Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 8 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
लाइव अपडेट
शतरंज: मध्य प्रदेश के अनुज श्रीवास्तव बने भारत के 100वें ग्रैंडमास्टर, आनंद के बाद रचा इतिहास
भारत को शतरंज में अपना 100वां ग्रैंडमास्टर मिल गया है। मध्य प्रदेश के इंटरनेशनल मास्टर अनुज श्रीवास्तव ने रविवार को फिलीपींस में आयोजित 7वीं आसियान प्लस व्यक्तिगत ओपन शतरंज चैंपियनशिप जीतकर यह उपलब्धि हासिल की। 22 वर्षीय अनुज भारत के 100वें ग्रैंडमास्टर बन गए हैं। और पढ़ेंपाकिस्तान क्रिकेट: मोहम्मद यूसुफ से बल्लेबाजी के गुर सीखने को तैयार बाबर आजम, बोले- मौका मिला तो जरूर सीखूंगा
पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान बाबर आजम ने पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद यूसुफ से बल्लेबाजी की सलाह लेने की इच्छा जताई है। यूसुफ ने खराब फॉर्म से जूझ रहे बाबर को तकनीकी खामियां दूर करने के लिए इंग्लैंड या ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट अकादमी में विशेष कोचिंग लेने का सुझाव दिया था।
और पढ़ेंबिहार: बक्सर की महादलित बस्ती में डीएम साहिला ने मनाई दीपावली, लोगों के बीच बांटे दीप और मिठाइयां
दीपावली पर डीएम साहिला बक्सर के छोटका नुआव स्थित महादलित बस्ती पहुंचीं और लोगों के बीच दीप-मिठाइयां बांटीं। डीडीसी निहारिका छवि ने भी नाथपुर की दलित बस्ती में खुशियां साझा कीं। अधिकारियों ने सामाजिक समरसता और सुरक्षित दीपावली का संदेश दिया।
और पढ़ेंभारत की हार पर बोले कप्तान रायचंदानी: 'हम 20-30 रन पीछे रह गए', पाकिस्तान ने तीन विकेट से जीता मुकाबला
अंडर-19 एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम को तीन विकेट से हार का सामना करना पड़ा। कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने हार के बाद माना कि उनकी टीम स्कोर में 20 से 30 रन पीछे रह गई। वहीं, पाकिस्तान की जीत के हीरो हम्जा जहूर रहे, जिन्होंने सातवें नंबर पर उतरकर नाबाद शतक जड़ा। और पढ़ेंबिहार: पटना में दीपावली के दिन स्टील फैक्टरी में लगी भीषण आग, दमकल की 10 गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं
पटना सिटी के बाईपास थाना क्षेत्र स्थित राधे कृष्णा स्टील फैक्ट्री में रविवार को भीषण आग लग गई। आग बुझाने के लिए दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।
और पढ़ें
बिहार: आठ महीने वेतन नहीं मिलने पर कटोरा लेकर धरने पर बैठी थीं आरडीओ अल्पिता सिंह, अब खुद कार्रवाई के घेरे में
बक्सर में ब्रह्मपुर की RDO अल्पिता सिंह के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। उन पर अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना, बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज नहीं करने और जनगणना कार्य से अनुपस्थित रहने का आरोप लगाया गया है।
और पढ़ें
बिहार: परिवार से दूर अन्नदाताओं के बीच पहुंचे कृषि मंत्री विजय सिन्हा, किसानों के साथ मनाई दीपावली
बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने पटना जिले के नौबतपुर में किसानों के बीच दीपावली मनाई। इस दौरान उन्होंने किसानों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया और कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की मजबूत नींव हैं।
और पढ़ें
अंडर-19 एशिया कप: भारत को पाकिस्तान ने दी करारी शिकस्त, हम्जा के शतक से मिली जीत; अर्जुन की मेहनत पर फिरा पानी
अंडर-19 एशिया कप में पाकिस्तान ने भारत को तीन विकेट से हराया। अर्जुन राजपूत के 107 रन के बावजूद भारत 208 रन पर सिमट गया। जवाब में हम्जा जहूर ने नाबाद 100 रन बनाकर पाकिस्तान को 48.1 ओवर में जीत दिला दी।
और पढ़ेंबिहार: वैशाली एसपी कार्यालय में वेतन भुगतान में बड़ी गड़बड़ी, 67 पुलिसकर्मियों के भुगतान में मिली त्रुटि
वैशाली एसपी कार्यालय में एचआरएमएस से वेतन भुगतान की जांच में 67 कर्मियों के भुगतान में गड़बड़ी मिली है। डीएम ने जुलाई 2022 से अब तक वेतन, सेवानिवृत्ति लाभ और भत्तों की विस्तृत जांच का आदेश दिया है।
और पढ़ें
बिहार: एक लाख रुपये के लिए दोस्त ने ही दोस्त को मार डाला, गला घोंटकर हत्या के बाद गंगा में फेंका शव; गिरफ्तार
समस्तीपुर में एक लाख रुपये के लेनदेन को लेकर 19 वर्षीय रोहन कुमार की उसके दोस्त सुमन ने साथी पप्पू के साथ मिलकर गला घोंटकर हत्या कर दी। शव गंगा में फेंका। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
