फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bulldozer Action at the House of Vikas, Main Accused in Samastipur’s First ‘Bad Touch’ Case

बिहार: नाबालिग से बदसलूकी के वायरल वीडियो मामले में एक्शन, मुख्य आरोपित विकास के घर के सामने अतिक्रमण ध्वस्त

Wed, 30 Sep 2026 07:48 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Wed, 30 Sep 2026 07:48 PM IST
सार

समस्तीपुर के जगतसिंहपुर में नाबालिग से कथित बदसलूकी के वायरल वीडियो मामले के मुख्य आरोपित विकास कुमार शर्मा के घर के सामने सरकारी जमीन पर बनी पक्की संरचना प्रशासन ने बुधवार को बुलडोजर से हटाई। नोटिस के बाद अतिक्रमण नहीं हटाने पर कार्रवाई हुई।

 

विज्ञापन
Bulldozer Action at the House of Vikas, Main Accused in Samastipur’s First ‘Bad Touch’ Case
समस्तीपुर बैड टच के पहले मामले के मुख्य अभियुक्त के घर पर चला बुलडोजर फोटो : Amar Ujala

विस्तार

विज्ञापन

जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर गांव में बूढ़ी गंडक बांध के समीप नाबालिग लड़की से कथित बदसलूकी के वायरल वीडियो मामले में प्रशासन ने बुधवार को मुख्य आरोपित विकास कुमार शर्मा के घर के सामने सरकारी जमीन पर बनी पक्की संरचना को बुलडोजर से हटाया। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल तैनात रहा।

प्रशासन के अनुसार, सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए विकास कुमार शर्मा को पहले दो नोटिस दिए गए थे। निर्धारित समयसीमा में अतिक्रमण नहीं हटाए जाने के बाद प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर पक्की संरचना को हटाया। कार्रवाई के दौरान करीब दो फीट अतिक्रमित हिस्से को भी हटाया गया।

विज्ञापन

इससे पहले 25 सितंबर को मामले में गिरफ्तार तीन अन्य आरोपितों राहुल कुमार, रामबाबू सहनी और पीडीएस डीलर अवधेश पासवान से जुड़े सरकारी जमीन पर कथित अतिक्रमण को हटाया गया था। उनके सड़क किनारे बने अस्थायी कच्चे घरों और झोपड़ीनुमा दुकानों पर प्रशासन ने कार्रवाई की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


वायरल वीडियो से सामने आया था मामला
कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर गांव में बांध बाइपास सड़क पर एक नाबालिग लड़की के साथ कथित बदसलूकी का वीडियो 23 सितंबर को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जांच में वीडियो 15 सितंबर का बताया गया। वीडियो में कुछ युवक लड़की को घेरकर उसके साथ अभद्र व्यवहार करते दिखाई दे रहे थे।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू की और घटनास्थल की पहचान जगतसिंहपुर के रूप में की। पुलिस ने मामले में विकास कुमार शर्मा, राहुल कुमार, रामबाबू सहनी और पीडीएस डीलर अवधेश पासवान को गिरफ्तार किया। मामले में पोक्सो और आईटी एक्ट समेत संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई। चारों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पहले तीन आरोपितों के अतिक्रमण पर हुई थी कार्रवाई
आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद प्रशासन ने उनके घर और दुकानों के आसपास सरकारी जमीन पर किए गए कथित अतिक्रमण की जांच की। 25 सितंबर को राहुल कुमार, रामबाबू सहनी और अवधेश पासवान से जुड़े अतिक्रमण को हटाया गया था।

पढ़ें:  सम्राट चौधरी सरकार ने 30 प्रस्तावों पर लगाई मुहर; जानें, मंत्रिपरिषद् के फैसले

मुख्य आरोपित विकास कुमार शर्मा के मकान के सामने पक्की संरचना होने के कारण प्रशासन ने उसे नोटिस जारी किया था। नोटिस में निर्धारित अवधि में अतिक्रमित हिस्सा हटाने का निर्देश दिया गया था। समयसीमा पूरी होने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर बुधवार को प्रशासन ने कार्रवाई की।

पीडीएस लाइसेंस भी रद्द
मामले में गिरफ्तार अवधेश पासवान जनवितरण प्रणाली की दुकान से जुड़ा बताया गया है। सदर एसडीओ राकेश कुमार ने उसके पीडीएस लाइसेंस को रद्द करने की कार्रवाई की थी। सदर एसडीओ राकेश कुमार ने बताया कि सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण को नियमानुसार हटाया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि बुधवार की कार्रवाई सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने के संबंध में की गई है, जबकि नाबालिग से कथित बदसलूकी के मामले की आपराधिक जांच पुलिस की ओर से जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed