01:58 PM, 26-Sep-2026
सरकार की चेतावनी: बिहार के मुख्य सचिव ने की बैठक, आगे भारी बारिश का पूर्वानुमान; तैयारी में उतारे अफसर
Bihar Weather Alert : पटना सहित बिहार के ज्यादातर हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। अब यह सरकार के लिए भी चिंता का विषय बन गया है। शनिवार को मुख्य सचिव के अध्यक्षता में इस पर उच्च स्तरीय बैठक हुई। कई निर्देश जारी किए गए।
और पढ़ें
01:54 PM, 26-Sep-2026
बिहार: नाबालिग पत्नी की हत्या का आरोप, कमर में पत्थर बांध बोरे में भरा शव कुएं में फेंका; पति समेत दो गिरफ्तार
रोहतास के बड्डी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग युवती का शव डूमरखोह जंगल के कुएं से बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार, शव की कमर में पत्थर बांधकर उसे बोरे में भरकर कुएं में फेंका गया था। मामले में युवती के पति पिंकू बिंद और एक अन्य आरोपी धनजी पासी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
और पढ़ें
12:53 PM, 26-Sep-2026
32 साल में 36 करोड़ खर्च, फिर भी खेत प्यासे: गंगा पंप नहर योजना ट्रायल में ही फेल; अब नए निर्माण की मांग
लखीसराय के सूर्यगढ़ा में 1994 में शुरू हुई हैवतगंज गंगा पंप नहर योजना पर अब तक करीब 36.50 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं, लेकिन किसानों के खेतों तक सिंचाई का पानी नहीं पहुंच सका।
और पढ़ें
12:35 PM, 26-Sep-2026
जनसुराज ने बदला प्रत्याशी: घोषित उम्मीदवार के टिकट छोड़ने पर तिरहुत सीट पर नए नाम का एलान, झा की जगह यादव
Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद् चुनाव को लेकर जनसुराज आज फिर सुर्खियों में है। तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जनसुराज से दो दिन के अंदर दूसरे उम्मीदवार के नाम का एलान कर दिया है। पहले उम्मीदवार ने खुद से ही पार्टी छोड़ने का एलान कर दिया था। आइये जानते हैं पूरा मामला...
और पढ़ें
11:57 AM, 26-Sep-2026
बिहार में नाबालिग से फिर बदसलूकी: इस बार भी समस्तीपुर से आया हैरान कर देने वाला वीडियो; लड़की का दुपट्टा खींचा
समस्तीपुर में तीन दिनों के भीतर नाबालिगों से मारपीट और बदसलूकी से जुड़े तीसरे वीडियो के वायरल होने का मामला सामने आया है। नया वीडियो कल्याणपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जिसमें कुछ लोग एक लड़की को घेरकर उसके साथ मारपीट करते दिख रहे हैं। हालांकि पुलिस अभी वीडियो की सत्यता, लोकेशन और तारीख की पुष्टि कर रही है।
और पढ़ें
11:43 AM, 26-Sep-2026
बिहार: म्यूल अकाउंट के जरिए करोड़ों की साइबर ठगी का खुलासा, 400-500 ग्रामीणों के खाते खुलवाए; कैसे खुली पोल?
Mule Accounts Exposed: साइबर ठगों ने योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर ग्रामीणों से बैंक खाते खुलवाए। करीब 400 से 500 लोगों के खाते खोले गए। पुलिस को जब मामले का पता चला तो वह भी दंग रह गई। आइये जानते हैं पूरा मामला...
और पढ़ें
11:35 AM, 26-Sep-2026
बिहार: पटना में कर्ज के रुपये को लेकर खूनी खेल, युवक पर पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश; जानिए पूरा मामला
कर्ज के रुपये को लेकर विवाद में एक युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की गई। इसकी चपेट में एक अन्य युवक भी आ गया। दोनों को इलाज के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है। आइये जानते हैं पूरा मामला...
और पढ़ें
11:13 AM, 26-Sep-2026
बिहार: चक्रवाती तूफान अर्णब ने बिगाड़ा मौसम, पटना में लगातार बारिश; कोसी-गंडक में उफान से कहां बाढ़ का खतरा?
बिहार में लगातार हो रही बारिश के कारण मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। आज पटना समेत कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात का भी खतरा है। साथ ही लगातार हो रही है बारिश के कारण नदियां भी उफान पर है। इससे कई इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।
और पढ़ें
11:03 AM, 26-Sep-2026
वैशाली में दोस्त ने ही युवक को मारी गोली: पहले हुआ विवाद, समझाने पर मामला शांत; कुछ देर बाद सीने में दागी गोली
वैशाली के नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात आपसी विवाद के बाद एक युवक को उसके ही दोस्त ने गोली मार दी। नखास स्थित एसबीआई एटीएम के पास हुई इस घटना में भोला महतो गंभीर रूप से घायल हो गया। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे पटना पीएमसीएच रेफर किया गया है।
और पढ़ें
10:20 AM, 26-Sep-2026
बिहार एमएलसी चुनाव: महागठबंधन और जदयू नेताओं की कलह का लाभ किसे, भाजपा की सूची कब? आठ सीटों पर सियासी घमासान
Bihar Election : बिहार में फिर चुनाव है। बिसात बिछ रही है। जितनी बिछी है, उसपर शह-मात का खेल शुरू हो चुका है। बाकी कुछ मोहरे मैदान में उतारे जाने बाकी हैं। बिहार विधान परिषद् की आठ सीटों पर चुनाव का मौजूदा राजनीतिक गणित यहां बारीकी से समझें।
और पढ़ें