Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 9 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Fri, 09 Oct 2026 11:30 PM IST
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 9 October 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

09:50 PM, 09-Oct-2026

बिहार: हरियाणा में साथी की हत्या कर किशनगंज में छिपा था आरोपी, आरपीएफ ने रेल पुलिस की मदद से दबोचा

हरियाणा में साथी की हत्या कर फरार हुआ आरोपी किशनगंज में पकड़ा गया। हरियाणा पुलिस की सूचना पर आरपीएफ ने रेल पुलिस की मदद से संदीप मिस्त्री को गिरफ्तार किया। आरोपी उत्तर दिनाजपुर के मजलिशपुर का रहने वाला है। और पढ़ें
09:38 PM, 09-Oct-2026

बिहार: पटना में दवा कंपनी पर औषधि नियंत्रक की कार्रवाई, प्रतिष्ठान सील; 10 दवाओं की बिक्री पर रोक

पटना के कंकड़बाग स्थित सेल्यूलस फार्मा प्राइवेट लिमिटेड में औषधि नियंत्रक की टीम ने औचक निरीक्षण के दौरान कई अनियमितताएं पकड़ीं। प्रतिष्ठान के मुख्य द्वार को सील कर दिया गया। 10 दवाओं की बिक्री पर रोक लगाई गई, दो एक्सपायर दवाएं जब्त की गईं। और पढ़ें
विज्ञापन
09:12 PM, 09-Oct-2026

बिहार: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पूर्व प्रधानाध्यापक को कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा, 50 हजार का जुर्माना

मधेपुरा में नाबालिग छात्रा के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में कोर्ट ने निजी स्कूल के पूर्व प्रधानाध्यापक मो. सद्दाम उर्फ मो. आकिब को 20 साल के कठोर कारावास और 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। और पढ़ें
08:24 PM, 09-Oct-2026

बिहार: आयुष्मान आरोग्य मंदिर के भुगतान में रिश्वतखोरी का आरोप, पीएससी प्रभारी व डाटा ऑपरेटर हुए गिरफ्तार

बिहार के वैशाली जिले में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने पटेढ़ी बेलसर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कामिनी प्रसाद और डाटा ऑपरेटर हिमांशु कुमार को 8,600 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। और पढ़ें
07:48 PM, 09-Oct-2026

कोसी स्नातक चुनाव में 15 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला: 23 अक्तूबर को मतदान; 1.34 लाख मतदाता करेंगे फैसला

बिहार विधान परिषद के कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 15 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। 23 अक्तूबर को मतदान और 27 अक्तूबर को मतगणना होगी। निर्वाचन क्षेत्र में कुल 1,34,073 मतदाता पंजीकृत हैं। और पढ़ें
07:42 PM, 09-Oct-2026

बिहार में चुनाव है: EVM में होगा मतदान या बैलेट से? बिहार विधान परिषद् निर्वाचन की ट्रेनिंग में क्या बताएंगे

पटना शिक्षक और पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव के लिए अलग-अलग श्रेणियों के कर्मियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार ने कर्मियों को गंभीरता से प्रशिक्षण लेने का निर्देश दिया है। आइए जानते हैं पूरा मामला  और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
07:37 PM, 09-Oct-2026

बिहार: बच्चों को घर छोड़ने आई स्कूल की बोलेरो ने ली छह साल के मयंक की जान, चालक ने पीछे की गाड़ी तो हुआ हादसा

बिहार के सारण जिले के नगरा प्रखंड के रामपुर मठिया गांव में स्कूल की बोलेरो की चपेट में आने से छह वर्षीय मयंक कुमार की मौत हो गई। छुट्टी के बाद बड़ी बहन के साथ घर लौटे मयंक को गांव में उतारने के बाद चालक गाड़ी पीछे करने लगा, तभी बच्चा उसकी चपेट में आ गया। और पढ़ें
06:59 PM, 09-Oct-2026

सीएसबीसी बिहार पुलिस: विशेष शाखा सिपाही भर्ती का अंतिम परिणाम जारी, कितनों का हुआ चयन? देखें श्रेणीवार कटऑफ

केंद्रीय चयन पर्षद ने स्पेशल ब्रांच कांस्टेबल भर्ती का परिणाम जारी कर दिया है। चयनित अभ्यर्थियों को अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होना होगा। पर्षद ने बताया कि भर्ती के अगले की चरण, दस्तावेज सत्यापन का आयोजन अक्तूबर में ही किया जाएगा। जानें कितने अभ्यर्थियों का चयन हुआ और दस्तावेज सत्यापन किस तारीख से शुरू होगा...
  और पढ़ें
06:33 PM, 09-Oct-2026

बिहार: एडीएम पर एसवीयू का शिकंजा, आय से 100% से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप; कई ठिकानों पर छापेमारी

बिहार के गोपालगंज में विशेष निगरानी इकाई ने अपर जिला दंडाधिकारी राजेश्वरी पाण्डेय के ठिकानों पर छापेमारी की। उन पर वैध आय से 100 प्रतिशत से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है।  और पढ़ें
06:09 PM, 09-Oct-2026

बिहार : एनडीए की बैठक में सीएम सम्राट चौधरी ने किसे-क्या दे डाली चेतावनी? अनंत और RLM विधायकों का रुख क्या रहा

MLC Election Bihar : बिहार में राजनीतिक गहमागहमी इस समय सबसे ज्यादा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के अंदर दिख रही है। यही कारण है कि एनडीए विभिन्न स्तर पर बैठकें कर रहा है। अभी कुछ देर पहले सीएम ने 45 मिनट की बैठक में खरी-सीधी बात कह दी। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed