{"_id":"6ab756696b9f0beea002dcc8","slug":"bihar-news-short-circuit-caused-fire-mch-ward-dmch-panic-patients-shifted-safety-darbhanga-news-c-1-1-noi1239-4766840-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: डीएमसीएच के एमसीएच वार्ड में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मरीजों में मची अफरा-तफरी; सभी सुरक्षित शिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: डीएमसीएच के एमसीएच वार्ड में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मरीजों में मची अफरा-तफरी; सभी सुरक्षित शिफ्ट
Sat, 26 Sep 2026 07:55 PM IST
दरभंगा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: दरभंगा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 07:55 PM IST
सार
डीएमसीएच के एमसीएच वार्ड में देर रात इलेक्ट्रिक पैनल में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया और सभी मरीजों को सुरक्षित न्यू सर्जिकल ब्लॉक में शिफ्ट कर दिया गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
फर्श पर मरीजों का चल रहा इलाज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के मातृ एवं शिशु अस्पताल के वार्ड में देर रात करीब एक बजे शॉर्ट सर्किट के कारण इलेक्ट्रिक पैनल में आग लग गई। आग लगते ही वार्ड में मौजूद मरीजों और उनके परिजनों के बीच अफरा-तफरी मच गई। आग की जानकारी मिलते ही कई सर्जरी करा चुके मरीजों को परिजन अपने दम पर इधर-उधर ले जाते नजर आए। रात का समय होने के कारण मरीजों और उनके परिजनों को कुछ समझ नहीं आ रहा था कि वे कहां जाएं। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम समेत कई लोग मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया।
सभी मरीजों को सुरक्षित जगह किया गया शिफ्ट
घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन सक्रिय हुआ। एहतियातन एमसीएच वार्ड में भर्ती सभी मरीजों को सुरक्षित न्यू सर्जिकल ब्लॉक के निचले हिस्से में शिफ्ट कर दिया गया। फिलहाल सभी मरीजों का इलाज वहीं चल रहा है।
आग लगने के कारण एमसीएच वार्ड की बिजली आपूर्ति रात से ही बंद है। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। राहत की बात है कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अस्पताल प्रशासन की ओर से बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
धुआं भरने से मरीजों को हुई परेशानी
बेटी का इलाज कराने पहुंचे एपीएम थाना क्षेत्र निवासी संजीव कुमार ने बताया कि उनकी बेटी पूजा झा मदर एंड चाइल्ड विभाग में भर्ती है। उन्होंने बताया कि देर रात बिजली के ट्रांसफॉर्मर में तेज आवाज हुई। इसके बाद अस्पताल में आग लग गई और पूरे विभाग में धुआं भर गया। इससे मरीजों को काफी परेशानी हुई। अस्पताल प्रशासन के पहुंचने के बाद सभी मरीजों को दूसरे स्थान पर शिफ्ट कराया गया।
बिजली ठीक होने के बाद शुरू होगा इलाज
DMCH के उपाधीक्षक डॉ. अमित कुमार झा ने बताया कि आग लगने की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड को बुलाया गया था। आग पर काबू पा लिया गया है और सभी मरीजों को सर्जरी विभाग के निचले हिस्से में शिफ्ट किया गया है। वहीं मरीजों का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि मदर एंड चाइल्ड विभाग में बिजली व्यवस्था ठीक करने का काम चल रहा है। बिजली आपूर्ति बहाल होते ही विभाग में दोबारा इलाज शुरू कर दिया जाएगा।