फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Haryana Voting Live: मतदान खत्म, 64.01% वोटिंग, आठ को नतीजे, एग्जिट पोल में कांग्रेस को बढ़त

Sat, 05 Oct 2024 09:40 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 05 Oct 2024 09:40 PM IST
खास बातें

Haryana Vidhan Sabha Election Voting Live Updates : हरियाणा में आज विधानसभा चुनाव है। सुबह सात बजे से मतदान जारी होकर शाम छह बजे तक खत्म हो गया। वोटिंग के लिए बीस हजार से अधिक मतदान केंद्र बनाए गए थे। पढ़ें पल-पल के अपडेट...

विज्ञापन
Haryana Assembly Election Voting Live Voting Percentage Nayab Saini Vinesh Phogat BJP Congress AAP JJP
शाम छह बजे तक मतदान - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

09:00 PM, 05-Oct-2024
राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने नहीं किया मतदान
भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद सुभाष बराला शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान नहीं कर पाए। उनका गांव डांगरा के सरकारी स्कूल स्थित बूथ नंबर 148 पर वोट हैं। मगर वह मतदान करने नहीं आए। दरअसल, 21 सितंबर को सुभाष बराला कार एक्सीडेंट में घायल हो गए थे। कुछ दिन निजी अस्पताल में रहने के बाद वह घर पर आराम ले रहे थे। बराला के भतीजे जयदीप ने बताया कि उनके चाचा सुभाष बराला दवाई लेने के लिए हिसार गए थे, इसलिए मतदान नहीं कर पाए।
08:40 PM, 05-Oct-2024
फतेहाबाद में सबसे ज्यादा मतदान
अभी तक के सरकारी आंकड़ों के अनुसार फतेहाबाद जिले में ओवरऑल पिछली बार से कम मतदान हुआ है। इसके बावजूद फतेहाबाद मतदान प्रतिशतता के मामले में अभी तक प्रदेश में टॉप है। पिछली बार 76.96 प्रतिशत मतदान हुआ था, इस बार 75 प्रतिशत तक ही पहुंच पाया है। फिर भी प्रदेश में फतेहाबाद अव्वल है जबकि दूसरे स्थान पर यमुनानगर दर्शाया जा रहा है।
विज्ञापन
08:21 PM, 05-Oct-2024
सिरसा में पोलिंग बूथों पर 6 बजे के बाद वोट डलवाने पर विवाद 
सिरसा के गोशाला मोहल्ला और थेहड़ के कुछ बूथों पर शाम 6 बजे के बाद मतदान जारी रहा। मतदान को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी गोकुल सेतिया ने आरोप लगाया कि फर्जी तरीके से मतदान करवाया जा रहा है और लोगों को पैसे बांटे जा रहे है। ऐसे में सैंकडों की संख्या में समर्थक मौके पर पहुंचे गए और  हंगामा करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, गोकुल सेतिया पुलिस कर्मियों के साथ हाथा पाई तक करने हुए नजर आए। एसपी ने मामला शांत करवाने का प्रयास किया लेकिन समर्थकों के साथ गोकुल सेतिया का पोलिंग बूथों पर अभी भी विवाद जारी है। जानकारी के अनुसार हलोपा समर्थक एक या दो लोगों के साथ कांग्रेस के समर्थकों ने हाथापाई और मारपीट भी की है।
08:03 PM, 05-Oct-2024
हमने तो पहले ही बता दिया था : हुड्डा
कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि जब से हमने प्रचार करना शुरू किया है तब से मैं यह कह रहा हूं कि कांग्रेस के पक्ष में लहर है। कांग्रेस प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। मुख्य कारण 2005 से 2014 हमारी उपलब्धियां थीं और 2014-2024 तक भाजपा सरकार की विफलता रही है। भ्रष्टाचार इसमें रहा है। हम बेरोजगारी, शिक्षा और सुरक्षा पर काम करेंगे। वहीं सीएम पर की उम्मीदवारी पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हर किसी का अधिकार है। उन्होंने कहा कांग्रेस की पद्धति है, विधायकों से राय ली जाएगी, उसपर हाईकमान फैसला लेगा। यह लोकतंत्र है। वहीं कुमारी सैलजा की दावेदारी पर कहा कि अच्छी बात है, सभी का अधिकार है, इससे पार्टी मजबूत होती है। कुमारी शैलजा हमारी वरिष्ठ नेता हैं।
07:57 PM, 05-Oct-2024
Haryana Exit Poll 2024: हरियाणा विधानसभा एक्सिट पोल परिणाम - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों पर मतदान समाप्त हो गए हैं। एग्जिट पोल के नतीजे भी आने शुरू हो गए हैं। फिलहाल कांग्रेस के लिए परिणाम उत्साह जनक है तो भाजपा खेमे के लिए चिंता की बात है। हालांकि परिणाण 8 अक्टूबर को आएंगे और तभी साफ हो पाएगा कि प्रदेश में किसकी चौधराहट कायम होगी। लेकिन इससे पहले एग्जिट पोल के जरिए संभावित स्थिति का अंदाजा लगाया जाएगा।
07:54 PM, 05-Oct-2024
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरूक्षेत्र के ज्योतिसर मंदिर में पूजा-अर्चना की
विज्ञापन
विज्ञापन
07:04 PM, 05-Oct-2024
हाॅट सीट अंबाला कैंट
अंबाला कैंट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी व पूर्व गृहमंत्री अनिल विज और कांग्रेस छोड़कर निर्दलीय चुनाव लड़ रहीं चित्रा सरवारा के बीच टक्कर है। यहां शाम पौने सात बजे तक 64.1 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि पिछले दो चुनावों में वर्ष 2014 में 72.63 और वर्ष 2019 में 61.84 प्रतिशत वोट पोल हुए थे। पिछले चुनाव की तुलना में इस बार छावनी में वोट प्रतिशत बढ़ा है। छिटपुट घटनाओं को छोड़कर अंबाला कैंट में शांतिपूर्ण मतदान हुआ। यहां ग्रामीण क्षेत्र में कम वोट प्रतिशत रहा है जबकि शहरी क्षेत्र में अच्छी वोट पड़ी हैं। 

वहीं कैथल में कुल मतदान 62.53 प्रतिशत रहा।
07:01 PM, 05-Oct-2024
अंबाला 
शाम 7 बजे तक अंबाला जिले में 67.40 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है। सबसे ज्यादा नारायणगढ़ में 73 प्रतिशत,  मुलाना में 70.7 प्रतिशत और जबकि अंबाला कैंट में 64.1 और अंबाला सिटी में 62.9 प्रतिशत  वोटिंग हो चुकी है।
06:58 PM, 05-Oct-2024
मुख्यमंत्री के पैतृक गांव मंगोली जाटान में 81.83 फीसदी मतदान
हॉट सीट लाडवा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मुख्यमंत्री नायब सैनी के पैतृक गांव मंगोली जाटान में 81.83 फीसदी मतदान हुआ। यहां मंगोली जाटान व मंगोली सैनियान दोनों गांव के दो बूथ नंबर आठ व नौ बनाए गए थे। बूथ नंबर आठ पर 1044 में से 822 मतदाताओं ने मतदान किया जबकि बूथ नंबर 9 पर 1092 में से 926 मतदाताओं ने मतदान किया।
06:57 PM, 05-Oct-2024
हॉट सीट लाडवा में 71.6 फीसदी हुआ मतदान
कुरुक्षेत्र की चारों विधानसभा क्षेत्रों में शाम छह बजे तक 66.2 फीसदी मतदान हुआ। थानेसर विधानसभा क्षेत्र में लगभग 61.5 प्रतिशत, पिहोवा विधानसभा क्षेत्र में लगभग 65.4 प्रतिशत, हॉट लाडवा विधानसभा क्षेत्र में लगभग 71.6 प्रतिशत, शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र में लगभग 66.7 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed