुक्त सचिव पद के लिए डॉ. गौरव पांडेय और डॉ. रीता मिश्रा ने पर्चा भरा है। मीडिया प्रभारी के लिए डॉ. संतोष शंकर रे, साइंटिफिक सेक्रेटरी के लिए डॉ. शांतन और स्पोर्ट्स सेक्रेटरी के लिए डॉ. प्रकाश चंद्र शाही ने नामांकन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed