Live
Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 21 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार
{"_id":"6b00ed2e08110155380de343","slug":"bihar-latest-and-breaking-news-today-in-hindi-live-aaj-ke-taaja-samachar-2026-11-21","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 21 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खास बातें
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
लाइव अपडेट
10:51 PM, 21-Nov-2026
बिहार: जोधपुर से अपहृत पाकिस्तानी किशोरी भागलपुर में मिली, लॉन्ग टर्म वीजा पर परिवार के साथ भारत में है
राजस्थान के जोधपुर से पांच दिन पहले अपहृत पाकिस्तानी किशोरी को बिहार के भागलपुर जिले से सकुशल बरामद कर लिया गया है। किशोरी लॉन्ग टर्म वीजा पर अपने परिवार के साथ जोधपुर में रह रही थी। जोधपुर पुलिस की सूचना पर भागलपुर पुलिस ने बाथ थाना क्षेत्र में छापेमारी कर उसे मुक्त कराया। अपहरण का आरोपी युवक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। और पढ़ें10:30 PM, 21-Nov-2026
गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाश पर्व: पटना में बनेगी टेंट सिटी, 1000 ड्रोन से होगा शो; नौ से 16 जनवरी तक आयोजन
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों की समीक्षा की। प्रकाश पर्व 9 से 16 जनवरी 2027 तक आयोजित होगा। करीब 20 हजार श्रद्धालुओं के लिए टेंट सिटी और गंगा किनारे 10 हजार लोगों की क्षमता वाला दीवान हॉल बनाया जाएगा। 15 जनवरी को कंगन घाट पर 1000 ड्रोन से शो होगा, जबकि 16 जनवरी को गुरुद्वारा परिसर के आसपास आतिशबाजी की जाएगी।और पढ़ें
विज्ञापन
09:54 PM, 21-Nov-2026
बिहार: पीएम मोदी ने मुजफ्फरपुर को दीं सात सौगातें, पताही एयरपोर्ट का शिलान्यास; नहरों पर खर्च होंगे करोड़ों
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार दौरे के दौरान मुजफ्फरपुर जिले को करीब 541 करोड़ रुपये की सात योजनाओं की सौगात दी। इनमें 482 करोड़ रुपये से अधिक की छह योजनाओं का उद्घाटन और 58.87 करोड़ रुपये की लागत से पताही एयरपोर्ट के पुनर्विकास एवं निर्माण कार्य का शिलान्यास शामिल है। और पढ़ें08:39 PM, 21-Nov-2026
बिहार रेजिमेंट: 20वीं बटालियन ने मनाया 15वां स्थापना दिवस, वीर स्मृति स्थल पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि
दानापुर स्थित बिहार रेजिमेंट केंद्र में 20वीं बिहार बटालियन का 15वां स्थापना दिवस गौरव और उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर वीर स्मृति स्थल पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। बटालियन की स्थापना 21 नवंबर 2011 को रांची के नामकुम छावनी में हुई थी। और पढ़ें08:29 PM, 21-Nov-2026
बिहार: वैशाली में जनसैलाब देख पीएम मोदी बोले- कैमरे में भी कैद नहीं हो पा रही भीड़; मैदान से सड़क तक उमड़े लोग
बिहार के वैशाली जिले के राजापाकर स्थित जाफरपट्टी मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में भारी भीड़ जुटी। लोगों का हुजूम देखकर पीएम मोदी ने मंच से कहा कि कैमरा जितनी दूर तक जा रहा है, उससे भी आगे तक भीड़ है और पूरी तस्वीर कैमरे में कैद नहीं हो पा रही है। उन्होंने इसे बिहार के लोगों के प्यार और आशीर्वाद का प्रतीक बताया।और पढ़ें
08:01 PM, 21-Nov-2026
बिहार: नीतीश सेतु के उद्घाटन पर पीएम मोदी ने पासवान को क्यों किया याद? क्या बोले चिराग
वैशाली में नीतीश सेतु के उद्घाटन के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को याद किया। उन्होंने कहा कि रामविलास पासवान ने बिहार के विकास के जो सपने देखे थे, उन्हें पूरा करने की दिशा में एनडीए सरकार काम कर रही है। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
07:35 PM, 21-Nov-2026
बिहार: 1.10 लाख रुपये रिश्वत लेते जिला कार्यक्रम प्रबंधक गिरफ्तार, निगरानी टीम ने केबिन में मारा छापा
भागलपुर में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने मध्याह्न भोजन योजना के जिला कार्यक्रम प्रबंधक मनोज कुमार सिंह को 1.10 लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। प्रखंड साधनसेवी की शिकायत पर पटना से पहुंची पांच सदस्यीय टीम ने यह कार्रवाई की। आरोपी ने खुद को बेकसूर बताते हुए साजिश के तहत फंसाने का आरोप लगाया है। और पढ़ें07:15 PM, 21-Nov-2026
यूपी विधानसभा चुनाव 2027: जदयू का बड़ा दांव, बिहार के मंत्री श्रवण कुमार बने उत्तर प्रदेश प्रभारी
बिहार सरकार के मंत्री और जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार को उत्तर प्रदेश में पार्टी का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले जदयू ने संगठन को मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजगीर पहुंचकर उन्हें बधाई दी। और पढ़ें06:51 PM, 21-Nov-2026
पीएम मोदी ने बताया किसके आशीर्वाद से सम्राट को बनाया मुख्यमंत्री, सीएम चौधरी ने क्यों कहा- नीतीशमय हो गया?
PM Modi Bihar Visit: वैशाली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार की सत्ता और विकास यात्रा को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के आशीर्वाद से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और उनकी टीम विकास अभियान को आगे बढ़ा रही है। वहीं, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नीतीश सेतु को लेकर कहा कि कुछ लोग प्रोटोकॉल में नीतीश कुमार की तस्वीर नहीं होने की बात कर रहे थे, लेकिन पूरा पुल ही नीतीशमय हो गया है। और पढ़ें06:50 PM, 21-Nov-2026
बिहार: बस की चपेट में आने से मजदूर की मौत, परिजनों ने सड़क पर की आगजनी; मुख्य मार्ग जाम
सीवान के दरौंदा थाना क्षेत्र में बाल बंगरा मोड़ के पास सिलीगुड़ी जा रही हिल क्वीन बस की चपेट में आने से साइकिल सवार मजदूर स्वामीनाथ महतो (55) की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों ने सीवान-पैगंबरपुर मुख्य पथ पर आगजनी कर जाम लगा दिया। वे मुआवजे और बस चालक को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे हैं।और पढ़ें
