Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Saran Shekh Dumri Ganga River Two Cousins Drown Before Chhath Puja

बिहार: छठ से पहले सारण में पसरा मातम, गंगा में डूबने से दो मासूम चचेरे भाइयों की मौत

Wed, 11 Nov 2026 09:57 AM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा Published by: प्रतीक कुमार पाण्डेय Updated Wed, 11 Nov 2026 09:57 AM IST
सार

बिहार के सारण जिले के शेखडुमरी गांव में छठ पर्व से पहले दर्दनाक हादसा हो गया। गंगा नदी में स्नान करने गए 12 और 10 साल के दो चचेरे भाइयों की डूबने से मौत हो गई। दोनों को गंभीर हालत में पटना के पीएमसीएच ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
 

विज्ञापन
Saran Shekh Dumri Ganga River Two Cousins Drown Before Chhath Puja
गंगा में डूबने से दो की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियों के बीच सारण के शेखडुमरी गांव में मातम पसर गया। गंगा नदी में स्नान करने गए दो मासूम चचेरे भाइयों की डूबने से जान चली गई। दोनों की उम्र महज 12 और 10 वर्ष थी। हादसे की खबर मिलते ही परिवारों में कोहराम मच गया। जिन घरों में छठ पर्व को लेकर खुशियां मनाने की तैयारी चल रही थी, वहां अब अपनों को खोने का गम है।
विज्ञापन


गंगा में स्नान के दौरान हुआ हादसा
यह दर्दनाक घटना सोनपुर अनुमंडल के नयागांव थाना क्षेत्र स्थित शेखडुमरी गंगा घाट पर मंगलवार देर शाम हुई। मृत बच्चों की पहचान सरोज कुमार राम के 12 वर्षीय पुत्र सुधांशु कुमार और उनके भाई सत्येंद्र कुमार राम के 10 वर्षीय पुत्र सन्नी कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, गांव के चार बच्चे एक साथ गंगा नदी में स्नान करने पहुंचे थे। इसी दौरान नदी में उतरते समय तीन बच्चों का पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में चले गए। बच्चों को डूबता देख घाट पर मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तत्काल उन्हें बचाने की कोशिश शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक बच्चे को बचाया, दो भाइयों की नहीं बच सकी जान
स्थानीय लोगों की मदद से एक बच्चे को सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया गया, लेकिन सुधांशु और सन्नी का कुछ पता नहीं चल सका। काफी देर तक तलाश करने के बाद दोनों को नदी से बाहर निकाला गया। इसके बाद परिजन और ग्रामीण उन्हें लेकर सोनपुर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे।

दोनों बच्चों की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें पटना स्थित पीएमसीएच रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर पटना पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

छठ की तैयारियों के बीच परिवारों में कोहराम
हादसे की खबर गांव पहुंचते ही दोनों परिवारों में चीख-पुकार मच गई। छठ पूजा को लेकर घरों में चल रही तैयारियां अचानक थम गईं। जिन बच्चों के साथ परिवार पर्व की खुशियां बांटने की उम्मीद कर रहा था, उनके असमय चले जाने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मां-बाप और परिवार के अन्य सदस्यों का दुख देखकर गांव के लोग भी भावुक हैं। घटना के बाद से शेखडुमरी में शोक का माहौल है। ग्रामीण लगातार पीड़ित परिवारों के घर पहुंचकर उन्हें सांत्वना दे रहे हैं।


थानाध्यक्ष ने बताई हादसे की वजह
नयागांव थानाध्यक्ष मुकेश कुमार शर्मा ने बताया कि गंगा नदी में स्नान करने के दौरान पैर फिसलने से दोनों बच्चे गहरे पानी में चले गए थे। डूबने के कारण उनकी मौत हो गई। छठ महापर्व से ठीक पहले हुए इस हादसे ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। दो मासूमों की मौत से उनके परिवारों की पर्व की खुशियां मातम में बदल गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed