मां शैलपुत्री की पूजा से शुरू होगा नवरात्र: मुजफ्फरपुर के बाजारों में बढ़ी रौनक; पूजन सामग्री की खरीदारी तेज
शारदीय नवरात्र 11 अक्तूबर से शुरू हो रहे हैं। मां शैलपुत्री की पूजा और कलश स्थापना को लेकर मुजफ्फरपुर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। श्रद्धालु नारियल, चुनरी, कलश और पूजन सामग्री की खरीदारी कर रहे हैं। मंदिरों और पूजा पंडालों में भी तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
विस्तार
शारदीय नवरात्र का पर्व 11 अक्तूबर रविवार से शुरू हो रहा है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाएगी और कलश स्थापना होगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस बार माता रानी का वाहन हाथी माना जा रहा है। नवरात्र को लेकर शहर से लेकर गांव तक मंदिरों और पूजा पंडालों में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। वहीं, घरों में भी पूजा की व्यवस्था की जा रही है।
नवरात्र को लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है। माता की पूजा करने वाले श्रद्धालु कलश, नारियल, चुनरी, धूप-अगरबत्ती और व्रत में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की खरीदारी कर रहे हैं। दुर्गा पूजा को लेकर मुजफ्फरपुर के बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। लोग पूजा सामग्री की दुकानों से मिट्टी के कलश, नारियल, चुनरी, रोली, घी, धूप-बत्ती, अगरबत्ती, हुमाद, सुपारी, जौ और कपूर समेत अन्य जरूरी सामान खरीद रहे हैं। श्रद्धालु अपनी जरूरत और बजट के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं। पूजा की तैयारियों को लेकर भक्तों में विशेष उत्साह है। शहर के पंकज मार्केट रोड, सरैयागंज टावर रोड, कल्याणी रोड और ब्रह्मपुरा रोड पर पूजन सामग्री की दुकानें सजी हुई हैं।
ये भी पढ़ें- आक्रोश मार्च : दिल्ली में हंगामे के बीच बिहार में सत्तारूढ़ भाजपा क्यों उतरी सड़क पर? किससे कहा- माफी मांगो
पूजन सामग्री की दुकानों पर दिनभर लोग खरीदारी कर रहे हैं। महिलाएं भी पूजा की सामग्री खरीदने पहुंच रही हैं। श्रद्धालुओं ने बताया कि दुर्गा पूजा को लेकर हर साल काफी उत्साह रहता है। इसी को लेकर वे बाजार में पूजन सामग्री खरीदने आए हैं। इस दौरान पूरे परिवार में उत्साह का माहौल है। कल से पूरा परिवार पूजा-पाठ में जुट जाएगा और माता की भक्ति में लीन रहेगा। वे नवरात्र के लिए जरूरी सामग्री खरीदने बाजार आए हैं।
वहीं, छात्रा स्नेहा ने बताया कि वह बचपन से ही यह पर्व मनाती आ रही हैं। इसे लेकर बचपन से ही उनमें विशेष उत्साह रहता है। इस पर्व को मनाने से उन्हें विशेष अनुभूति होती है।

नवरात्रि का पर्व

नवरात्रि का पर्व

नवरात्रि का पर्व