{"_id":"6af887cd06cea8627000067b","slug":"khajjiar-bustled-with-tourists-over-the-weekend-chamba-news-c-88-1-ssml1006-202915-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: वीकेंड पर पर्यटकों से गुलजार हुआ खज्जियार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: वीकेंड पर पर्यटकों से गुलजार हुआ खज्जियार
Sat, 14 Nov 2026 09:46 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 14 Nov 2026 09:46 PM IST
विज्ञापन
पर्यटन स्थल खज्जियार में उमड़ी पर्यटकों की भीड़। संवाद।
गुजरात, यूपी और पंजाब से पहुंचे सैलानी, 60 फीसदी होटल हुए पैक
झील मैदान में लौटी रौनक, पैराग्लाइडिंग और घुड़सवारी का उठाया लुत्फ
संवाद न्यूज एजेंसी
खज्जियार (चंबा)। पर्यटन नगरी खज्जियार में वीकेंड पर पर्यटकों की खूब चहल-पहल रही। गुजरात, उत्तर प्रदेश और पंजाब सहित विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में सैलानी यहां पहुंचे। पर्यटकों की आमद बढ़ने से पर्यटन कारोबार को भी रफ्तार मिली है। शहर के करीब 60 फीसदी होटलों में कमरे पर्यटकों से भर गए हैं।
खज्जियार के खूबसूरत झील मैदान में दिनभर सैलानियों की आवाजाही लगी रही। पर्यटकों ने प्राकृतिक नजारों के बीच परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताया। इस दौरान उन्होंने पैराग्लाइडिंग, घुड़सवारी, हैंडबॉल और फोटोग्राफी का आनंद लिया। पर्यटकों की बढ़ती संख्या से होटल संचालकों, दुकानदारों और अन्य पर्यटन कारोबारियों को भी राहत मिली है।
स्थानीय निवासी विशाल कुमार, चमन, सुरेंद्र, भाग सिंह, नरेंद्र, टेक चंद, केवल और सोनू ने बताया कि पिछले कई दिनों से खज्जियार में पर्यटकों की आवाजाही कम होने से पर्यटन कारोबार प्रभावित था। दिवाली के दौरान भी अच्छी चहल-पहल रही और अब वीकेंड पर सैलानियों की आमद बढ़ने से कारोबारियों में उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
--