फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 30 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Wed, 30 Sep 2026 11:30 PM IST
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 30 September 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

09:03 PM, 30-Sep-2026

बिहार: ‘गुड़ खाए गुलगुल्ला से परहेज’ वाली है हालत, चिराग पासवान पर आलोक मेहता का तंज; और क्या-क्या कहा?

समस्तीपुर में राजद विधायक और पूर्व मंत्री आलोक मेहता ने चिराग पासवान पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि बच्चियों की सुरक्षा की चिंता है तो चिराग एनडीए सरकार से समर्थन वापस लें। मेहता ने बिहार की कानून-व्यवस्था पर भी सरकार को घेरा। और पढ़ें
08:59 PM, 30-Sep-2026

बिहार: सगुनी में बाढ़ के बीच पेड़ पर दिखा जंगली जानवर, मोटर बोट से पहुंची वन विभाग की टीम

सारण के तरैया प्रखंड के सगुनी गांव में बाढ़ के पानी के बीच पेड़ पर जंगली जानवर दिखाई देने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने इसे तेंदुआ बताया। वन विभाग की टीम मोटर बोट से मौके पर पहुंची, लेकिन पहचान की पुष्टि नहीं हुई। और पढ़ें
विज्ञापन
08:56 PM, 30-Sep-2026

बिहार: वैशाली एक्सप्रेस के सेकेंड एसी कोच में महिला से 5.10 लाख के गहनों की लूट, मोबाइल डाटा खंगाल रही पुलिस

समस्तीपुर जंक्शन से वैशाली एक्सप्रेस के खुलते ही सेकेंड एसी कोच में महिला यात्री से सात-आठ युवकों ने करीब 5.10 लाख रुपये के गहने छीन लिए। गाजियाबाद जीआरपी में प्राथमिकी के बाद जीरो एफआईआर समस्तीपुर भेजी जा रही है। रेल पुलिस सीसीटीवी और मोबाइल डाटा खंगाल रही है।

 

और पढ़ें
07:54 PM, 30-Sep-2026

बिहार: बाढ़ की स्थिति पर मुख्य सचिव ने की समीक्षा, 9 अक्तूबर को डीबीटी से मिलेगी जीआर राशि

बिहार में बाढ़ की स्थिति और राहत कार्यों की मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने समीक्षा की। छह राहत शिविरों में 3,550 लोगों की व्यवस्था है। 100 सामुदायिक रसोई में 1.40 लाख लोगों को भोजन कराया गया। 221 नावें संचालित हैं।

 

और पढ़ें
07:51 PM, 30-Sep-2026

बिहार: स्नान करने के दौरान पैर फिसला, गहरे पानी में समा गया 25 वर्षीय युवक, सुबह एसडीआरएफ करेगी तलाश

सारण के डोरीगंज थाना क्षेत्र में बुधवार शाम स्नान करने के दौरान पैर फिसलने से 25 वर्षीय आकाश कुमार तालाब में डूब गया। देर शाम तक शव नहीं मिला। नाराज ग्रामीणों ने चिरांद मोड़ पर सड़क जाम किया। सुबह एसडीआरएफ तलाश करेगी।

 

और पढ़ें
07:48 PM, 30-Sep-2026

बिहार: नाबालिग से बदसलूकी के वायरल वीडियो मामले में एक्शन, मुख्य आरोपित विकास के घर के सामने अतिक्रमण ध्वस्त

समस्तीपुर के जगतसिंहपुर में नाबालिग से कथित बदसलूकी के वायरल वीडियो मामले के मुख्य आरोपित विकास कुमार शर्मा के घर के सामने सरकारी जमीन पर बनी पक्की संरचना प्रशासन ने बुधवार को बुलडोजर से हटाई। नोटिस के बाद अतिक्रमण नहीं हटाने पर कार्रवाई हुई।

 

और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
07:22 PM, 30-Sep-2026

बिहार: बाढ़ पीड़ित परिवारों की सहायता के लिए बीएमएसआईसीएल का बड़ा सहयोग, राहत कोष में दिए 30 करोड़

बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बीएमएसआईसीएल ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 30 करोड़ रुपये का चेक सौंपा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सहयोग के लिए आभार जताते हुए कहा कि राशि जरूरतमंद लोगों की मदद में उपयोगी होगी।

 

और पढ़ें
07:01 PM, 30-Sep-2026

बिहार: पीएम आवास योजना की सूची में गड़बड़ी का आरोप, विधान पार्षद सच्चिदानंद राय ने डीएम से मांगी जांच

लहलादपुर की कटेयां पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभार्थी सूची में कथित गड़बड़ी को लेकर विधान पार्षद इंजीनियर सच्चिदानंद राय ने डीएम से जांच की मांग की है। उन्होंने पात्र परिवारों के पुनः सत्यापन और दोष मिलने पर कार्रवाई का आग्रह किया। और पढ़ें
06:59 PM, 30-Sep-2026

बिहार एक्सीडेंट: सीवान में तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर, भाई की मौत; बहन गंभीर, पटना रेफर

सीवान के भगवानपुर हाट में एनएच-331 पर तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार भाई-बहन को टक्कर मार दी। हादसे में 17 वर्षीय अनुराग कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। गंभीर घायल बहन अनुष्का को पटना पीएमसीएच रेफर किया गया।

 

और पढ़ें
06:54 PM, 30-Sep-2026

बिहार: 21 साल बाद घर लौटा बिछड़ा बेटा, मां ने देखते ही पहचान लिया; ग्वालियर से फेसबुक के जरिए पहुंचा राम शंकर

मधुबनी के महेशपुरा गांव का राम शंकर 2005 में 15 साल की उम्र में परिवार से बिछड़ गया था। ग्वालियर में रहने के दौरान डीएसपी की फेसबुक पोस्ट से परिवार को जानकारी मिली। 21 साल बाद वह घर लौटा तो मां-बेटे का भावुक मिलन हुआ।

और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed