फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kisan Andolan Live: बैठक खत्म, केंद्र सरकार चार और फसलों पर एमएसपी देने को तैयार, पांच साल का करना होगा करार

Mon, 19 Feb 2024 01:46 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 19 Feb 2024 01:46 AM IST
खास बातें

Farmers Protest Today Live: फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी व कर्जमाफी समेत 12 मांगों को लेकर दिल्ली कूच पर अड़े पंजाब के किसान संगठन शनिवार को पांचवें दिन भी शंभू और दातासिंह वाला सीमा पर डटे रहे। रविवार को चंडीगढ़ में केंद्रीय मंत्रियों और किसान नेताओं के बीच चौथे दौर की बातचीत हुई है। यहां पढ़ें किसान आंदोलन से जुड़े सभी अपडेट...

विज्ञापन
Farmers Protest News Live Update Farmer Leaders demand demand ordinance on MSP Shambhu Border Live Today
किसान आंदोलन - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

01:37 AM, 19-Feb-2024
फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी के मुद्दे पर रविवार को चंडीगढ़ में किसान नेताओं और तीन केंद्रीय मंत्रियों के बीच हुई चौथे दौर की बैठक में केंद्र सरकार चार और फसलों पर एमएसपी देने को तैयार हो गई। केंद्र सरकार की ओर से धान और गेहूं के अलावा मसूर, उड़द, मक्की और कपास की फसल पर भी एमएसपी देने का प्रस्ताव पेश किया गया, लेकिन इसके लिए किसानों को भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ (नैफेड) और भारतीय कपास निगम (सीसीआई) से पांच साल का करार करना होगा। केंद्र के इस प्रस्ताव पर बैठक में मौजूद किसान नेताओं ने कहा कि वह सभी संगठनों से बात कर सोमवार को इस पर अंतिम फैसला बताएंगे। 
01:28 AM, 19-Feb-2024

किसान नेता सुबह तक बताएंगे निर्णय

पीयूष गोयल ने कहा कि किसान नेता इसपर सुबह तक बताएंगे तब तक वह भी एनसीसीएफ और NAFED से चर्चा कर लेंगे। उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष सकारात्मक विचार के साथ हैं।
विज्ञापन
01:24 AM, 19-Feb-2024
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का कहना है, भारतीय कपास निगम एमएसपी पर फसल खरीदने के लिए किसानों के साथ 5 साल का कानूनी समझौता करेगा। इसमें पांच साल तक डावर्सिफिकेशन के माध्यम से या पूर्नजीवित करके खेतों के माध्यम से आएगा उसको निधार्रित एमएसपी पर खरीदने का प्रस्ताव है। 
 
01:02 AM, 19-Feb-2024
पीयूष गोयल ने कहा कि सरकार ने डाइवर्सिफाइड चार  कृषि उत्पादों को एनसीसीएफ और NAFED जैसी संस्थाएं कांट्रेक्ट बनाकर अगले 5 साल के लिए एमएसपी पर करार के साथ खरीद की गारंटी देगी। मात्रा की कोई सीमा नहीं होगी। पीयूष गोयल ने कहा कि आज हमारी किसानों के प्रतिनिधियों के साथ बहुत सकारात्मक और लंबी चर्चा हुई। चर्चा बहुत अच्छे माहौल में हुई और हमने नए विचारों पर चर्चा की, जो किसानों के हित में हैं। किसान संघ के प्रतिनिधियों ने कुछ सकारात्मक सुझाव दिए हैं।" जिससे पंजाब, हरियाणा के किसानों के साथ-साथ देश के किसानों, अर्थव्यवस्था और उपभोक्ताओं को भी फायदा होगा।
12:56 AM, 19-Feb-2024
किसान आंदोलन के संबंध में किसान नेताओं से मुलाकात पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का कहना है कि नए विचारों के साथ, हमने भारतीय किसान मजदूर संघ और अन्य किसान नेताओं के साथ सकारात्मक चर्चा की। हमने इस पर विस्तृत चर्चा की है कि कैसे पिछले 10 वर्षों में पीएम मोदी द्वारा किए गए कार्यों को आगे बढ़ाया जाए।
11:19 PM, 18-Feb-2024

हार्ट अटैक से एक और किसान की मौत

किसान आंदोलन के दौरान रविवार को एक और किसान की हार्ट अटैक से मौत हो गई। संगरूर के खनौरी बॉर्डर पर बैठे कांगथला (पटियाला) के किसान मंजीत सिंह को सिविल अस्पताल में ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। इससे पहले गुरदासपुर के बटाला के एक किसान और हरियाण के सुरक्षाकर्मी की भी आंदोलन के दौरान मौत हो गई थी। किसानों ने आरोप लगाया था कि आंसू गैस के धुएं से तबीयत खराब होने के कारण किसान की जान गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:49 PM, 18-Feb-2024
किसान आंदोलन - फोटो : अमर उजाला
किसान नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों के बीच वार्ता जारी है। किसान एमएसपी गारंटी की मांग पर अड़े हुए हैं।
08:39 PM, 18-Feb-2024
बैठक शुरू होने से पहले गुरदासपुर के 79 वर्षीय किसान ज्ञान सिंह के निधन पर 2 मिनट का मौन रखा गया। किसान आंदोलन के दौरान दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हुई थी।
08:28 PM, 18-Feb-2024
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, अर्जुन मुंडा और नित्यानंद राय चंडीगढ़ में बैठक स्थल पर पहुंच गए हैं। वे चल रहे आंदोलन के संबंध में शीघ्र ही किसान नेताओं से मुलाकात करेंगे।
08:24 PM, 18-Feb-2024
सेक्टर 26 स्तिथ महात्मा गांधी इंस्टिट्यूट में मीटिंग के लिए केंद्रीय मंत्री भी पहुंच गए हैं।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed