Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Agriculture Minister Vijay Sinha spent Diwali with farmers, away from his own family.

बिहार: परिवार से दूर अन्नदाताओं के बीच पहुंचे कृषि मंत्री विजय सिन्हा, किसानों के साथ मनाई दीपावली

Sun, 08 Nov 2026 06:58 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 08 Nov 2026 06:58 PM IST
सार

बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने पटना जिले के नौबतपुर में किसानों के बीच दीपावली मनाई। इस दौरान उन्होंने किसानों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया और कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की मजबूत नींव हैं।

 

विज्ञापन
Bihar: Agriculture Minister Vijay Sinha spent Diwali with farmers, away from his own family.
किसानों के बीच कृषि मंत्री विजय सिन्हा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने इस बार दीपावली का त्योहार किसानों के बीच मनाया। इस अवसर पर वे पटना जिले के नौबतपुर पहुंचे, जहां उन्होंने अन्नदाताओं के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं और उन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन

इस दौरान कृषि मंत्री ने किसानों से मुलाकात की और उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि किसान देश और समाज की अर्थव्यवस्था की मजबूत नींव हैं। किसानों की मेहनत और परिश्रम से ही खेतों में अनाज पैदा होता है और हर घर तक भोजन पहुंचता है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने और खुशियां मनाने का त्योहार नहीं है, बल्कि समाज के हर वर्ग के साथ खुशियां बांटने और एक-दूसरे का सम्मान करने का भी अवसर है। अन्नदाताओं के बीच पहुंचकर त्योहार मनाना उनके लिए विशेष अनुभव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान किसानों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। किसानों ने कृषि मंत्री का स्वागत किया और उनके साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं।

इस पहल के माध्यम से कृषि मंत्री ने किसानों के सम्मान और समाज में उनके महत्व का संदेश दिया। उन्होंने यह संदेश देने की कोशिश की कि किसान केवल अन्नदाता ही नहीं, बल्कि समाज के सम्मान और गौरव के प्रतीक भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed