{"_id":"6ac2ccad98f4a38a4e0a6194","slug":"ludhiana-central-jail-security-breached-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना: सेंट्रल जेल की सुरक्षा में लगी सेंध, बाहर से फेंके गए 12 मोबाइल फोन जब्त; महीने भर बाद केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना: सेंट्रल जेल की सुरक्षा में लगी सेंध, बाहर से फेंके गए 12 मोबाइल फोन जब्त; महीने भर बाद केस दर्ज
Mon, 05 Oct 2026 03:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लुधियाना
अमर उजाला नेटवर्क, लुधियाना
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 05 Oct 2026 03:31 AM IST
सार
मामला एक सितंबर की रात का है, लेकिन जेल प्रशासन की शिकायत पर करीब एक महीने बाद थाना डिवीजन नंबर-7 पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
demo
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विस्तार
ताजपुर रोड स्थित सेंट्रल जेल की सुरक्षा में सेंध का मामला सामने आया है। जेल परिसर में बाहर से फेंके गए 12 मोबाइल फोन, आठ डेटा केबल और जर्दे की चार पुड़ियां बरामद की गई हैं। मामला एक सितंबर की रात का है, लेकिन जेल प्रशासन की शिकायत पर करीब एक महीने बाद थाना डिवीजन नंबर-7 पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
सहायक सुपरिंटेंडेंट जसविंदर सिंह के मुताबिक, एक सितंबर की रात जेल में जांच के दौरान गश्ती टीम की नजर बाहरी हिस्से से फेंकी गई प्रतिबंधित वस्तुओं की खेप पर पड़ी। आशंका है कि यह सामान जेल में बंद आरोपियों तक पहुंचाने के लिए बाहर से फेंका गया था। पुलिस ने बटाला के गांव तेलियांवाल कच्चा कोट निवासी जैन मसीह और लुधियाना के न्यू जनता नगर निवासी साहिल मलिक को नामजद किया है।
विज्ञापन