Live
Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 8 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
लाइव अपडेट
बिहार: वैशाली एसपी कार्यालय में वेतन भुगतान में बड़ी गड़बड़ी, 67 पुलिसकर्मियों के भुगतान में मिली त्रुटि
वैशाली एसपी कार्यालय में एचआरएमएस से वेतन भुगतान की जांच में 67 कर्मियों के भुगतान में गड़बड़ी मिली है। डीएम ने जुलाई 2022 से अब तक वेतन, सेवानिवृत्ति लाभ और भत्तों की विस्तृत जांच का आदेश दिया है।
और पढ़ें
बिहार: एक लाख रुपये के लिए दोस्त ने ही दोस्त को मार डाला, गला घोंटकर हत्या के बाद गंगा में फेंका शव; गिरफ्तार
समस्तीपुर में एक लाख रुपये के लेनदेन को लेकर 19 वर्षीय रोहन कुमार की उसके दोस्त सुमन ने साथी पप्पू के साथ मिलकर गला घोंटकर हत्या कर दी। शव गंगा में फेंका। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
और पढ़ें
पीसीबी: पाकिस्तान ने माइक हेसन पर जताया भरोसा, WTC के मौजूदा चक्र के खत्म होने तक रहेंगे टेस्ट टीम के कोच
पाकिस्तान के व्हाइट बॉल हेड कोच माइक हेसन मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप चक्र के अंत तक टेस्ट टीम के अंतरिम मुख्य कोच बने रहेंगे। वह अगले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी टीम की जिम्मेदारी संभालेंगे। और पढ़ेंसैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी: राजस्थान की कमान संभालेंगे दीपक चाहर, मानव सुथार को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी
राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन ने 2026-27 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए 15 सदस्यीय टीम घोषित की है। दीपक चाहर को कप्तान और मानव सुथार को उपकप्तान बनाया गया है। टीम में राहुल चाहर, महिपाल लोमरोर, कार्तिक शर्मा और मुकुल चौधरी को भी जगह मिली है, जबकि चोट से उबर रहे खलील अहमद चयनित नहीं हुए हैं। राजस्थान अपना पहला मुकाबला 14 नवंबर को उत्तर प्रदेश के खिलाफ मुंबई में खेलेगा।
और पढ़ेंबिहार: ब्यूटी पार्लर में नौकरी का झांसा, पूर्णिया में नाबालिग को बेचकर कराया देह व्यापार; छह गिरफ्तार
पूर्णिया पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने अरुणाचल प्रदेश की एक नाबालिग बच्ची को देह व्यापार के दलदल से सकुशल मुक्त कराते हुए महिला समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। और पढ़ेंभारत vs न्यूजीलैंड: केएल राहुल ने जीता दिल, ग्राउंड स्टाफ की महिला सदस्य को गिफ्ट किया अवॉर्ड में मिला फोन
केएल राहुल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में 'गेम चेंजर ऑफ द मैच' अवॉर्ड में मिले मोबाइल फोन को ग्राउंड स्टाफ की एक महिला सदस्य को गिफ्ट कर दिया। बीसीसीआई ने इस खास पल का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'बड़ा खिलाड़ी, उससे भी बड़ा दिल।' राहुल के इस नेक काम की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। और पढ़ेंबिहार: शॉर्ट सर्किट से एक शोरूम में लगी आग, अग्निशमन की तीन गाड़ियों ने पाया काबू
बिहार के मुजफ्फरपुर के मोतीझील बाजार स्थित कपड़ों के शोरूम में दीपावली के दिन आग लग गई। आग से दुकान में रखे कपड़े, कंप्यूटर और काउंटर जलकर बर्बाद हो गए। अग्निशमन विभाग की टीम ने तीन गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया। और पढ़ेंदीपावली 2026: जय शाह, विराट कोहली और गौतम गंभीर ने दी दिवाली की बधाई, क्रिकेट जगत ने साझा किए खास संदेश
आईसीसी चेयरमैन जय शाह, विराट कोहली, गौतम गंभीर समेत क्रिकेट जगत की कई दिग्गज हस्तियों ने दिवाली 2026 के मौके पर देशवासियों और प्रशंसकों को शुभकामनाएं दीं। सभी ने अपने संदेशों के जरिए सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
और पढ़ेंबिहार: दीपावली पर शराब और जुए की सूचना पर पहुंची पुलिस पर हमला, 19 नामजद समेत 12 गिरफ्तार
लखीसराय में दीपावली के दिन सुबह अवैध शराब के कारोबार और जुआ खेलने की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची टाउन थाना पुलिस की टीम पर उपद्रवी तत्वों ने हमला कर दिया। बालगुदर गांव स्थित सहनी टोला में हुई इस घटना में एसआई समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने मामले में 19 नामजद और दो दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।और पढ़ें