फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 26 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Sat, 26 Sep 2026 04:00 PM IST
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 26 September 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

03:46 PM, 26-Sep-2026

बिहार: क्यों जीते-जी अपना पिंडदान कराते हैं लोग? गयाजी में आज भी जिंदा है ये सदियों पुरानी परंपरा

गयाजी के जनार्दन स्वामी मंदिर में आत्म पिंडदान की प्राचीन धार्मिक परंपरा आज भी निभाई जाती है। मान्यता के अनुसार विशेष परिस्थितियों में जीवित व्यक्ति स्वयं अपना पिंडदान करा सकता है। जानिए इस परंपरा से जुड़े नियम, मान्यताएं और धार्मिक महत्व।
  और पढ़ें
03:31 PM, 26-Sep-2026

Gaya: मौत से पहले खुद का पिंडदान क्यों? गयाजी में आज भी निभाई जाती है ये अनोखी परंपरा

Gaya: मौत से पहले खुद का पिंडदान क्यों? गयाजी में आज भी निभाई जाती है ये अनोखी परंपरा और पढ़ें
विज्ञापन
03:22 PM, 26-Sep-2026

बिहार: चांदन नदी में अचानक कूद गया आर्म्स एक्ट का आरोपी, सिपाही भी रह गया सन्न; मचा हड़कंप

भागलपुर के जगदीशपुर में आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार संतोष यादव पुलिस की पकड़ से निकलकर चांदन नदी की तेज धार में कूद गया। सिपाही किसी तरह बाहर निकल आया, लेकिन आरोपी का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस नदी किनारे उसकी तलाश कर रही है।
  और पढ़ें
03:00 PM, 26-Sep-2026

अरुणाचल में लापता अग्निवीर आदित्य का शव मलबे से मिला: सैन्य सम्मान से अंतिम संस्कार, गांव पहुंचा अस्थि कलश

अरुणाचल प्रदेश के दिबांग वैली जिले में बादल फटने के बाद भूस्खलन और बाढ़ में लापता हुए वैशाली के अग्निवीर जवान आदित्य कुमार का पार्थिव शरीर मलबे से बरामद हुआ। अरुणाचल में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार के बाद शनिवार को उनका अस्थि कलश पैतृक गांव पहुंचा, जहां तिरंगा यात्रा निकालकर अंतिम विदाई दी गई।

और पढ़ें
02:33 PM, 26-Sep-2026

दरभंगा एमएलसी चुनाव: जदयू उम्मीदवार डॉ. घनश्याम राय के चुनाव लड़ने पर संशय, एलएनएमयू ने राजभवन से मांगी एनओसी

दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी डॉ. घनश्याम राय के चुनाव लड़ने को लेकर एनओसी का पेच सामने आया है। एलएनएमयू ने एनओसी से जुड़े मामले में राजभवन से मार्गदर्शन मांगा है। डॉ. राय फिलहाल मुंगेर विश्वविद्यालय में रजिस्ट्रार के पद पर तैनात हैं। और पढ़ें
02:06 PM, 26-Sep-2026

बक्सर में आंधी-बारिश का कहर: जगह-जगह गिरे विशाल पेड़, सड़कें हुईं जाम; बिजली-पानी संकट से बढ़ी परेशानी

बक्सर में शुक्रवार देर रात तेज आंधी-बारिश के कारण कई इलाकों में विशाल पेड़ सड़कों पर गिर गए। इससे आवागमन बाधित होने के साथ कई मोहल्लों में बिजली आपूर्ति ठप रही। बिजली नहीं होने से पेयजल संकट भी गहरा गया और लोग परेशान रहे। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
02:05 PM, 26-Sep-2026

बिहार एमएलसी चुनाव: महागठबंधन और जदयू नेताओं की कलह का लाभ किसे, भाजपा की सूची कब? आठ सीटों पर सियासी घमासान

Bihar Election : बिहार में फिर चुनाव है। बिसात बिछ रही है। जितनी बिछी है, उसपर शह-मात का खेल शुरू हो चुका है। बाकी कुछ मोहरे मैदान में उतारे जाने बाकी हैं। बिहार विधान परिषद् की आठ सीटों पर चुनाव का मौजूदा राजनीतिक गणित यहां बारीकी से समझें। और पढ़ें
01:58 PM, 26-Sep-2026

सरकार की चेतावनी: बिहार के मुख्य सचिव ने की बैठक, आगे भारी बारिश का पूर्वानुमान; तैयारी में उतारे अफसर

Bihar Weather Alert : पटना सहित बिहार के ज्यादातर हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। अब यह सरकार के लिए भी चिंता का विषय बन गया है। शनिवार को मुख्य सचिव के अध्यक्षता में इस पर उच्च स्तरीय बैठक हुई। कई निर्देश जारी किए गए। और पढ़ें
01:54 PM, 26-Sep-2026

बिहार: नाबालिग पत्नी की हत्या का आरोप, कमर में पत्थर बांध बोरे में भरा शव कुएं में फेंका; पति समेत दो गिरफ्तार

रोहतास के बड्डी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग युवती का शव डूमरखोह जंगल के कुएं से बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार, शव की कमर में पत्थर बांधकर उसे बोरे में भरकर कुएं में फेंका गया था। मामले में युवती के पति पिंकू बिंद और एक अन्य आरोपी धनजी पासी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। और पढ़ें
12:53 PM, 26-Sep-2026

32 साल में 36 करोड़ खर्च, फिर भी खेत प्यासे: गंगा पंप नहर योजना ट्रायल में ही फेल; अब नए निर्माण की मांग

लखीसराय के सूर्यगढ़ा में 1994 में शुरू हुई हैवतगंज गंगा पंप नहर योजना पर अब तक करीब 36.50 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं, लेकिन किसानों के खेतों तक सिंचाई का पानी नहीं पहुंच सका। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed