Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Jalandhar swindler used to swap people ATM cards to withdraw money from their bank account caught

जालंधर: एटीएम कार्ड बदलकर करता था ठगी, जेब से मिले 20 एटीएम; बुजुर्गों और कम पढ़े-लिखों को फंसाता था

Wed, 11 Nov 2026 11:41 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Published by: Nivedita Updated Wed, 11 Nov 2026 11:41 AM IST
सार

मामला जालंधर वेस्ट के बाबूलाभ सिंह नगर स्थित एटीएम का है। आरोपी एटीएम के आसपास घूमता रहता था और मौका मिलते ही लोगों को अपने जाल में फंसा लेता था। मंगलवार को भी वह एक अन्य व्यक्ति को निशाना बनाने की फिराक में था, लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया।

विज्ञापन
Jalandhar swindler used to swap people ATM cards to withdraw money from their bank account caught
आरोपी की जेब से मिले एटीएम कार्ड - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

जालंधर में एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के बैंक खातों से पैसे निकालने वाले एक शातिर ठग को लोगों ने पकड़ लिया। आरोपी खासतौर पर बुजुर्गों और कम पढ़े-लिखे लोगों को निशाना बनाता था।
विज्ञापन


वह एटीएम से पैसे निकलवाने में मदद करने के बहाने उनका पिन देख लेता और बड़ी चालाकी से असली कार्ड बदलकर दूसरा कार्ड थमा देता था। तलाशी के दौरान उसके पास से अलग-अलग बैंकों के करीब 15 से 20 एटीएम कार्ड बरामद होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन




मामला जालंधर वेस्ट के बाबूलाभ सिंह नगर स्थित एटीएम का है। प्रत्यक्षदर्शी सोनू के मुताबिक, आरोपी लंबे समय से एटीएम के आसपास घूमता रहता था और मौका मिलते ही लोगों को अपने जाल में फंसा लेता था। मंगलवार को भी वह एक अन्य व्यक्ति को निशाना बनाने की फिराक में था, लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर ठगी करने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी ने अब तक कितने लोगों को ठगी का शिकार बनाया और इस गिरोह में उसके साथ अन्य कौन-कौन शामिल हैं। लोगों से अपील है कि एटीएम इस्तेमाल करते समय अपना पिन छिपाकर डालें और किसी अनजान व्यक्ति को अपना कार्ड या पिन न दें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed