फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Air Force Day Live: सुखना लेक पर एयर शो हुआ खत्म, चिनूक के करतब देख रोमांचित हुए लोग

Sat, 08 Oct 2022 05:33 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 08 Oct 2022 05:33 PM IST
खास बातें

Indian Air Force Day 2022 Live News in Hindi: केंद्र ने भारतीय वायु सेना में अधिकारियों के लिए एक हथियार प्रणाली शाखा के निर्माण को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही अगले साल एयरफोर्स में महिला अग्निशामक की भर्ती की भी तैयारी है। चंडीगढ़ में वायुसेना के शौर्य को देखने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सुखना लेक पहुंचे। 

विज्ञापन
Indian Air Force Day 2022 Live Updates IAF Air Show on 90th Anniversary In Chandigarh News in Hindi
सुखना पर एयर शो का रोमांच - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

04:14 PM, 08-Oct-2022

सीएम मनोहर लाल, सांसद किरण खेर भी मौजूद

सुखना लेक पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर भी मौजूद रहे। 
03:33 PM, 08-Oct-2022

सुखना लेक पहुंचीं राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और पंजाब के गवर्नर बनवारीलाल पुरोहित सुखना लेक पहुंचे।
विज्ञापन
03:22 PM, 08-Oct-2022

एयर शो शुरू

सुखना लेक पर एयरशो शुरू हो गया है। लोग चिनूक के करतब देखकर रोमांचित हो गए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कुछ ही देर में सुखना लेक पहुंचेंगी।
03:02 PM, 08-Oct-2022

सुखना पर बादलों के कारण 6 किमी है विजिबिलिटी

बादलों के कारण सुखना लेक पर विजिबिलिटी 5 से 6 किलोमीटर है। बादल अभी भी छाए हुए हैं लेकिन स्टेज से अनाउंसमेंट हुई है कि एयर शो में सभी विमान अपने करतब दिखाएंगे।
02:44 PM, 08-Oct-2022

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दी बधाई  

पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने वायुसेना दिवस की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया-भारतीय वायु सेना दिवस के अवसर पर आइए हम अपने वायु योद्धाओं को धन्यवाद दें जो हमारे आसमान की रक्षा करते हैं और हमारी सुरक्षा और सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं। सभी को 90वें भारतीय वायु सेना दिवस की शुभकामनाएं।
02:23 PM, 08-Oct-2022

सीएम भगवंत मान ने दी बधाई

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भारतीय वायु सेना दिवस पर बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया-इस अवसर पर देश और वायु सेना में जनहित में अपनी सेवाएं देने वाले वीर जवानों को बहुत-बहुत बधाई... देशवासियों को राष्ट्रविरोधी ताकतों और प्राकृतिक आपदाओं से बचाने में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाने वाले वीर जवानों की वीरता और साहस को मैं सलाम करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:04 PM, 08-Oct-2022

80 से अधिक विमान लेंगे एयर शो में हिस्सा

सुखना लेक पर दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक चलने वाले एयर शो में 80 से अधिक विमान हिस्सा लेंगे। इसमें राफेल, चिनूक, तेजस, जगुआर, मिग -29 और मिराज-2000 समेत लड़ाकू विमान अपनी कलाबाजियों से लोगों में रोमांच और जोश भरेंगे। 
01:39 PM, 08-Oct-2022

सुखना पर बादलों का डेरा

सुखना लेक पर काले बादल छा गए हैं। मौसम खराब होने से एयर शो पर संशय बढ़ गया है। 
01:14 PM, 08-Oct-2022

बैग और कैमरे के साथ नहीं मिलेगी एंट्री

- फोटो : अमर उजाला
एयरशो में जाने वाले लोगों को कैमरे और बैग के साथ एंट्री नहीं दी जाएगी। सामान लेकर आए लोगों को पिकअप बसों में बैठने नहीं दिया जा रहा। 
01:05 PM, 08-Oct-2022

कड़ी होगी राष्ट्रपति की सुरक्षा

राष्ट्रपति की सुरक्षा के मद्देनजर कुल 4000 पुलिसकर्मी तैनात हैं। इसके अलावा 12 सीआरपीएफ की टुकड़ियां भी तैनात की गई हैं। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed