03:49 PM, 15-Sep-2026
बिहार में बाढ़: 8.27 लाख परिवारों के खाते में पहुंचे 579 करोड़, जानिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने क्या कहा?
Bihar Flood News: बिहार में बाढ़ से लोग परेशान हैं। 15 जिलों के करीब 50 हजार लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। आज मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बाढ़ पीड़ितों के खाते में राशि दी। उन्होंने क्या कहा? आइए जानते हैं...
और पढ़ें
02:52 PM, 15-Sep-2026
बिहार: दिशा सालियान केस में सीबीआई एफआईआर के बाद नीरज बबलू का बड़ा दावा, बोले- सुशांत की मौत का राज भी खुलेगा
दिशा सालियान केस में सीबीआई की एफआईआर के बाद सुशांत सिंह राजपूत के चचेरे भाई और भाजपा विधायक नीरज कुमार बबलू ने बड़ा दावा किया है। सहरसा स्थित आवास पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि दिशा सालियान की मौत के मामले में हत्यारे पकड़े गए तो सुशांत सिंह राजपूत की मौत के पीछे की सच्चाई भी सामने आ जाएगी।
और पढ़ें
02:06 PM, 15-Sep-2026
मछली तस्करी पर बड़ी कार्रवाई: कोलकाता से पूर्णिया जा रही 5 टन प्रतिबंधित थाई मांगूर जब्त, तीन हिरासत में
कोलकाता से पूर्णिया ले जाई जा रही करीब 5 टन प्रतिबंधित चाइनीज थाई मांगूर मछली मत्स्य विभाग ने दो ट्रकों से जब्त की। कार्रवाई में चालक समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में लंबे समय से अवैध कारोबार की बात सामने आई है।
और पढ़ें
02:04 PM, 15-Sep-2026
समस्तीपुर में खौफनाक वारदात: पैसे लेकर सॉल्यूशन पीकर लौटा बेटा, कुदाल से पिता पर हमला; मौत
समस्तीपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर मस्जिद के पास सोमवार आधी रात नशे में बेटे द्वारा पिता पर कुदाल से हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पैसे लेने के बाद बेटा सॉल्यूशन पीकर घर लौटा और माता-पिता से विवाद करने लगा।
और पढ़ें
01:48 PM, 15-Sep-2026
वैशाली में रफ्तार का कहर: कार-डंपर की भीषण टक्कर में दो युवकों की मौत, तीन गंभीर
वैशाली के बिदुपुर थाना क्षेत्र में कच्ची दरगाह-सिक्स लेन पुल पर सोमवार देर रात तेज रफ्तार कार और डंपर की जोरदार टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा चकसिकंदर के पास हुआ।
और पढ़ें
01:18 PM, 15-Sep-2026
पटना में दारोगा भर्ती पर बवाल: बैरिकेड तोड़ विधानसभा के पास पहुंचे नाराज छात्र, जेपी गोलंबर पर पुलिस से झड़प
बिहार दरोगा भर्ती, बीपीएससी 70वीं परीक्षा और बीएसएससी समेत 13 सूत्री मांगों को लेकर प्रतियोगी अभ्यर्थियों ने पटना में जोरदार प्रदर्शन किया। गांधी मैदान से राजभवन मार्च के लिए निकले छात्रों को जेपी गोलंबर और डाक बंगला चौराहे पर पुलिस और सीआरपीएफ ने रोक दिया।
और पढ़ें
01:10 PM, 15-Sep-2026
बिहार: बेगूसराय में बांध किनारे मिली अज्ञात युवती की लाश, एक हफ्ते में दूसरा शव मिलने से सनसनी
बेगूसराय के तेघड़ा थाना क्षेत्र के पीढौली पंचायत में जमींदारी बांध के किनारे मंगलवार सुबह एक अज्ञात युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया शव दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है।
और पढ़ें
01:00 PM, 15-Sep-2026
पितृपक्ष महोत्सव 2026: गयाजी से पहले यहां होता है पहला पिंडदान, दो दिन मनेगा महोत्सव
औरंगाबाद के जम्होर स्थित विष्णुधाम मंदिर परिसर में 25 और 26 सितंबर को दो दिवसीय पितृपक्ष महोत्सव 2026 का आयोजन होगा। महोत्सव की तैयारियों को लेकर डीएम अभिलाषा शर्मा ने पुनपुन-बटाने संगम क्षेत्र का निरीक्षण किया और श्रद्धालुओं के लिए साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश, सुरक्षा, यातायात और पिंडदान स्थल की व्यवस्थाएं बेहतर करने के निर्देश दिए।
और पढ़ें
12:33 PM, 15-Sep-2026
केरल ड्रग्स केस: 13 किलो से अधिक एमडीएमए की बरामदगी मामले में बिहार के भागलपुर पहुंची जांच, तीन आरोपी गिरफ्तार
केरल में 13 किलो से अधिक एमडीएमए बरामदगी मामले में एसआईटी ने बिहार के भागलपुर से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अदालत ने केरल पुलिस को उनकी 144 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी। पुलिस के अनुसार जांच में अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं।
और पढ़ें
09:57 AM, 15-Sep-2026
भारतीय डाक से शराब : झारखंड से बिहार आकर कहां डाक पार्सल वैन में शराब की खेप पकड़ी गई? एक गिरफ्तार
बेगूसराय के साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र में पुलिस ने एनएच-333बी स्थित हीरा टोल जीरोमाइल चौक के पास एक डाक पार्सल पिकअप से 1,186.92 लीटर विदेशी शराब बरामद की। पुलिस के अनुसार शराब की खेप झारखंड के दुमका से मुंगेर पुल के रास्ते बिहार लाई जा रही थी।
और पढ़ें