Live
Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 10 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
लाइव अपडेट
बिहार: दिल्ली में बरौनी के डिलीवरी बॉय की मौत, परिजनों ने जताई धारदार हथियार से हमले की आशंका
दिल्ली में काम करने वाले बरौनी निवासी 30 वर्षीय मोहम्मद इरशाद की सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने स्कूटी पर दुर्घटना के स्पष्ट निशान नहीं होने और सिर-चेहरे पर चोट के आधार पर हमले की आशंका जताई है।
और पढ़ें
बिहार: बेगूसराय में आठ अंचलाधिकारियों के वेतन पर रोक, डीएम ने मांगा स्पष्टीकरण; लापरवाही पर सख्ती
बेगूसराय में राजस्व कार्यों में लापरवाही पर डीएम रिची पाण्डेय ने आठ अंचलाधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगने और वेतन निकासी रोकने का निर्देश दिया। समीक्षा में दाखिल-खारिज के 1,194 लंबित मामले और पर्चा अपलोड में देरी सामने आई।
और पढ़ेंबेगूसराय: बिजली के करंट से 24 घंटे में दो मौतें, तीन साल की मासूम की मौत पर फूटा लोगों का गुस्सा
बेगूसराय के बलिया नगर परिषद क्षेत्र में 24 घंटे के भीतर करंट लगने से तीन वर्षीय माहिरा और 40 वर्षीय प्रमोद पोद्दार की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बिजली सुरक्षा में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जांच और मुआवजे की मांग की।
और पढ़ें
बिहार: भागलपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक किलो स्मैक के साथ दो गिरफ्तार; छापेमारी के बाद कार्रवाई
भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र के बाबू टोला में पुलिस ने छापेमारी कर एक किलो स्मैक बरामद किया। इसकी अनुमानित कीमत दो करोड़ रुपये बताई गई है। पुलिस ने अमलेश यादव और काजल देवी को गिरफ्तार किया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
और पढ़ें
बिहार: दुर्गा पूजा शुरू होने से पहले कितने पेंशनधारियों के खाते में आए पैसे, सीएम सम्राट ने क्या निर्देश दिया?
बिहार के बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं के लिए बड़ी खबर है। सितंबर महीने की सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थियों के खाते में पहुंच गई है। जानिए सरकार ने पेंशन वितरण को लेकर क्या निर्देश दिए हैं। और पढ़ेंगजब का जज्बा: स्केटिंग के सहारे देश नापने निकले बिहार के दो दोस्त, युवाओं को देंगे फिटनेस का संदेश
बिहार के बेतिया निवासी शेख अजमुल और सीवान के नजरे आलम स्केटिंग के सहारे देश भ्रमण पर निकले हैं। दोनों का उद्देश्य विभिन्न राज्यों की संस्कृति और विरासत जानने के साथ युवाओं को फिटनेस, अनुशासन और राष्ट्रीय एकता का संदेश देना है।
और पढ़ेंबिहार: मुजफ्फरपुर में 5.14 करोड़ की चरस जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार; इंदौर भेजी जानी थी खेप
बिहार के मुजफ्फरपुर में डीआरआई और एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई कर 5.14 किलोग्राम चरस जब्त की, जिसकी अनुमानित कीमत 5.14 करोड़ रुपये है। मामले में दो आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। जांच एजेंसियां नेपाल से इंदौर तक फैले तस्करी नेटवर्क की पड़ताल कर रही हैं।