फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   A wild animal was spotted on a tree amid the floods, causing a stir with reports of it being a leopard.

बिहार: सगुनी में बाढ़ के बीच पेड़ पर दिखा जंगली जानवर, मोटर बोट से पहुंची वन विभाग की टीम

Wed, 30 Sep 2026 08:59 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा Published by: सारण ब्यूरो Updated Wed, 30 Sep 2026 08:59 PM IST
सार

सारण के तरैया प्रखंड के सगुनी गांव में बाढ़ के पानी के बीच पेड़ पर जंगली जानवर दिखाई देने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने इसे तेंदुआ बताया। वन विभाग की टीम मोटर बोट से मौके पर पहुंची, लेकिन पहचान की पुष्टि नहीं हुई।

विज्ञापन
A wild animal was spotted on a tree amid the floods, causing a stir with reports of it being a leopard.
बाढ़ के बीच पेड़ पर दिखा चिता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

सारण जिले के तरैया प्रखंड के सगुनी गांव में बुधवार की शाम बाढ़ के पानी के बीच पेड़ पर जंगली जानवर दिखाई देने की सूचना से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने इसे तेंदुआ बताया, जबकि कुछ लोगों ने चीता होने की आशंका जताई। हालांकि, वन विभाग ने अभी तक जंगली जानवर की पहचान की पुष्टि नहीं की है।

जानवर दिखाई देने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण सारण तटबंध पर जुट गए। ग्रामीणों के अनुसार, सगुनी गांव में सारण तटबंध के नीचे बाढ़ का पानी जमा है। बुधवार शाम इसी जलभराव वाले क्षेत्र में एक पेड़ पर जंगली जानवर जैसा कुछ दिखाई दिया। इसे देखकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते सूचना पूरे गांव में फैल गई। ग्रामीणों ने लोगों को बाढ़ प्रभावित इलाके से दूर रहने की सलाह दी।

विज्ञापन

जानकारी मिलने के बाद स्थानीय मुखिया सुशील कुमार सिंह ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तटबंध के समीप बाढ़ के पानी के बीच पेड़ पर जंगली जानवर दिखाई देने की बात कही और इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर मसरख वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने मोटर बोट के सहारे बाढ़ के पानी से घिरे संभावित इलाके का जायजा लिया और जंगली जानवर की मौजूदगी के संबंध में जानकारी जुटाई। वन विभाग की टीम ने आसपास के क्षेत्र का भी निरीक्षण किया। हालांकि, देर शाम तक यह स्पष्ट नहीं हो सका कि पेड़ पर दिखाई दिया जानवर वास्तव में तेंदुआ था या कोई अन्य जंगली जीव।


पढे़ं:  सम्राट चौधरी सरकार ने 30 प्रस्तावों पर लगाई मुहर; जानें, मंत्रिपरिषद् के फैसले

मुखिया सुशील कुमार सिंह ने बताया कि बाढ़ के पानी के बीच पेड़ पर जंगली जानवर दिखाई देने की सूचना पटना स्थित वन विभाग के मुख्यालय को भी दी गई है। उन्होंने बताया कि पटना से वन विभाग की टीम आने के बाद ही आगे की कार्रवाई और रेस्क्यू की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

उन्होंने कहा कि बाढ़ के कारण पहले से ही ग्रामीणों में भय का माहौल है। ऐसे में जंगली जानवर दिखाई देने की सूचना से लोगों की चिंता और बढ़ गई है। वन विभाग की टीम के पहुंचने के बाद ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

घटना की सूचना फैलते ही सारण तटबंध पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। मुखिया सुशील कुमार सिंह और जिला पार्षद हरिशंकर सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण बाढ़ के पानी और पेड़ों की ओर नजरें टिकाए रहे। देर शाम तक वन विभाग की ओर से जानवर की पहचान की पुष्टि नहीं की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed