Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Siwan Bus Accident Cyclist Labourer Dies Family Blocks Siwan Paigambarpur Road

बिहार: बस की चपेट में आने से मजदूर की मौत, परिजनों ने सड़क पर की आगजनी; मुख्य मार्ग जाम

Sat, 21 Nov 2026 06:50 PM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: प्रतीक कुमार पाण्डेय Updated Sat, 21 Nov 2026 06:50 PM IST
सार

सीवान के दरौंदा थाना क्षेत्र में बाल बंगरा मोड़ के पास सिलीगुड़ी जा रही हिल क्वीन बस की चपेट में आने से साइकिल सवार मजदूर स्वामीनाथ महतो (55) की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों ने सीवान-पैगंबरपुर मुख्य पथ पर आगजनी कर जाम लगा दिया। वे मुआवजे और बस चालक को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
Siwan Bus Accident Cyclist Labourer Dies Family Blocks Siwan Paigambarpur Road
ग्रामीणों ने सड़क जाम किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सीवान में शनिवार देर शाम एक सड़क हादसे में मजदूरी कर परिवार चलाने वाले व्यक्ति की जान चली गई। महाराजगंज से साइकिल पर घर लौट रहे 55 वर्षीय स्वामीनाथ महतो को बाल बंगरा मोड़ के पास सिलीगुड़ी जाने वाली हिल क्वीन बस ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए परिजनों ने सड़क पर आगजनी कर सीवान-पैगंबरपुर मुख्य पथ को जाम कर दिया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई।
विज्ञापन


महाराजगंज से घर लौटते समय हुआ हादसा
मृतक की पहचान महाराजगंज थाना क्षेत्र के तक्कीपुर गांव निवासी स्वामीनाथ महतो (55), पिता स्वर्गीय रामप्रसाद महतो के रूप में हुई है। वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। शनिवार को जरूरी सामान खरीदने के लिए साइकिल से महाराजगंज गए थे। देर शाम घर लौटते समय दरौंदा थाना क्षेत्र के बाल बंगरा मोड़ के पास दुर्घटना हो गई।
विज्ञापन


प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, इसी दौरान सिलीगुड़ी जाने वाली हिल क्वीन बस की चपेट में उनकी साइकिल आ गई। टक्कर इतनी गंभीर थी कि स्वामीनाथ महतो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने दुर्घटना में शामिल बस को रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने आगजनी कर सड़क पर लगाया जाम
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की 112 टीम मौके पर पहुंची। टीम में तैनात जोगेंद्र तिवारी भी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
इधर, मजदूर की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने सीवान-पैगंबरपुर मुख्य पथ पर आगजनी कर आवागमन बाधित कर दिया। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। परिजन मौके से फरार हुए बस चालक को बुलाने और मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि मांगों पर कार्रवाई होने तक वे सड़क से नहीं हटेंगे।

स्वामीनाथ महतो के परिवार में तीन पुत्र और दो पुत्रियां हैं। वह मजदूरी करके परिवार की जिम्मेदारी उठाते थे। उनकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। परिवार के सामने अब भरण-पोषण का संकट भी खड़ा हो गया है।


पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी
फिलहाल हादसे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। बस की गति कितनी थी और दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, सड़क जाम और परिजनों की मांगों को लेकर प्रशासनिक कार्रवाई पर सबकी नजर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed